West Bengal Murder Case: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक युवक को पीट-पीटकर हत्या कर दी. कहा जा रहा है महिला से कथित प्रेम संबंध के शक में युवक की हत्या की गई. पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है.
बंगाल में युवक की पीट-पीटकर हत्या
West Bengal Murder Case: पश्चिम बंगाल के आसनसोल में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. हिंदुस्तान केबल्स की ओल्ड कॉलोनी में एक महिला से कथित प्रेम संबंध के शक में युवक की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप है. गंभीर रूप से घायल युवक ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया. घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. वहीं एक महिला को हिरासत में लिया गया है.
मृतक की पहचान अशोक कुमार सिंह उर्फ विक्की के रूप में हुई है. परिजनों के मुताबिक, विक्की की पत्नी और दो छोटे बच्चे हैं और उनका पूरा परिवार दिल्ली में रहता है. हालांकि, विक्की का हिंदुस्तान केबल्स इलाके में आना-जाना लगा रहता था. वह यहां एक क्वार्टर में रहते थे. गुरुवार शाम उनके साथ हुई घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है.
स्थानीय लोगों से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम विक्की पड़ोस में रहने वाले मंटू यादव के घर पहुंचे थे. आरोप है कि विक्की और मंटू की पत्नी के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध थे. इसी दौरान मंटू को विक्की के घर आने की जानकारी मिली और वह अचानक काम से लौट आया. इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई, जो जल्द ही मारपीट में बदल गई.
विक्की की बुआ ने आरोप लगाया है कि उन्हें साजिश के तहत घर बुलाया गया था. इसके बाद मंटू यादव और कुछ अन्य लोगों ने उन्हें पकड़कर बांध दिया और बेरहमी से पिटाई की. हालांकि घटना किस वजह से हुई और इसमें कौन-कौन शामिल था, इसकी पूरी जानकारी पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगी.
मारपीट में गंभीर रूप से घायल विक्की को स्थानीय लोग पहले पिठाकेयारी अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां उनकी हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें आसनसोल जिला अस्पताल रेफर कर दिया लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई. इसके बाद पुलिस को घटना की सूचना दी गई. मामले की जानकारी मिलते ही रूपनारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने सुरेंद्र यादव और दीपक यादव नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, मंटू यादव की पत्नी को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.
Kanpur Mayor Karva Chauth fast: कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय ने करवाचौथ पर अपने पति…
Kartik month: कार्तिक मास को भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति और दामोदर लीला के स्मरण के…
Mount Abu Shankar Math: राजस्थान के माउंट आबू स्थित शंकर मठ में 9.5 फीट ऊंचा…
Kal Ka Rashifal 31 October 2026: शनिवार को मेष से मीन तक सभी 12 राशियों…
Pind Daan of daughter: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में बेटी के प्रेमी के साथ घर…
Ibrahim Ali Khan Palak Tiwari Breakup:रिपोर्ट्स के मुताबिक, इब्राहिम अली खान और पलक तिवारी अब…