<
Categories: मनोरंजन

मुंबई में डेट पर जाने के बाद लड़कियों को करना पड़ता है ये काम? कंगना का शॉकिंग खुलासा; दिल्ली गर्ल्स भी हैरान

Mumbai vs Delhi Dating Culture: कंगना ने बताया था कि वहां उनका अनुभव काफी अलग रहा. उन्होंने कहा था कि वह करीब 5-6 लड़कियों के ग्रुप में रहती थीं और उनके आसपास कई लड़के दोस्त या जान-पहचान वाले हुआ करते थे. कंगना के मुताबिक, वे लड़के उन्हें बाहर घुमाने ले जाते थे और कई बार उनके खर्चे भी खुद उठाते थे.

Mumbai vs Delhi Dating Culture: मुंबई और दिल्ली को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है. दोनों महानगरों की तुलना अक्सर देखने को मिलती है. कभी बहस इस बात पर होती है कि दिल्ली का बेस्ट या मुंबई का, वहीं कभी इस चीज की तुलना होती है कि दोनों में से कौन सा शहर ज्यादा सेफ है. लेकिन क्या आप जानते हैं दोनों शहरों के डेटिंग कल्चर में कितना फर्क है. इसका खुलासा बॉलीवुड की एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने एक पुराने इंटरव्यू में ही कर दिया था. उन्होंने दोनों शहरों के डेट करने के तरीके को लेकर अपना अनुभव साझा किया था. उन्होंने खुलासा किया था कि दोनों शहरों की डेटिंग कल्चर बिलकुल अलग है. जब वह मुंबई आईं तो वहां का कल्चर उनके लिए हैरान करने वाला था. 

दिल्ली के लड़कों को लेकर क्या बोली थीं कंगना

दिल्ली में अपने दिनों को याद करते हुए कंगना ने बताया था कि वहां उनका अनुभव काफी अलग रहा. उन्होंने कहा था कि वह करीब 5-6 लड़कियों के ग्रुप में रहती थीं और उनके आसपास कई लड़के दोस्त या जान-पहचान वाले हुआ करते थे. कंगना के मुताबिक, वे लड़के उन्हें बाहर घुमाने ले जाते थे और कई बार उनके खर्चे भी खुद उठाते थे.

दिल्ली के अपने अनुभव को शेयर करते हुए कंगना ने बताया कि उनका अनुभव बेहद अलग था. उन्होंने कहा कि वह लगभग 5-6 लड़कियों के ग्रुप में रहती थीं, जिनके आस-पास कई मेल दोस्त या जान-पहचान वाले होते थे. कंगना के मुताबिक ये लड़के उन्हें बाहर घुमाने ले जाते थे और अक्सर उनका खर्च भी उठाते थे. कंगना ने मज़ाक में बताया कि उन्होंनेन लड़कों को अपना ‘ड्राइवर’ तक बना लेती थीं. उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के लड़के हमेशा डेट से लेकर खाने-पीने तक हर चीज़ का खर्च उठाने को तैयार रहते थे.

मुंबई पहुंचकर हुआ ‘कल्चर शॉक’

कंगना जब मुंबई पहुंची तो वह दंग रह गईं. उन्होने बताया कि वहां डेट करने का तरिका बिल्कुल भी दिल्ली जैसा नहीं थी. यहां डेट पर जाने के बाद बिल को डच करने का चलन था. यानी दोनों लोग अपना-अपना हिस्सा खुद चुकाते हैं. कंगना ने बताया कि जब उन्हें पहली बार इस बारे में पता चला तो वह चौंक गईं. यह थोड़ा सरप्राइज़ था क्योंकि उन्हें दिल्ली में डेट्स पर बिल पे करने की आदत नहीं थी. उन्होंने हंसते हुए कहा कि मुंबई आने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि अब उन्हें डेट्स के लिए भी पे करना होगा.

