हाल ही में कंगना रनौत ने धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन की तारीफ की. साथ ही उन्हें जमीन से जुड़ा हुआ बताया. कंगना ने सारा की एक्टिंग की तारीफ की और उनका हौसला बनाया.
कंगना रनौत ने की सारा अर्जुन की तारीफ
Kangana Ranaut Praised Sara Arjun: धुरंधर एक्ट्रेस सारा अर्जुन फिल्म रिलीज होने के बाद से चर्चा में बनी हुई हैं. फैंस उनकी एक्ट्रिंग के कारण उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं. सारा अर्जुन इंडियन सिनेमा के सबसे होनहार यंग टैलेंट में से एक बनकर उभरीं. आदित्य धर की फिल्म धुरंधर में उनके दिल को छू लेने वाले रोल ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी. उनकी एक्टिंग से उन्हें पूरे देश में तारीफ मिलीं. वहीं अब एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी सारा की परफॉर्मेंस की तारीफ की है और इस नई स्टार का हौसला बढ़ाया है.
बता दें कि हाल ही में सारा अर्जुन ईशा फाउंडेशन द्वारा आयोजित किए गए शिवरात्रि के कार्यक्रम में शामिल हुई थीं. वहां उन्होंने स्पिरिचुअल माहौल और कल्चरल फेस्टिवल का मजा लिया. उन्होंने एक वीडियो भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने लोगों को महाशिवरात्रि की बधाईयां दीं. साथ ही उन्होंने बताया कि उन्होंने उस कार्यक्रम में बहुत अच्छा समय बिताया. उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कहा, ‘मैं सच में बता नहीं सकती कि मैं यहां आकर कितनी शुक्रगुजार और ब्लेस्ड महसूस कर रही हूं. हमने अब तक कई शानदार परफॉर्मेंस देखी हैं. मैं डांसिंग शुरू होने का इंतजार नहीं कर सकती.’
सारा अर्जुन की ये पोस्ट एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की. इसमें उन्होंने सारा अर्जुन की असलियत और जमीन से जुड़े नेचर की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘शानदार युवा महिला, असली और जमीन से जुड़ी, अच्छा करो बच्चे मैं तुम्हारे लिए दुआ कर रही हूं.’

जानकारी के अनुसार, कंगना रनौत ने इससे पहले फिल्म धुरंधर की भी तारीफ की थी. उन्होंने फिल्म के साथ ही डायरेक्टर आदित्य धर की तारीफ की थी. उन्होंने लिखा था कि उन्होने धुरंधर फिल्म देखी, जिसे देखकर उन्हें काफी मजा आया. मैं इस मास्टरपीस के आर्ट और क्राफ्ट से इंस्पायर्ड हूं. फिल्ममेकर के इरादे के लिए सच में तारीफ करती हूं. डियर आदित्य धर जी, बॉर्डर पर हमारे डिफेंस फोर्सेज, सरकार में हमारे मोदी जी और बॉलीवुड सिनेमा में आप, पाकिस्तानी टेररिस्ट की खूब कंबल कुटाई करो, मजा आ गया. मैंने फिल्म देखते समय खूब तालियां और सीटियां बजाईं. इसके साथ ही उन्होंने आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम की तारीफ की.
Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…
India vs West Indies 3rd ODI Match Highlights: वेस्टइंडीज ने 352 रनों का पहाड़ सा…
UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…
8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…
Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…
Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…