<
Categories: मनोरंजन

चूहों के बीच कटी रातें, बेची मूंगफली; चॉल से लेकर 212 करोड़ के मालिक तक, जानिए जैकी श्रॉफ के जीवन के कुछ अनसुने किस्से

Jackie Shroff: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ, जिन्होंने कभी चॉल में मुफलिसी के दिन काटे. चंद पैसों के लिए बेची मूंगफली और आज है करोड़ों की नेटवर्थ. जानिए उनके जीवन से जुड़ी कुछ दिलस्प बातें.

Jackie Shroff Struggles: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ आज सिनेमाई दुनिया में किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. लेकिन एक दौर था, जब उन्हें चॉल में रहना पड़ा. एक बार तो उन्हें चूहे ने काट लिया था. कभी चंद पैसों के लिए किया संघर्ष और आज करोड़ों के हैं मालिक. आज 01 फरवरी को एक्टर अपना 69वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास दिन पर जानिए अभिनेता की जिंदगी से जुड़े कुछ अनसुने किस्से.  

मां कजाकिस्तान की थीं

जैकी श्रॉफ का जन्म जयकिशन काकुभाई सर्राफ के रूप में 1 फरवरी 1957 को मुंबई में हुआ था. उनके पिता का नाम काकुभाई हरिभाई श्रॉफ था, जो एक गुजराती थे. वहीं उनकी मां, रीता कजाकिस्तान से थीं और बाद में वह भारत में बस गईं. 

33 सालों तक चॉल में रहे, बेची मूंगफली

जैकी श्रॉफ ने शुरू में कभी एक्टर बनने का सपना नहीं देखा था. अभिनेता ने अपने जीवन के शुरुआती 33 साल मुंबई के तीन बत्ती इलाके के पास स्थित चॉल में बिताई थी. वह करीब 33 सालों तक वहीं चॉल में रहे. पैसे की कमी के कारण, जैकी श्रॉफ ने 11वीं क्लास पूरी करने के बाद स्कूल छोड़ दिया और मूंगफली बेचना शुरू कर दिया. इस दिग्गज एक्टर ने अपने परिवार को आर्थिक रूप से सहारा देने के लिए कई छोटे-मोटे काम किए.

जब अभिनेता को चूहे ने काटा

एक्टर ने रणवीर इलाहाबादिया के शो में अपनी चॉल की जिंदगी के बारे में बताया था. उन्होंने कहा, ‘मैं जमीन पर बैठकर खाना खाता था, जो मेरे ख्याल से खाने का सबसे अच्छा तरीका है. मेरी माँ खाना बनाती थीं और मैं जमीन पर बैठकर खाता था. वो यादें आज भी मेरे मन में बसी हैं. मैं उस कमरे के फर्श पर सोता था. मैंने एक बार उस कमरे के कोने में एक सांप देखा था, जिससे डर गया था. वहीं एक बार एक चूहे ने मुझे और मेरी मां को काट लिया था.’

मॉडलिंग से शुरू किया करियर

जैकी श्रॉफ को शुरुआती दिनों में कोई काम नहीं मिल रहा था. इसलिए उन्हें एक मॉडलिंग कंपनी के अकाउंटेंट ने मॉडल के तौर पर काम करने का मौका दिया. अभिनेता ने यह ऑफर सिर्फ इसलिए स्वीकार किया क्योंकि उनके परिवार की आर्थिक तंगी के कारण उन्हें नौकरी की जरूरत थी. एक्टर ने कुछ मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स में मॉडल के तौर पर काम किया, जिससे उनके लिए हिंदी सिनेमा का रास्ता खुल गया.

