Facing Online Bullying: जाह्नवी कपूर ने अपने भाई अर्जुन कपूर के खिलाफ हो रही ऑनलाइन बदसलूकी और उत्पीड़न की आलोचना करते हुए साफ कहा कि ऐसे व्यवहार को किसी भी हालत में सही नहीं कहा जा सकता और इसके लिए कोई बहाना नहीं है.
अर्जुन कपूर और जाह्नवी कपूर
Facing Online Bullying: बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचनाओं के बारे में अपने विचार रखते हुए कहा कि वह इसे व्यावहारिक नहीं मानती हैं. उन्होंने कहा कि सेलेब्स के बारे में कंटेंट क्रिएट करने वाले अक्सर लोकप्रियता और व्यूज प्राप्त करने के लिए उनके नाम का इस्तेमाल करते हैं और क्लिकबेट के साथ-साथ एंगेजमेंट बढ़ाने के लिए भी ऐसा किया जाता है. उन्होंने बताया कि जब उन्हें इस बात की समझ हुई, तो उन्होंने इसे व्यक्तिगत रूप से लेना बंद कर दिया.
सोशल मीडिया पर अक्सर होने वाले पेड पॉजिटिव-नेगेटिव पीआर गेम के बारे में बात करते हुए जाह्नवी कपूर कहती हैं कि वह इसे अपने दिमाग पर हावी नहीं होने देतीं है. हालांकि, उन्होंने वह यह भी मानती हैं कि इससे दुख भी हो सकता है. खासकर जब यह मामला ‘बुलीइंग और हैरेसमेंट’ में बदल जाता है, जैसा कि उन्होंने अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ होते देखा है.
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर होने वाली आलोचना के बारे में बात की और कहा, सोशल मीडिया कल्चर के बारे में मेरी समझ यह है कि हर कोई लोकप्रियता, व्यूज और वायरल होना चाहता है, इसलिए अगर वे आपके बारे में कंटेंट बना रहे हैं, तो आप सिर्फ एक बलि का बकरा हैं, वे सिर्फ क्लिकबेट, आपको गुस्सा दिलाने वाली सामग्री और अन्य किसी भी तरह से अपने एंगेजमेंट को बढ़ाने के लिए आपके नाम का इस्तेमाल कर रहे हैं.
उन्होंने आगे यह बताया कि, आपका बस यही एक मकसद है, और जब आप इसे इस नजरिए से देखते हैं, तो आपको समझ आता है कि लोग आपके बारे में जो कह रहे हैं उसका आपसे कोई लेना-देना नहीं है. फिर आप उस बात को दिल पर लेना कम कर देते हैं.
इन सबके बीच, सोशल मीडिया पर पेड पीआर गेम के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री कहती हैं कि इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता है कि उन्होंने अपने भाई अर्जुन कपूर के साथ हो रही ऑनलाइन बदसुलूकी और नफरत पर प्रतिक्रिया जाहीर की और स्वीकार किया कि गलत समझे जाने का एहसास दुखदायी हो सकता है.
वो आगे कहती हैं कि, सभी वहीं कर रहे हैं जो उसे करना है, सब घर चलाने के लिए कोशिश कर रहे हैं. आपको लेन-देन को अच्छे से समझना होगा. इसमें गंभीरत कुछ नहीं है और इस बारे में पांच मिनट से ज्यादा सोचना बेवकूफी है.
IND VS NZ: रिपोर्ट में कहा गया है कि जब प्रसिद्ध कृष्णा रिहैब के लिए…
Jharkhand Crime: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…
Bigg Boss 20: हाल ही में बिग बॉस 20 में गुल्लू और नकुल धुल के…
IND vs WI 4th T20I Weather Report: हैदराबाद में भारत-वेस्टइंडीज मैच के दौरान कैसा रहेगा…
Oppo Find X10 और Find X10 Pro Max की कीमत लीक. बॉक्स लेबल पर ₹1,79,999…
पूर्व जिला परिषद सदस्य रमेश कुमार माली की पुत्री एवं बीए की छात्रा भावना ने…