<
Categories: मनोरंजन

इस दिन शादी के बंधन में बंधेंगे रश्मिका और विजय, देखें कहां सजेगा मंडप, जानें किसकी कितनी नेटवर्थ?

साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 26 फरवरी 2026 को उदयपुर में शादी करने वाले हैं. हालांकि ये भी निजी फंक्शन होगा. आइए जानते हैं कपल के बारे में...

Rashmika and Vijay Wedding: साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना के रिश्ते को लेकर लंबे समय तक अफवाहें रहीं. इसके बाद कपल ने 3 अक्तूबर 2025 को हैदराबाद में एक निजी समारोह में दोनों ने सगाई कर ली. इस मौके पर उनके परिवार के सदस्य और करीबी दोस्त मौजूद थे. वहीं तब से अटकलें लगाई जा रही थीं कि जल्द ही कपल शादी करने वाला है. वहीं अब दोनों की शादी की डिटेल्स सामने आ रही हैं. विजय की टीम ने पहले ही इसकी पुष्टि की थी कि दोनों फरवरी में शादी कर सकते हैं. वहीं अब जानकारी मिली है कि कपल ने उदयपुर के हैरिटेज प्लेस को शादी के लिए चुना है. 26 फरवरी 2026 को कपल राजस्थान के उदयपुर में शादी कर सकते हैं.  

सगाई की तरह शादी भी रहेगी निजी

जानकारी मिली है कि कपल सगाई की तरह अपनी शादी को भी छोटा और निजी रखना चाहता है. कहा जा रहा है कि कपल अपने इन पलों को अपनों के साथ बिताना चाहते हैं. हालांकि अभी ये साफ नहीं हुआ है कि हैदराबाद लौटने के बाद वे फिल्म इंडस्ट्री के दोस्तों के लिए कोई पार्टी रखेंगे या नहीं. दोनों कलाकार अपने रिश्ते पर सार्वजनिक रूप से बात नहीं करते लेकिन हाल ही में उनकी अंगूठी ने काफी कुछ बयां किया. 

रश्मिका और विजय की नेटवर्थ

एक्ट्रेस रश्मिका की कुल संपत्ति लगभग 100 करोड़ रुपए आंकी गई है. उनके पास हैदराबाद, गोवा, मुंबई और कूर्ग में उनका घर है. वहीं उनके पास मर्सडीज बेंज और ऑडी क्यू-3 कई लग्जरी कारें हैं. वहीं अगर विजय देवरकोंडा की बात करें, तो उनकी कुल संपत्ति 150 करोड़ रुपए आंकी जा रही है. नेटवर्थ के मामले में विजय रश्मिका से आगे हैं. उनके पास हैदराबाद में खूबसूरत बंगला है. उनके पास बीएमडब्ल्यू और वोल्वो XC90 जैसी कई लग्जरी कारें हैं. 

रश्मिका और विजय के बीच एज गैप

बता दें कि रश्मिका मंदाना की उम्र 29 साल है और विजय देवरकोंडा की उम्र 36 साल है. इस तरह देखा जाए तो कपल के बीच 7 साल का गैप है. 

कब से डेट कर रहा कपल?

हालांकि कपल ने इसके बारे में कभी खुलकर बात नहीं की और अपने रिलेशन को हमेशा प्राइवेट रखा. यहां तक कि उन्होंने अपनी सगाई के बारे में भी किसी को नहीं बताया. ऐसे में सटीक रूप से ये कह पाना कि दोनों कब से डेट कर रहे थे, ये मुश्किल हो सकता है. हालांकि रश्मिका और विजय के बीच डेटिंग की अफवाहें तब से चल रही हैं जब उन्होंने 2018 की हिट फिल्म गीता गोविंदम और 2019 की फिल्म डियर कॉमरेड में एक साथ काम किया था. दोनों को अकसर साथ समय बिताते देखा गया है.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

एयर ओमान ने किया था बैन, सीरिया से खास कनेक्शन; कैप्टन स्मित पर हमला करने वाले शख्स का हुआ खुलासा

FlyDubai Co-Pilot Hamam Al-Hammami: इसके बाद पैसेंजर और क्रू मेंबर कॉकपिट में घुसे और को-पायलट…

Last Updated: October 3, 2026 08:27:34 IST

Delhi Weather: दिल्ली-NCR वालों सावधान! क्या आज होगी बारिश? IMD का अलर्ट; जानें अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम

Delhi Weather Update 3 October 2026:मौसम विभाग के मुताबिक, मॉनसून अब दिल्ली-NCR से पूरी तरह…

Last Updated: October 3, 2026 07:49:50 IST

Petrol Diesel Price 3 October 2026: पेट्रोल-डीजल हुआ सस्ता या महंगा? जानें दिल्ली समेत प्रमुख शहरों के ताजा रेट

Petrol Diesel Price 3 October 2026:देश की राजधानी दिल्ली में 3 अक्टूबर को पेट्रोल का…

Last Updated: October 3, 2026 07:32:54 IST

UP Congress President: रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा बनीं यूपी कांग्रेस चीफ, इमरान मसूद को मिला अहम पद

UP Congress President: कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में संगठनात्मक फेरबदल करते हुए आराधना मिश्रा ‘मोना’…

Last Updated: October 2, 2026 23:19:52 IST

परगट सिंह बने पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, राजा वड़िंग की जगह संभाली कमान, जानें कौन हैं

Punjab Pradesh Congress Committee: कांग्रेस ने 2 अक्टूबर 2026 को जालंधर कैंट से विधायक और…

Last Updated: October 2, 2026 22:16:52 IST