Kangana Ranaut statement on Baba Ramdev: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अक्सर ने बीते दिनों उन्होंने जेन-जी को 'जेनरेशन गटर' कहा था. इस बात को बाबा रामदेव ने गलत बताया. इस पर कंगना ने भी पलटवार किया है.
कंगना रनौत
Kangana Ranaut statement on Baba Ramdev: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत पिछले कुछ दिनों से अपने एक बयान को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने Gen Z की कुछ युवा महिलाओं और प्रदर्शनकारियों को लेकर टिप्पणी की थी. कंगना ने उन्हें ‘जेनरेशन गटर’ यानी गंदी सोच वाली पीढ़ी तक कह दिया था.. उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया से लेकर सार्वजनिक मंचों तक बहस छिड़ ई और कई लोगों ने उनकी आलोचना भी की.
इके बाद इस मामले में योग गुरु बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया सामने आई. एक कार्यक्रम के दौरान उनसे कंगना के Gen Z को लेकर दिए गए बयान के बारे में सवाल पूछा गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, बाबा रामदेव ने कंगना की सोच पर सवाल उठाते हुए उनके बयान को ‘बिगड़ी हुई सोच’ का नतीजा बताया. उन्होंने यह भी कहा कि युवाओं को ‘जेनरेशन गटर’ कहना सही सोच नहीं है.
बाबा रामदेव की टिप्पणी के बाद कंगना ने भी पलटकर जवाब दिया. बुधवार, 19 अगस्त को कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए बाबा रामदेव पर तीखा तंज कसा. उन्होंने लिखा, ‘बाबा जी, मेरी जवानी या बेडरूम के बारे में दिन में सपने न देखें.’ उन्होंने आगे कहा कि किसी व्यक्ति की निजी जिंदगी के बारे में सिर्फ अफवाहों और गपशप के आधार पर अंदाजा लगाना ठीक नहीं है. कंगना ने बाबा रामदेव को उनके पुराने विवाद की याद दिलाते हुए कहा कि उन्हें चरित्र पर उपदेश नहीं देना चाहिए. उन्होंने लिखा कि मेरा चरित्र आपसे कहीं बेहतर है, यहां कोई धोखाधड़ी नहीं पाई गई है.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब बाबा रामदेव से कंगना के Gen Z को लेकर दिए गए बयान पर सवाल किया गया तो उन्होंने कंगना की परवरिश और सोच पर भी सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि किसी व्यक्ति के बचपन, जवानी और पिछली उपलब्धियों को भी देखना चाहिए. रामदेव ने यह भी कहा कि वह ऐसे लोगों के बारे में ज्यादा बात नहीं करना चाहते. उन्होंने कंगना के Gen Z को ‘जेनरेशन गटर’ कहने को खराब सोच की निशानी बताया. साथ ही उनकी पार्टी को इस बात पर ध्यान देने की नसीत दी.
बाबा रामदेव को लेकर कंगना ने अपने जवाब में जिस पुराने मामले का जिक्र किया, वह साल 2024 का है. उस समय पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बाबा रामदेव और पतंजलि के मैनेजिंग डायरेक्टर आचार्य बालकृष्ण को नोटिस दिया था. मामला ऐसे विज्ञापनों से जुड़ा था जिनमें बीमारियों को ठीक करने का दावा किया गया था. साथ ही आधुनिक चिकित्सा पद्धति पर भी सवाल उठाए गए थे. सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने अदालत में बिना शर्त माफी मांगी थी.
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…