Jaya Bhattacharya On Pahalgam Attack: मशहूर टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है, जिसमें एक्ट्रेस भारत सरकार की आलोचना करती दिख रही है. साथ ही पहलगाम हमले में साज़िश रचने का गंभीर आरोप लगाया रही है.
Jaya Bhattacharya Viral Video
Jaya Bhattacharya Viral Video: “क्यूंकि सास भी कभी बहु थी” और “कुमकुम भाग्य” जैसे पॉपुलर सीरियल में काम कर चुकी मशहूर टीवी एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य एक बार फिर अपने बयानों को लेकर खबरों में आई है. जया भट्टाचार्य का एक वीडियों सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायर हो रहा है और इस वीडियों में एक्ट्रेस भारत सरकार की आलोचना कर रही है और पहलगाम हमले में साज़िश रचने का गंभीर आरोप लगा रही हैं, जया भट्टाचार्य का ये वीडिय अब पूरे इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है.
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा जया भट्टाचार्य का यह वीडियो, अगस्त 2025 का एक पुराना वीडियो है, लेकिन सोशल मीडिया पर इस समय एक बार फिर से वायरल हो रहा है. वायपल वीडियो में एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य सुप्रीम कोर्ट और भारत सरकार से भ्रष्टाचार को लेकर सवाल कर रही है. एक्ट्रेस ने भारत सरकार की आलोचना की है और पहलगाम में हुए आतंकी हमले को एक बड़ी साजिश बताया है. आवारा कुत्तों को लेकर चल रहे कानूनी विवाद के दौरान, जया भट्टाचार्य ने यह वीडियों सोशल मीडिया पर शेयर किया था. इस वीडियो में टीवी एक्ट्रेस ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर नाराजगी जताई थी और कहा था कि “सुप्रीम कोर्ट का इस्तेमाल मोहरे की तरह किया जा रहा है. हमें बताओ, सरकार किसके साथ बिज़नेस कर रही है?”
अगस्त 2025 के इस वायरल वीडियों में जया भट्टाचार्य ने पहलगाम हमले के दौरान भारत सरकार से सुरक्षा में हुई चूक की भी आलोचना की थी और इसे भारत सरकार की बड़ी साजिश का आरोप भी लगाया था. वीडियो में जया भट्टाचार्य ने कहा कि “अगर आपने वहां भी उतनी ही सुरक्षा दी होती, जहां लोगों के नाम पूछकर मारा गया, जितनी सुरक्षा आपने यहां दिल्ली में आवारा कुत्तों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे लोगों को दी, तो वे लोग नहीं मारे जाते. क्या यह भी किसी साज़िश का हिस्सा है? मुझे इसका जवाब दो.” इस वीडियो को देखने के बाद लोग फिर से उन पर भड़क रहे है और कमेंट सेक्शन में गलत गलत कमेंट कर रहे हैं. एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा- “यह पूरी तरह से बेरोजगारी का मामला है जब बॉलीवुड वालों को काम नही मिलता, तो टैलेंट की जगह कड़वाहट ले लेती है. दूसरे यूजर ने लिखा-, “ बॉलीवुड सेलेब्रिटीज़ सिर्फ़ तभी बोलते हैं जब ‘पैसे की बात हो’… यह एक एक्टिंग ऑडिशन + ध्यान खींचने की कोशिश है बस.
सूरत (गुजरात) [भारत], 24 अक्टूबर: गजेरा ग्रुप ऑफ स्कूल्स की कतारगाम, उतराण, पाल और सचिन,…
Silver Price 24 October 2026:पिछले कारोबारी सत्र में चांदी 1,99,599 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद…
Gold Price Today 24 October 2026:बुलियंस के मुताबिक 24 कैरेट सोने का दाम1,42,490 रुपये प्रति…
Jaipur Road Accident: मरने वालों की अभी पहचान नहीं हो पाई है. घायलों को इलाज…
Gangster Himanshu Bhau: गैंगस्टर हिमांशु भाऊ को USA के लास वेगास में अरेस्ट किया गया.…
Udta Teer Box Office Collection:उड़ता तीर की रिलीज़ का एक असर यह हुआ कि रजनीकांत…