Ibrahim Ali Khan Palak Tiwari Breakup:रिपोर्ट्स के मुताबिक, इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी अब अलग हो गए हैं. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट किया. लगभग तीन साल तक साथ रहने के बाद, उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. यह भी दावा किया जा रहा है कि इस ब्रेकअप की शुरुआत इब्राहिम अली खान ने की थी.
इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी का हुआ ब्रेकअप?
Ibrahim Ali Khan Palak Tiwari Breakup: बॉलीवुड में इन दिनों ब्रेकअप की खबरें चर्चा में हैं. हर दिन किसी स्टार कपल के अलग होने की खबरें सामने आ रही हैं. मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर से लेकर तारा सुतारिया और वीर पहाड़िया तक, कई रिश्तों में दरार की खबरें पहले ही सुर्खियां बटोर चुकी हैं. हाल ही में जान्हवी कपूर ने अपनी बहन खुशी कपूर और वेदांग रैना के ब्रेकअप पर रिएक्शन दिया. इन चर्चाओं के बीच, बॉलीवुड गलियारों से एक और बड़ी खबर सामने आ रही है, सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और एक्ट्रेस पलक तिवारी के रिश्ते को लेकर.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी अब अलग हो गए हैं. दोनों ने लंबे समय तक एक-दूसरे को सीक्रेटली डेट किया. लगभग तीन साल तक साथ रहने के बाद, उन्होंने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है. यह भी दावा किया जा रहा है कि इस ब्रेकअप की शुरुआत इब्राहिम अली खान ने की थी.
अक्सर देखा जाता है कि स्टार्स के ब्रेकअप के बाद इंडस्ट्री में काफी बयानबाजी और कॉन्ट्रोवर्सी होती है. लेकिन इब्राहिम और पलक के साथ ऐसा नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका रिश्ता आपसी सहमति से और अच्छे तरीके से खत्म हो गया है. वे अपने पर्सनल मामले को पब्लिक में चर्चा का विषय नहीं बनाना चाहते. इसीलिए अभी तक कोई ऑफिशियल बयान जारी नहीं किया गया है. हालांकि, वे अभी भी इंस्टाग्राम पर एक-दूसरे को फॉलो करते हैं, जिसका सीधा मतलब अलग होना नहीं है.
इन ब्रेकअप की अफवाहों के बीच, दोनों स्टार्स ने अपना फोकस अपने करियर पर कर लिया है. उन्होंने अपने काम और आने वाले प्रोजेक्ट्स को प्रायोरिटी देने का फैसला किया है. इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी दोनों अपने एक्टिंग करियर को आगे बढ़ाने में बिज़ी हैं. हालांकि, यह खबर उनके फैंस के लिए थोड़ी निराश करने वाली ज़रूर है, क्योंकि वे ऑफ-स्क्रीन काफी पॉपुलर जोड़ी थे.
Woman Harassment: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति पर कैप्सूल खाने…
Caught On Camera: गुजरात कार के सेंसर अलार्म से परेशान पड़ोसी ने कथित तौर पर…
Kanpur Mayor Karva Chauth fast: कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने करवाचौथ पर अपने पति…
Kartik month: कार्तिक मास को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और दामोदर लीला के स्मरण के…
Mount Abu Shankar Math: राजस्थान के माउंट आबू स्थित शंकर मठ में 9.5 फीट ऊंचा…
Kal Ka Rashifal 31 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…