Gujarat News: गुजरात के जंबूसर से एक मामला सामने आया है, जिसमें एक युवक एक युवती को लेकर फरार हो गया. इसके बाद उसने फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट बनवाया. वहीं जब पुलिस लड़की की तलाश में वहां तक पहुंची, तो फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट का राज खुला.
गुजरात में फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट का केस
Gujarat News: गुजरात के जंबूसर में एक युवक ने युवती को कथित तौर पर प्रेम जाल में फंसाया. इसके बाद उसे घर से ले गया. बाद में फर्जी मैरिज सर्टिफिकेट तैयार कराया. पुलिस ने इस मामले में करजण तालुका के क्रिया गांव निवासी फैजल मजीद दीवान को गिरफ्तार किया है. कोर्ट ने आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है. पुलिस अब मामले में कथित तौर पर शामिल अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है.
मामला जंबूसर के शिक्षक किरीटभाई राठौड़ की 24 वर्षीय बेटी से जुड़ा है. परिजनों के मुताबिक, युवती को आरोपी ने कथित तौर पर प्रेम संबंध के जरिए अपने संपर्क में लिया और फिर उसे घर से ले गया. बताया जा रहा है कि युवती अपने साथ करीब 6 तोला सोने का हार भी ले गई थी. युवती के घर से जाने के बाद परिवार ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. जांच के दौरान पुलिस को एक कथित मैरिज सर्टिफिकेट के बारे में जानकारी मिली, जिसके आधार पर यह दावा किया जा रहा था कि युवती और आरोपी की शादी हो चुकी है.
पुलिस के मुताबिक, आरोपी के मामा की ओर से दिखाया गया मैरिज सर्टिफिकेट जांच के लिए वडोदरा के सब-रजिस्ट्रार कार्यालय भेजा गया. वहां रिकॉर्ड की जांच की गई तो सर्टिफिकेट फर्जी पाया गया. इसके बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया. पुलिस ने कथित फर्जी दस्तावेज तैयार करने और युवती को ले जाने के आधार पर जांच शुरू कर दी. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि सर्टिफिकेट किसने तैयार किया और इसमें किन लोगों की भूमिका थी?
जंबूसर पुलिस ने मामले में आरोपी फैजल मजीद दीवान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया. गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड मिली है. जंबूसर के DYSP पी. एल. चौधरी के मुताबिक, पुलिस रिमांड के दौरान मामले से जुड़े तमाम पहलुओं की जांच करेगी.
ये भी पढ़ें: ‘4 सितंबर को पूरा देश पागल… ‘Mirzapur: The Movie’ के भौकाल पर क्या बोले बब्बन यादव
Rajasthani Film Dhood release date: राजस्थानी फिल्म ‘धूद (DHOOD)’ 23 अक्टूबर 2026 को देशभर के…
New Skoda Slavia: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया ने नई स्लाविया फेसलिफ्ट का प्रोडक्शन पुणे के…
नई दिल्ली,26 सितंबर: पितृपक्ष 2026 शुरू होने वाला है। इस मौके पर दिल्ली के Psychic…
विशेष मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं; ‘डुग्गर दा सम्मान’ समारोह में प्रतिभाओं को…
नई दिल्ली,28 सितंबर: बेंगलुरु में आयोजित 25वें एशिया पैसिफिक एचआरएम कांग्रेस अवार्ड्स 2026 में एलजी…
Telangana Crime: तेलंगाना के मंचिरियल शहर में एक घरेलू विवाद हत्या का कारण बन गया.…