जब अमीर लड़की को दिल दे बैठे अभिनेता

अभिनेता जैकी श्रॉफ जब चॉल में रहते थे. उसी दौरान उन्हें आयशा नाम की लड़की से प्यार हो गया, जो एक अमीर परिवार से थीं. यह सब जानते हुए भी एक्टर पीछे नहीं हटे. जैसे-जैसे समय बीता, आयशा ने जैकी का साथ दिया और उन्हें नई ऊंचाइयों पर पहुंचने में मदद की. आपको बता दें कि आयशा एक पूर्व मॉडल हैं जिन्होंने सिर्फ एक फिल्म ‘तेरी बाहों में’ में काम किया है. आज वही आयशा जैकी श्रॉफ की पत्नी हैं. 

करोडों के घर में रहते हैं अभिनेता

कभी जैकी श्रॉफ ने चॉल में जिंदगी बिताई. आज वह मुंबई में 8BHK बंगले में रहते हैं. अभिनेता की जिंदगी कई युवाओं के लिए प्रेरणा है कि आपको अपनी जिंदगी में हार नहीं माननी चाहिए. सफलता का मंत्र सिर्फ कड़ी मेहनत है. 

कितनी है नेटवर्थ?

GQ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, जैकी श्रॉफ की कुल संपत्ति 212 करोड़ रुपये से ज्यादा है. वहीं अभिनेता के पास कई लग्जरी गाड़ियां भी हैं.  उनके पास बेंटले कॉन्टिनेंटल GT, BMW M5 और जगुआर SS 100 जैसी लग्जरी वाहन हैं. 

एक नजर एक्टर के परिवार पर

जैकी श्रॉफ के दो बच्चे हैं. एक बेटा टाइगर श्रॉफ है, जो अभिनेता हैं. वहीं एक बेटी कृष्णा श्रॉफ है, जो बिजनेसमैन और फिल्म निर्माता हैं. 

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

‘कुछ लोग शो से बाहर नहीं…’, द 50 के बाद भी जारी विवाद, बिना नाम लिए मोनालिसा ने किसे दिया करारा जवाब?

The 50 Reality Show Controversy: मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने…

Last Updated: April 4, 2026 00:09:39 IST

Yuvraj Singh: ‘ऐसे लोगों के साथ बैठना भी मंजूर नहीं’! युवी ने खोला राज, आखिर क्यों कमेंट्री से फेर लिया अपना मुंह?

युवराज सिंह ने बताया क्यों रहते हैं कमेंट्री की दुनिया से दूर? निजी टिप्पणियों पर…

Last Updated: April 3, 2026 23:13:32 IST

7:11 Minute Viral Video Fact Check: क्या Marry Umair का वीडियो असली है? क्लिक करने से पहले जान लें सच्चाई

7:11 Minute Viral Video Truth: सोशल मीडिया पर  'Marry Umair 7:11 Viral private video' नाम…

Last Updated: April 3, 2026 22:51:31 IST

Delhi Earthquake: क्या आपका घर है सेफ? दिल्ली में भूकंप के लिहाज से सबसे असुरक्षित इलाके कौन-कौन से हैं?

Delhi Earthquake Dangerous Zones: दिल्ली-NCR, पंजाब और जम्मू-कश्मीर समेत पूरे उत्तर भारतीय क्षेत्र में भूकंप के…

Last Updated: April 3, 2026 22:41:37 IST

Earthquake in North India: उत्तर भारत में महसूस किए गए भूकंप के झटके, दिल्ली से हिमाचल तक हिली धरती

उत्तर भारत में अचानक कांपी धरती, दिल्ली-NCR से लेकर पंजाब तक दहशत! आखिर कहां था…

Last Updated: April 3, 2026 22:47:39 IST

Viral Video: सड़क पर अचानक सैर पर निकला जंगली हाथी: ग्रामीणों का उमड़ा हुजूम, नजारा देख फटी रह गईं सबकी आंखें!

Odisha Elephant Video: ओडिशा के ढेंकानाल के रिहायशी इलाके में घुसा विशाल जंगली हाथी, बेखौफ…

Last Updated: April 3, 2026 21:21:19 IST