Jay Dudhane arrested: जय दुधाने की 10 दिन पहले ही शादी हुई थी. MTV स्प्लिट्सविला 13 के विनर और Bigg Boss मराठी के रनरअप रह चुके हैं.
Jay Dudhane arrested
Jay Dudhane arrested: रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी’ के सीजन 3 से सुर्खियों में आए जय दुधाणे को पुलिस ने करोड़ो रुपये की ठगी के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. जय दुधाणे को ठाणे पुलिस ने उन्हें मुंबई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है. ऐसा बताया जा रहा है कि वो देश छोड़ने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने यह कार्रवाई की.
जय दुधाणे केस के मामले में, पुलिस के मुताबिक उनपर ये आरोप है कि उन्होंने कथित रूप से जाली दस्तावेज तैयार किए थे और एक ही दुकान को कई लोगों को बेचा है. जिसकी वजह से खरीदार को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा और भारी नुकसान भी चुकाना पड़ा है. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जय दुधाड़े के साथ उनकी मां, बहन और दादा-दादी के खिलाफ भी FIR दर्ज की है
जय दुधाने MTV स्प्लिट्सविला 13 के विनर रह चुके हैं और इस जीत के बाद वह मशहूर हुए. इस शो को रणविजय सिंह और सनी लियोनी ने बखूबी होस्ट किया था. जय दुधाने और अदिति राजपूत ने स्प्लिट्सविला 13 सीजन के विजेता बने थे.
इसके बाद, Bigg Boss Marathi 3 के फर्स्ट रनरअप रह चुके हैं. इसके बाद उन्हें और ज्यादा फेम मिला. Bigg Boss मराठी सिजन 3 कलर्स मराठी पर 2021 में प्रसारित हुआ. जिसे महेश मांजरेकर ने होस्ट किया था और विशाल निकम इसके विनर थे.
जय दुधाने की हाल ही में दिसंबर के महीने में 10 दिन पहले शादी हुई थी. उनकी शादी हर्षाला से हुई जो एक कंटेंट क्रिएटर हैं. हालही में दोनों ने एक नए जीवन की शुरुआत की थी. हर्षाला और जय दुधाने दोनों एक दुसरे को काफी समय से डेट कर रहे थे और सोशल मीडिया पर फोटो भी शेयर करते थें.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…