बिहार सरकार के मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम की संपत्ति का विवरण सामने आया है. इसमें नकद धनराशि, बैंक खातों में में जमा धनराशि, सोना-चांदी, चल-अचल संपत्ति का ब्योरा दिया गया है.
Bihar CM Deputy CM Property
Bihar Deputy CM property: साल 2025 के अंत में बिहार सरकार के कैबिनेट सचिवालय विभाग ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उनके मंत्रियों की संपत्ति का ब्योरा सार्वजनिक किया. इस ब्योरे से पता चलता है कि नीतीशि कुमार की सरकार के डिप्टी सीएम उनसे कई गुना ज्यादा अमीर हैं. पता चला है कि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास नकदी ज्यादा है, तो वहीं विजय सिन्हा के पास सोना-चांदी ज्यादा है. आइए जानते हैं सीएम और डिप्टी सीएम की प्रॉपर्टी का ब्योरा.
सीएम नीतीश की प्रॉपर्टी
जारी विवरण में बताया गया है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास 20 हजार 552 रुपये नकद हैं. पता चला है कि मुख्यमंत्री नीतीश के 3 बैंक अकाउंट हैं. इनमें स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पटना सचिवालय वाले बैंक अकाउंट में 27 हजार 217 रुपये हैं. उने SBI पार्लियामेंट्री हाउस दिल्ली ब्रांच के अकाउंट में 3 हजार 358 रुपये हैं. वहीं उनके पास 17 लाख 66 हजार 196 रुपए की चल संपत्ति और अचल संपत्ति के रूप में उनके पास संसद बिहार कोऑपरेटिव हाउसिंग सोसायटी द्वारिका में एक फ्लैट है. इस फ्लैट का नंबर ए.305 है. अगर इस संपत्ति की कीमत की बात की जाए, तो वर्तमान समय में सीएम के इस फ्लैट की कीमत 1.48 करोड़ रुपये बताई गई है. इसके अलावा उनके पास 10 गाय और 13 बछड़े भी हैं.
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास 1.35 लाख रुपए नकदी है. वहीं उनकी पत्नी के पास 35 हजार रुपए नकद हैं. उनके एसबीआई खाते में 15 लाख 35 हजार 789 रुपये हैं. वहीं HDFC खाते में 2,09,688 रुपये हैं. इसके अलावा उन्होंने बॉन्ड और शेयर्स में भी निवेश किया है. जानकारी के अनुसार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के पास 4.91 करोड़ की गैर कृषि भूमि है. सम्राट चौधरी ने बचत योजनाओं में 20 लाख का निवेश किया है. बॉन्ड आदि में है डिप्टी सीएम के 31.83 लाख रुपए जमा हैं. उनके पास 2023 मॉडल बोलेरो नियो गाड़ी है, जिसकी कीमत 7 लाख रुपए है. उनके पास 200 ग्राम सोना भी है. उनके पिता शकुनी चौधरी द्वारा दी गई एनपी बोर राइफल और एक रिवॉल्वर भी है. बता दें किसम्राट चौधरी के ऊपर किसी तरह का कोई लोन नहीं है.
वहीं उनकी पत्नी और बच्चों के नाम पर भी काफी संपत्ति है. डिप्टी सीएम की पत्नी के नाम पर पटना के गोला रोड पर 1450 एस्क्वायर फीट का अपार्टमेंट है. इसकी कीमत 29 लाख रुपए है. उनके पास 200 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत लगभग 20 लाख रुपए है. वहीं पत्नी और बच्चों के नाम पर अलग-अलग बैंक खातों में धनराशि जमा है.
डिप्टी सीएम विजय सिन्हा के पास 88 हजार 560 रुपये नकद हैं और बैंक खातों में 55 लाख रुपये से ज्यादा जमा हैं. डिप्टी सीएम ने महाराष्ट्र के पुणे में 3 फ्लैट खरीद रखे हैं. लखीसराय, मोकामा, बाढ़ और पटना में भी उनके कई प्लॉट हैं. उन्होंने शिवा बायोजेनेटिक और पावर ग्रिड जैसी कंपनियों के शेयर्स में भी निवेश कर रखा है. उनके पास 90 ग्राम
सोने के आभूषण हैं, जिसकी कीमक 9.9 लाख रुपए बताई गई है.
जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर के आरोपों से चर्चा में मंत्री अशोक चौधरी भी करोड़पति हैं. उनकी पत्नी नीता अशोक चौधरी से ज्यादा अमीर हैं. अशोक चौधरी के बैंक खातों में 53 लाख जमा हैं, तो उनकी पत्नी नीता के खाते में 2 करोड़ से ज्यादा राशि जमा है. अशोक चौधरी ने बॉन्ड आदि में लगभग 10 लाख रुपये निवेश कर रखे हैं. मंत्री के पास लगभग 10 लाख की LIC करवा रखी है. अशोक चौधरी की पत्नी के नाम पर भी LIC और बॉन्ड में निवेश किया गया है. इतना ही नहीं अशोक चौधरी के पास लगभग 24 लाख के जेवर हैं, तो उनकी पत्नी के पास 96 लाख रुपये के मूल्य के गहने हैं.
पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…
Ruturaj Gaikwad Century: ऋतुराज गायकवाड़ ने झारखंड के खिलाफ रणजी ट्रॉफी 2026-27 में सातवें नंबर…
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…