एक्ट्रेस ईशा कोप्पिकर अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती हैं. वे अपनी खूबसूरती के लिए किसी ब्यूटी ट्रीटमेंट को नहीं बल्कि नेचुरल इंग्रीडिएंट्स को श्रेय देती हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में अपनी सीक्रेट टिप्स शेयर की हैं.
ईशा कोप्पिकर के स्किन केयर टिप्स
Isha Koppikar Beauty Secret: आपने कृष्णा कॉटेज हॉरर फिल्म तो जरूर देखी होगी. फिल्म में भूत का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस लोगों के जहन में आज भी हैं. उन्होंने एक विवाह ऐसा भी, 2006 में आई डॉन, मैंने प्यार क्यों किया, सलाम ए-इश्क और डरना मना है, जैसी तमाम फिल्में में काम किया है. एक विवाह ऐसा भी फिल्म में उनकी खूबसूरती और सादगी की बार-बार चर्चा की है. उनकी खूबसूरती देखकर सभी उनका सीक्रेट जानना चाहते हैं. एक्ट्रेस का नाम ईशा कोप्पिकर है और वो 49 साल की हो चुकी हैं और अब भी काफी खूबसूरत हैं. हाल ही में उन्होंने अपना ब्यूटी सीक्रेट शेयर किया है.
पिंक विला लाइफस्टाइल प्लस को दिए गए एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने बताया कि वे अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कॉफी फेस पैक लगाती हैं. ये फेस पैक उन्हें यंग और फ्रेश स्किन देता है. उसे अप्लाई करने से उनकी त्वचा जवां नज़र आती है.
कॉफी फेस पैक बनाने के लिए 1 बड़ा चम्मच कॉफी पाउडर, आधा चम्मच कॉर्नफ्लोर, 1 चम्मच शहद और एक चुटकी बेकिंग पाउडर की जरूरत पड़ेगी. कॉफी पाउडर और कॉर्न फ्लोर (मक्के के आटा) में बेकिंग पाउडर और शहद मिलाकर उसका अच्छी तरह से पेस्ट बना लें. इस पेस्ट को 20-30 मिनट के लिए चेहरे पर लगाएं. सूख जाने पर इसे साधारण पानी से धो लें. इससे चेहरे पर तुरंत ग्लो मिलेगा.
ईशा ने इंटरव्यू में बताया कि कॉफी में त्वचा पर निखार लाने वाले गुण पाए जाते हैं. शहद त्वचा को मॉइस्चराइज करता है. फेस पैक में इस्तेमाल किया गया बेकिंग पाउडर स्किन को अंदर से क्लीन करने का काम करता है. ये पोर्स को टाइट करके स्किन को यंग बनाता है.
ध्यान दें कि ये आर्टिकल केवल जानकारी के लिए दिया गया है. अगर किसी को स्किन से जुड़ी परेशानी है, तो विशेषज्ञ से जरूर परामर्श करें. अगर आपकी स्किन पर किसी तरह की एलर्जी है, तो इस तरह की होम रेमेडी इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें.
Amritsar Panchayat Strange Rule: अमृतसर के अडलीवाल गांव में पंचायत का अजीब नियम! प्यार करने…
इन दिनों अनुपमा सीरियल का हाल बेहाल है. इसको लेकर मेकर्स कुछ नया ट्राय करने…
Digital Addiction In Zen-Z: आज का डिजिटल नशा दृष्टि को धीरे-धीरे कमजोर बना रही है.…
Odisha News: ओडिशा के ढेंकनाल जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया…
Woman Fights for Cylinder: गैस के लिए सरेआम मचाया गदर! बीच सड़क एक महिला ने…
Mangalik Dosh Ke Upay: अगर आपके भी कुंडली में मांगलिक दोष है जिसके वजह से…