<
Categories: मनोरंजन

Badshah-Isha Controversy: बिग बॉस में एंट्री से पहले मचा बवाल, ईशा ने खोले शादीशुदा जिंदगी के राज; जानें रिश्ता क्यों हुआ था खराब?

Badshah-Isha Controversy: ईशा रिखी के बिग बॉस 20 में आने की चर्चा के बीच बादशाह से रिश्ते को लेकर अफवाहें तेज हैं. ईशा ने सफाई देते हुए लोगों से बिना पुष्टि बातों पर भरोसा न करने की अपील की.

Badshah-Isha Controversy: सिंगर और रैपर ‘बादशाह’ की एक्स-वाइफ पंजाबी एक्ट्रेस ईशा रिखी ‘बिग बॉस 20’ में शामिल होने वाली हैं. हाल ही में शो का एक प्रोमो रिलीज हुआ था, जिसमें एक कंटेस्टेंट की झलक तो दिखाई गई थी, लेकिन उसका चेहरा नहीं दिखाया गया था. चर्चा है कि वह इंसान कोई और नहीं बल्कि ईशा रिखी हैं. इस बीच, एक्ट्रेस ने बादशाह के साथ अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ी और सोशल मीडिया पर इस मुद्दे पर कमेंट किया.

ईशा रिखी ने अफवाहें न फैलाने की अपील की

ईशा ने अपनी शादी के बारे में चल रही अफवाहों पर कमेंट करने के लिए इंस्टाग्राम का सहारा लिया. उन्होंने अपने तलाक को लेकर चल रही चर्चाओं पर हैरानी जताई. उन्होंने लिखा, “मेरी शादी को लेकर कई अफवाहें फैल रही हैं. कुछ जगहों से आ रही रिपोर्ट्स को सुनकर और पढ़कर मैं हैरान हूं. मैं कुछ मीडिया आउटलेट्स से रिक्वेस्ट करती हूं कि मेरी शादी और सेपरेशन के बारे में अफवाहें न फैलाएं. साथ ही, मैं लोगों से अपील करती हूं कि जब तक मेरे ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल से सीधे मुझसे जानकारी न मिले, तब तक वे सुनी-सुनाई किसी भी बात पर यकीन न करें. थैंक यू.”

isharikhiinstastory

ईशा और बादशाह का हुआ तलाक

ईशा और बादशाह ने सोशल मीडिया पर एक जैसे स्टेटमेंट शेयर करके अपने सेपरेशन को कन्फर्म किया. बादशाह ने लिखा, ‘ईशा रिखी और मैंने आपसी सहमति से अलग होने और अपने-अपने रास्ते जाने का फैसला किया. यह फैसला आपसी सम्मान के तहत लिया गया है और हम सभी से रिक्वेस्ट करते हैं कि इस समय हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें.’ 

बादशाह की पहली शादी टूट गई

ईशा और बादशाह का रिश्ता काफी समय से चर्चा में है. कहा जाता है कि शादी से पहले दोनों ने करीब चार साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. उन्होंने अपने रिश्ते को काफी प्राइवेट रखा था. मार्च 2026 में शादी की खबर तब सामने आई जब ईशा की मां ने शादी की तस्वीरें ऑनलाइन शेयर कीं. यह दूसरी बार है जब बादशाह की शादी तलाक के चक्कर में रुकी है. इससे पहले उनकी शादी 2012 में जैस्मीन मसीह से हुई थी; यह कपल 2020 में अलग हो गया. उनकी बेटी जेसामी ग्रेस मसीह सिंह का जन्म जनवरी 2017 में हुआ था. जैस्मीन अभी अपनी बेटी के साथ लंदन में रहती हैं.

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST