<
Categories: मनोरंजन

Ikkis Box Office Collection Day 1: ओपनिंग डे पर ‘इक्कीस’ ने किया शानदार कलेक्शन! धुरंधर के सामने रही खड़ी, TMMTMTTM को दी तगड़ी टक्कर

Ikkis Box Office Collection Day 1: अगस्त्य नंदा की फिल्म 'इक्कीस' थिएटर पर रिलीज हो चुकी है और फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन कर हर किसी को हैरान कर दिया हैं. आइये जानते है यहां कि फिल्म 'इक्कीस' ने पहले दिन कितनी कमाई की है.

Ikkis Box Office Collection Day 1: अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा की फिल्म ‘इक्कीस’ कल यानी नए साल के मौके पर 1 जनवरी के दिन रिलीज हुई है. इस फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है और कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘मैं तेरी तू मेरा तू मेरा मैं तेरी’ को पछाड़ दिया. इसके अलावा फिल्म ‘इक्कीस’ रणविर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ के सामने भी बेखौफ खड़ी दिखी है.

फिल्म ‘इक्कीस’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1

अगस्त्य नंदा ने फिल्म ‘इक्कीस’ में अपनी अदाकारी का बेहतरीन प्रदर्शन दिया है. इस फिल्म में अगस्त्य नंदा की अदाकारी से लोग काफी इंप्रेस हुए हैं. बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1 की बात करें तो. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ‘इक्कीस’ ने ओपनिंग डे पर देशभर में 7.00 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है. जिसे रणविर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ और हॉलीवुड फिल्म ‘अवतार 3’ के सामने अच्छा आंकड़ा माना जा सकता है. इसके अलावा फिल्म ‘इक्कीस’ ने कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे की फिल्म ‘मैं तेरी तू मेरा तू मेरा मैं तेरी’ को जबरदस्त पछाड़ा है. फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी’ ने रिलीज के पहले दिन 7.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी. लेकिन यह भी बात है कि TMMTMTTM की स्‍टार अपील ज्यादा बड़ी है और फिल्म ‘इक्कीस’ से अगस्त्य नंदा ने  बड़े पर्दे पर डेब्यू किया है. ऑक्यूपेंसी की बात करें, तो पहले दिन ‘इक्‍कीस’ के शोज में 31.94% सीटों घिरी थी. इस फ‍िल्‍म का बजट 40-60 करोड़ रुपये है और अगर यह फिल्म ऐसे ही मजबूती से ट‍िकी रहती है, तो लागत आसानी से वसूल लेगी.

सोशल मीडिया पर मिल रहे हैं फिल्म ‘इक्कीस’ को बेहतरीन रिव्यू

बता दें कि फिल्म ‘इक्कीस’ में दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र भी नजर आए हैं, लेकिन अब उनका निधन हो गया हैं और यह उनकी आखिरी फिल्म थी. फिल्म ‘इक्कीस’ श्रीराम राघवन ने डायरेक्ट किया है. सोशल मीडिया पर फिल्म को काफी अच्छे रिस्पॉन्स मिल रहे हैं और लोक फिल्म देखने के बाद भावुक हो गए हैं और फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर बेहतरीन रिव्यू शेयर कर रहे हैं. बता दें कि फिल्म ‘इक्कीस’ की कहानीइंडियन आर्मी के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल की जिंदगी पर अधारित है, जो मात्र 21 साल की उम्र में 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में बाहुदरी से लड़े थे और शहीद हो गए थे. अरुण खेत्रपाल का किरदार अगस्त्य नंदा ने निभाया है. 

Chhaya Sharma

छाया शर्मा (Chhaya Sharma) को एंटरटेनमेंट न्यूज़, लाइफस्टाइल और एस्ट्रोलॉजी में काम करते हुए 9 साल से ज्यादा हो चुके हैं। इनके द्वारा दी गई जानकारी व्यूअर्स को जागरूक करने और उन तक लेटेस्ट न्यूज़ पहुंचाने का काम करती है। ये अपनी ईमानदारी और स्पष्टता के साथ लोगों की सहायता करने में माहिर हैं। छाया से संपर्क करने के लिए chhaya.sharma@itvnetwork.com पर संपर्क किया जा

Recent Posts

રાજકોટમાં મંત્ર થેરાપી દરબાર યોજાયો, ૭૫૦થી વધુ લોકોએ લીધો આધ્યાત્મિક અનુભવ

નિઃશુલ્ક દરબારો દ્વારા સમાજ કલ્યાણનો સંકલ્પ, રાજ્યભરમાં આગામી કાર્યક્રમોની જાહેરાત

Last Updated: March 25, 2026 12:06:26 IST

नवरात्रि का सातवां दिन आज: मां कालरात्रि की चालीसा का पाठ दूर करेगा हर रोग-दोष, जानिए महत्व

Chaitra Navratri 2026 Day 7: हिंदू धर्म में आध्यात्मिक दृष्टि से  चैत्र नवरात्र का समय…

Last Updated: March 25, 2026 11:52:27 IST

Ghaziabad Aloo Tikki Viral: आ गया स्वाद, आलू टिक्की वाले ने चप्पल पहनकर भगोने में पैरों से धोए आलू, वीडियो वायरल!

सोमवार को गाजियाबाद में सोशल मीडिया पर 41 सेकंड का एक वीडियो वायरल हो गया.…

Last Updated: March 25, 2026 11:38:57 IST

Gold Rates Today 25 March 2026: आज सोना खरीदें या रुकें? जानें आपके शहर के ताजा भाव

Aaj ka Sone ka Bhav | Gold Price Today | Gold Rate Today: भारत में…

Last Updated: March 25, 2026 12:14:02 IST

दिल्ली नहीं ये है दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर, 22 गुना ज्यादा पॉल्यूशन; जानें टॉप 50 में कितनी भारतीय सिटी

World Most Polluted City 2025: आईक्यूएयर की रिपोर्ट PM2.5 के ग्लोबल डेटा पर आधारित है…

Last Updated: March 25, 2026 11:33:32 IST

50 घंटे की ड्यूटी के बाद घर लौटी प्लास्टिक सर्जन बहू, सास ने आरती उतारकर किया स्वागत, वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें प्लास्टिक…

Last Updated: March 25, 2026 11:32:36 IST