Kangana Ranaut: एक्टर और BJP सांसद कंगना रनौत अक्सर अपने विवादों के कारण चर्चा में रहती हैं. बीते कुछ दिनों से वो सीजेपी और जेन-जी पर लगातार निशाना साध रही हैं, जिसके कारण चर्चा में हैं. वहीं एक बार फिर उन्होंने सीजेपी के लीडर अभिजीत के लिए कुछ ऐसा कहा है, जो चर्चा का विषय बन गया है.
अभिजीत दिपके को लेकर बोलीं कंगना रनौत
Kangana Ranaut: एक्टर और BJP सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) पर निशाना साधा है. बड़ी बात ये है कि उन्होंने इस बार सीधे सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके पर निशाना साधा है. उन्होंन दिपके की इंग्लिश बोलने की काबिलियत पर एक पोस्ट शेयर किया है. कंगना ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें सीधे तौर पर दिखाया गया कि वे दोनों पब्लिक में इंग्लिश भाषा में कैसे बात करते हैं.
रील की शुरुआत में अभिजीत इंग्लिश में पब्लिक स्टेटमेंट देते हुए दिखे. इसके बाद रील में कंगना को इंग्लिश में भाषण देते हुए दिखाया गया, जिसमें उन्होंने बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें एक महिला एक्टर के तौर पर कैसे देखा जाता था. रील के कैप्शन में लिखा था, ’12वीं पास कंगना रनौत बनाम बोस्टन यूनिवर्सिटी के CJP दिपके का इंग्लिश लेवल, एक आग है, तो दूसरे को रीबूट की ज़रूरत है.’
कंगना ने खुलकर बताया कि जब उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपना सफ़र शुरू किया था, तब उनकी इंग्लिश अच्छी नहीं थी. उन्होंने बताया था कि ‘कॉफ़ी विद करण’ शो में सोनम कपूर ने उनकी इंग्लिश का मज़ाक उड़ाया था. उन्होंने कहा, ‘फिल्म माफिया के साथ सालों की लड़ाई से मैंने जो सीखा, वह यह है कि किसी बाहरी व्यक्ति का इंग्लिश न बोल पाने पर कभी मज़ाक नहीं उड़ाया जाएगा. साथ ही, वह शो अब हमेशा के लिए बंद हो चुका है.’
उन्होंने आगे कहा, ‘प्लीज़, आखिर में मेरी वापसी देखना न भूलें. 24 साल की उम्र में भी, खुलेआम बुली किए जाने, बेइज़्ज़त किए जाने और मज़ाक उड़ाए जाने के बावजूद मैंने शालीनता, समझदारी, अच्छी तरह से बात रखने का हुनर और विनम्रता दिखाई. जो इंग्लिश बोलने वाली गपशप करने वाली आंटियां, जिनकी परवरिश बहुत अच्छी मानी जाती है, कभी नहीं कर सकतीं.’
ऐसा पहली बार नहीं है, जब कंगना किसी विवादित बयान के कारण चर्चा में रही हों. बीते दिनों वे बाबा रामदेव पर फायर हो चुकी हैं. बाबा रामदेव से जेन जी के प्रोटेस्ट और कंगना के बयान पर बात की गई, तो उन्होंने कहा कि वे अपनी जवानी के दिन याद करें कि वे कैसी थीं? इस बात पर कंगना ने नाराजगी जताते हुए कहा कि वे उनकी जवानी के सपने न देखें. उन्होंने उनके पतंजलि विवाद में सुप्रीम कोर्ट से लगी फटकार का भी जिक्र किया था.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…