Salman Khan: आगामी फिल्म 'काला हिरण' इन दिनों विवादों में है. अभिनेता सलमान खान ने इसके निर्माताओं पर मुकदमा दायर करते हुए आरोप लगाया है कि यह फिल्म उनकी छवि खराब करती है. अब इस पर बड़ी जानकारी सामने आई है.
salman khan
विवादित हिंदी फिल्म ‘काला हिरण: द बैटल फॉर लीगल’ के निर्माताओं ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया कि फिल्म को अभी तक सीबीएफसी से सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है. इतना ही नहीं, फिल्म को अब तक सेंसर बोर्ड के पास मंजूरी के लिए भेजा भी नहीं गया है. यह मामला सलमान खान की उस याचिका के बाद सामने आया है, जिसमें उन्होंने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग की है.
बुधवार को सलमान खान के वकीलों ने फिल्म की रिलीज रोकने के लिए तत्काल कार्रवाई की मांग की, जिसके बाद फिल्म निर्माताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि फिल्म को अभी तक सीबीएफसी से मंजूरी नहीं मिली है, इसलिए इसे तुरंत रिलीज नहीं किया जा सकता. निर्माता के वकील ने कहा, ‘क्या सेंसर बोर्ड की मंजूरी से पहले कोई फिल्म रिलीज हो सकती है? सेंसर बोर्ड की मंजूरी के बिना कोई फिल्म रिलीज नहीं हो सकती. फिल्म को अभी तक सेंसर बोर्ड के पास भेजा भी नहीं गया है. हम सोमवार तक फिल्म को सेंसर बोर्ड के पास नहीं भेजेंगे.’
पिछले महीने जून में, फिल्म ‘काला हिरण’ के पहला लुक और ट्रेलर के जारी होने के बाद, सलमान खान ने उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि फिल्म कथित तौर पर उनसे जुड़े काले हिरण के शिकार मामले पर आधारित है और उनके व्यक्तिगत अधिकारों की रक्षा करने वाले उच्च न्यायालय के आदेश का उल्लंघन करती है. यह याचिका 59 वर्षीय अभिनेता द्वारा अपने व्यक्तिगत अधिकारों की सुरक्षा के लिए दायर मुकदमे का हिस्सा है. इस याचिका में फिल्म निर्माताओं पर जानबूझकर शिकार के मामलों को सनसनीखेज बनाने और सलमान की साख और प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाकर सुर्खियां बटोरने का आरोप भी लगाया गया है.
यह खबर भी पढ़ें: शत्रुघ्न सिन्हा को सीढ़ियों से उतारते दिखे जहीर इकबाल, छुए पैर; संस्कारी अंदाज देख फैंस कर रहे तारीफ, VIDEO
Anant Singh daughter wedding: मोकामा विधायक अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी सिंह की शादी…
Dia Mirza controversy: बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा का प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने की अपील वाला…
Gujarat Crime News: गुजरात के अहमदाबाद जिले के साणंद तालुका के विंछिया गांव में 10…
Delhi Pollution: दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन…
Tanzania Viral Video: तंजानिया के एक वायरल वीडियो को लेकर जयपुर की बताई जा रही…
Jhunjhunu accident: राजस्थान के झुंझुनूं जिले के छापोली गांव में सोमवार को सड़क निर्माण के…