Juhi Chawla Wedding Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस जूही चावला ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से गुपचुप शादी रचाई थी. दोनों की उम्र में करीब 6 साल का अंतर है. जूही चावला ने अपनी शादी के दिन बेहद दुखी थी और उस दिन वो काफी ज्यादा रोई थी. इसकी वजह एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताई थी. आइये जानते हैं यहां
Juhi Chawla Wedding Story
Untold Juhi Chawla Wedding Story: 1984 में मिस इंडिया का खिताब जीतने जूही चावला 90 के दशक में बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक थी, लोग उनकी बेमिसाल सुंदरता के साथ-साथ उनकी अदाकारी के भी दीवाने थे. जूही चावला अपने दौरा की सबसे डिमांडेड एक्ट्रेस में से एक थी, कई बड़े-बड़े फिल्म मेकर्स जीतने जूही को अपनी फिल्मों में कास्ट करना चाहते हैं. एक्ट्रेस से बॉलीवुड के कई सुपर स्टार्स के साथ काम किया हैं.
जूही चावला जीतना अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रही हैं.
जूही चावला ने 1995 में बिजनेसमैन जय मेहता से गुपचुप शादी रचाई थी. जय मेहता की यह जय मेहता की यह दूसरी शादी थी. उनकी पहली पत्नी सुजाता बिड़ला का निधन 1990 में हुए एक प्लैन क्रैश में हो गया था. जूही चावला ने कई साल अपनी शादी को सीक्रेट रखा था. लेकिन जब एक्ट्रेस की शादी की खबर सामने आई थी हर कोई दंग रह गया था. जूही चावला अपने से 6 साल बड़े आदमी से शादी करने की वजह से काफी ज्यादा चर्चा में आई थी. एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू में बताया था कि, जब उनकी शादी हुई थी तब वह बहुत ज्यादा दुखी थी और उन दिन वो काफी ज्यादा रोई भी थी.
राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में जूही चावला ने बताया था कि जय ने उन्हें किस तरह से शादी के लिए मनाया था और उनकी सास ने कैसे मुश्किल समय में उनका साथ दिया. जूही चावला से जब पूछा गया कि उन्होंने अपनी शादी सीक्रेट क्यों रखी, इस पर एक्ट्रेस ने कहा, ‘उनदौरान तो हर कोई ऐसा ही करता था, क्योंकि उस समय इंटरनेट नहीं था और हर फोन में कैमरा नहीं हुआ करते थे, इसलिए यह ऐसा करनाा संभव होता था. उस दौरान मेरा करियर के पीक पर था, मैं अच्छा कर रही थी, कई फिल्में मिल रही थी, लेकिन जब मैंने जय से शादी करने के लिए हां किया था, तो मैं काफी ज्यादा डर गई थी यह सोचकर की मेरा करियर अब खत्म हो जाएगा. वहीं इसी बीच जब मेरी मां का निधन हुआतो मुझे लगा कि अब जो भी मेरे पास बचा है, मैं उसे खो दूंगी.’
इंटरव्यू में जूही चावला ने बताया की बिजनेसमैन जय मेहता के साथ उनका अफेयर कैसे शुरू हुआ, ऐक्ट्रेस ने कहां- ‘जब मै फिल्म इंडस्ट्री कदम भी नहीं रखा था, तब मैं जय से पहली बार मिली थी, लेकिन मुलाकात बहुच छोटी थी. लेकिन बीच में उनसे बातचीत नहीं होती थी क्योंकि मैं फिल्मों में काम करने लगी थी. फिर बहुत समय बाद एक दिन मैंने उन्हें अपने एक दोस्त के यहां डिनर पर देखा. उसके बाद हमारे बीच फिर से बातचीत होने लगी. कुछ अरमान उनके दिल में जगे था, तो कही ना कही पहल मेरी ओर से भी हुई थी. वो हमेशा मुझे फूल और लेटर गिफ्ट बेजते थे, इतना ही नहीं जय ने मेरे जन्मदिन पर मुझे. एक ट्रक गुलाब के फूल भिजवाए थे. ऐसे ही सिलसिला कुछ सालों तक चलाजिसके बाद मुझे प्रपोज किया, लेकिन मैंने उन्हें पूरे एक साल बाद हां कही.
एक्ट्रेस ने इंटरवूय में शादी की बात करते हुए कहा कि ‘मेरा शादी तो बहुत ही भव्य तरीके से होने वाली थी. महालक्ष्मी रेसकोर्स में रिसेप्शन हाना था और हजार लोगों को बुलाने का प्लान था, लेकिन उस दौरान कुछ ऐसा हुई की मैंने सब कैंसिल करा दिया. शादी से पहले मेरी मां का एक्सीडेंट हुआ था, जिसमें में उनकी मौत हो गई थी. इस घटना का मुझे बेहद गहरा सदमा लगा था. वहीं शादी करने जा रही थी तो लगने लगा कि हाथ से करियर भी निकल जाएगा. मैं बहुत डर गई थी. समझ नहीं आ रहा था कि मेरे साथ क्या हो रहा है. मैं बहुत दुखी हो गई. रोने लगी. लेकिन मेरी सास बहुत अच्छी हैं. उन्होंने मुझसे कहा था कि मैं तुम्हें दुखी नहीं देखना चाहती. मैं तुम्हें बहु नहीं बेटी मानती हूं. उस समय शादी के कार्ड बंट चुके थे. भारत में ही नहीं, पूरी दुनिया में बांटे गए थे. क्योंकि मेरे पति का जय का बिजनेस दुनिया के कई देशों में है. वो बहुत लोगों को जानते हैं. लेकिन मेरी सास ने कहा कि अगर जूही नहीं चाहती है, तो उसे फोर्स न करें.
Sanjay Gupta Death Reason: खबर है कि फिल्ममेकर कल रात अपने बाथरूम में गिर गए और…
India vs New Zealand 5th T20I 2026 का मुकाबला 1 नवंबर को हैमिल्टन में खेला…
Pune woman suspicious death case: महाराष्ट्र के पुणे में 34 वर्षीय मुग्धा अविनाश देशमुख का…
Punjab Elections AAP First Candidate List: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट से…
Sofia Ansari viral video: वीडियो में सोफिया अंसारी सफेद रंग का ट्रांसपेरेंट टॉप पहने नजर…
CNAP Service: 1 नवंबर 2026 से भारत में 4G और 5G नेटवर्क पर CNAP सर्विस…