<
Categories: मनोरंजन

आखिर ‘झुमका गिरा रे’ गाने से क्या है बिग बी का रिश्ता? बरेली में किसका गिरा था Jhumka, जिससे निकला ये गीत

Jhumka Gira Re Song Secrets: बॉलीवुड के सदाबहार गीत 'झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’ गाने के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है. क्या आपको पता है इस गाने से अमिताभ बच्चन का है खास कनेक्शन?

Jhumka Gira Re Song Story: बॉलीवुड के सदाबहार गीत ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’ गाने के पीछे की कहानी काफी दिलचस्प है. क्या आपको पता है इस गाने से अमिताभ बच्चन का है खास कनेक्शन. साल 1966 में आई फिल्म ‘मेरा साया’ का गीत ‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’ काफी पॉपुलर हुआ था. आशा भोसले की आवाज में यह गाना आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है. इस गीत को लेकर सवाल उठता है कि आखिर इस सॉन्ग का बरेली से क्या है कनेक्शन? साथ ही आपको बता दें कि इस गाने से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का भी है रिश्ता. चलिए जानते हैं गाने की पूरी कहानी. 

अमिताभ बच्चन के माता-पिता से जुड़ा है ये गाना

‘झुमका गिरा रे बरेली के बाजार में’ गीत की कहानी अमिताभ बच्चन के पिता हरिवंश राय बच्चन और माता तेजी सूरी बच्चन से जुड़ा है. साल 1940 में एक बार हरिवंश राय बच्चन बरेली में एक प्रोफेसर के घर क्रिसमस की पार्टी में पहुंचे थे. वहीं पर उनकी मुलाकात लाहौर की तेजी सूरी से पहली बार हुई थी. दोनों ने जब एक-दूसरे को पहली बार देखा, तभी एक-दूसरे को प्यार हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके बाद वहां मौजूद लोगों ने कहा कि दोनों एक दूसरे में इस तरह खो गए थे लग रहा था कि शादी करके ही उठेंगे. फिर 4 जनवरी, 1941 को दोनों ने सगाई कर ली. इसके बाद दोनों अपने-अपने शहर लौट गए और कई दिन तक उनकी शादी की कोई खबर नहीं आई. इसे लेकर कई तरह के सवाल उठने लगे.

राजा मेहंदी पर छोड़ी छाप

हरिवंश राय बच्चन और तेजी सूरी के बीच प्यार की कहानी ने गीतकीर राजा मेहंदी के दिल पर गहरी छाप छोड़ी. जब न्यू ईयर की पार्टी आयोजन हुआ, तो उसमें राजा मेहंदी की मुलाकात तेजी सेूरी से हुई, जो उनकी दोस्त भी थी. उन्होंने तेजी सूरी से हरिवंश राय बच्चन से शादी को लेकर भी कई सवाल किए. इस पर तेजी ने अनोखे अंदाज में कहा, ‘क्या बताऊं, मेरा तो झुमका बरेली में ही गिर गया.’ यह सुनते ही गीतकार राजा मेहंदी ने ये गाना लिख दिया, जो काफी चर्चित हुआ. 

दोनों ने कर ली शादी

साल 1941 में हरिवंश राय बच्चन और तेजी सूरी की शादी हुई. इसके बाद साल 1942 में अमिताभ बच्चन का जन्म हुआ. आपको बता दें कि यह हरिवंश राय बच्चन की यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली शादी श्यामा बच्चन से हुई थी, जिनका 1936 में निधन हो गया था.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

सिर्फ स्किन के लिए नहीं, मुल्तानी मिट्टी से घर के वास्तु दोष भी करें दूर, जानें आसान और असरदार टिप्स

Multani Mitti Astrology Remedies Home:मुल्तानी मिट्टी सिर्फ त्वचा के लिए नहीं, घर की पॉजिटिविटी बढ़ाने…

Last Updated: April 2, 2026 20:37:25 IST

Vikat Sankashti Chaturthi 2026: अप्रैल में विकट संकष्टी चतुर्थी कब पड़ रही है? नोट करें तारीख, शुभ मुहूर्त

Vaishakh Sankashti Chaturthi 2026: हर साल चार मुख्य बड़ी चतुर्थी आती है,चतुर्थी के दिन विशेष…

Last Updated: April 2, 2026 20:39:32 IST

CSK vs PBKS: 3 अप्रैल को पंजाब-चेन्नई की भिड़ंत, इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, दबाव में गायकवाड़

Players to Watch in CSK vs PBKS Match: चेन्नई सुपर किंग्स अपने घरेलू मैदान चेपॉक…

Last Updated: April 2, 2026 19:52:12 IST

पूरा देश रट रहा ‘Floccinaucinihilipilification’, निर्मला सीतारमण केस में कोर्ट ने आखिर ऐसा क्या कह दिया?

Nirmala Sitharaman defamation case: पूरा देश दोहरा रहा 'Floccinaucinihilipilification'! निर्मला सीतारमण केस में दिल्ली की…

Last Updated: April 2, 2026 19:32:35 IST

Hanuman Gada Name: हनुमान जी की गदा का नाम क्या है? यह उन्हें किसने दी, जानें पौराणिक कथा

Hanuman Gada Name: भगवान हनुमान के पास एक गदा थी, जिससे उन्होंने कई असाधारण कारनामे…

Last Updated: April 2, 2026 20:27:32 IST

SRH vs KKR: हर्षल पटेल बाहर, MP के तेज गेंदबाज की एंट्री, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

KKR vs SRH Playing XI: कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए…

Last Updated: April 2, 2026 19:15:37 IST