कंगना ने बताया कि जब उन्हें पहली बार इस बारे में पता चला तो वह चौंक गईं. यह थोड़ा सरप्राइज़ था, क्योंकि उन्हें दिल्ली में डेट पर बिल पे करने की आदत कभी नहीं थी. उन्होंने हंसते हुए कहा कि मुंबई जाने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि अब उन्हें बिल पे करना होगा.

चंडीगढ़ का एक्सपीरियंस

कंगना ने अपने एक्सपीरियंस में चंडीगढ़ का भी ज़िक्र किया. उन्होंने कहा कि उन्हें वहां भी डेट पर बिल पे नहीं करना पड़ा. उनके मुताबिक, चंडीगढ़ में डेटिंग का माहौल दिल्ली जैसा ही था, और लड़के आमतौर पर खर्च खुद ही उठाते थे.

मुंबई को लेकर बदला नज़रिया

हालांकि कंगना को शुरू में यह मुंबई वाला अप्रोच अजीब लगा, लेकिन समय के साथ उनका नज़रिया बदल गया. वह इस बात से सहमत थीं कि डेट पर बिल शेयर करने में कुछ भी गलत नहीं है. उनके मुताबिक, मुंबई में लोग ज़्यादा प्रैक्टिकल सोचते हैं और रिश्तों में बराबरी को महत्व देते हैं.

कंगना का यह पुराना इंटरव्यू यह भी दिखाता है कि भारत के अलग-अलग शहरों में रिश्तों और डेटिंग को लेकर नज़रिया कितना अलग हो सकता है. जहां दिल्ली और चंडीगढ़ में डेटिंग के दौरान खर्च शेयर करने का ट्रेडिशनल अप्रोच है, वहीं मुंबई में बिल शेयर करना ज़्यादा आम माना जाता है.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

Nana Patekar son: कौन हैं मल्हार पाटेकर? नाना के बेटे ने फिल्मों में काम किया, फिर भी लाइमलाइट से रहते हैं दूर

Nana Patekar son: नाना पाटेकर के बेटे मल्हार पाटेकर ने भी फिल्मी दुनिया में काम…

Last Updated: October 8, 2026 19:06:02 IST

पहले दृश्यम 3 और अब सनी देओल की कोर्टरूम ड्रामा से बाहर हुए अक्षय खन्ना, क्यों बड़ी फिल्में छोड़ रहे एक्टर

Akshaye Khanna: धुरंधर में सफलता के बाद अक्षय खन्ना कई फिल्मों से खुद को वापस…

Last Updated: October 8, 2026 18:44:09 IST

कमल हासन का दमदार कमबैक, Indian 3 का हुआ एलान, ‘सेनापति’ बनकर फिर मचाएंगे तहलका

Indian 3: साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता कमल हासन दमदार वापसी करने वाले हैं. वे…

Last Updated: October 8, 2026 18:31:05 IST

नए अंदाज में आएगी ‘अमर, अकबर, एंथनी’, अब्बास-मस्तान बनाएंगे ‘3 मंकीज’, पोस्टर रिलीज

3 Monkeys: बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर जोड़ी अब्बास-मस्तान अपनी नई फिल्म 3 मंकीज लेकर आ…

Last Updated: October 8, 2026 18:19:57 IST

‘नाना पाटेकर ने खुद कर ली थी अंतिम संस्कार की तैयारी…’ भावुक अतुल ने बताया कुछ ऐसा, भावुक हो गए फैंस

Nana Patekar: 9 अक्टूबर की सुबह 05:20 बजे नाना पाटेकर की मौत की खबर आई,…

Last Updated: October 8, 2026 17:44:35 IST

सऊदी को बचाने उतरी पाकिस्तानी सेना, लेकिन खुद कई मोर्चों पर घिरा पाकिस्तान; हूतियों से जंग कितनी आसान?

Pakistan Saudi Arabia: मध्य पूर्व में हूती हमलों के बढ़ते खतरे के बीच पाकिस्तान ने…

Last Updated: October 8, 2026 17:32:44 IST