कपिल शर्मा शो को लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा की मुश्किलें बढ़ गई हैं. बॉम्बे हाईकोर्ट ने म्यूजिक कंपनियों द्वारा कॉपीराइट उल्लंघन के मामले में जवाब देने के लिए दो सप्ताह का समय दिया है.
Kapil Sharma Show: इन दिनों नेटफ्लिक्स पर चल रहा ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शर्मा शो’ सुर्खियों में है. सीज़न 4 के पहले एपिसोड के प्रीमियर के कुछ दिनों बाद ही मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा मुश्किल में फंस गए हैं. कपिल और उनके OTT शो से जुड़ा कॉपीराइट विवाद अब बॉम्बे हाई कोर्ट पहुंच गया है. कोर्ट ने कपिल शर्मा, उनकी प्रोडक्शन कंपनी K-9 फिल्म्स और नेटफ्लिक्स को याचिका पर अपना पक्ष रखने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है. जानकारी के अनुसार, कॉपीराइट याचिका PPL यानी फोनोग्राफिक पर्फोर्मेंस लिमिटेड इंडिया ने दायर की है. PPL इंडिया का आरोप है कि शो के तीसरे सीज़न में ज़रूरी लाइसेंस के बिना कुछ पॉपुलर बॉलीवुड गानों का इस्तेमाल किया गया था. शो के अलग-अलग एपिसोड में ‘एम बोले तो’ (मुन्ना भाई MBBS से), और ‘सुबह होने ना दे’ (फिल्म देसी बॉयज़ से) जैसे गाने बजाए गए, जो कॉपीराइट कानून का उल्लंघन है
PPL ने अपनी याचिका में कहा कि शो के तीसरे पार्ट में ही नहीं बल्कि इनका इस्तेमाल OTT प्लेटफॉर्म पर भी किया जा रहा है. ओटीटी पर ब्रॉडकास्ट हुए एपिसोड में भी ये गाने साफ सुनाई देते हैं. PPL का दावा है कि ये पब्लिक परफॉर्मेंस और जनता तक कम्युनिकेशन की कैटेगरी में आता है. इसके लिए पहले से इजाज़त और लाइसेंस लेना ज़रूरी है. याचिका में ये भी कहा गया है कि इस मामले में पहले भी नोटिस भेजा गया था लेकिन मेकर्स की तरफ से संतोषजनक जवाब नहीं मिला. PPL ने कोर्ट से बिना लाइसेंस वाली साउंड रिकॉर्डिंग के इस्तेमाल पर रोक लगाने और भविष्य में ऐसी घटनाओं को दोबारा होने से रोकने का अनुरोध किया है.
याचिका में कहा गया है कि तीन पूरे सीजन में कई एपिसोड पहले ही कॉपीराइट कानून के उल्लंघन के साथ एयर हो चुके हैं. सीज़न 4 की शूटिंग अभी चल रही है. इससे चिंता बढ़ गई है कि PPL की साउंड रिकॉर्डिंग का नए सीज़न में और भी गलत इस्तेमाल हो सकता है. PPL का तर्क है कि प्रोड्यूसर बिना सही लाइसेंस के उनका म्यूजिक इस्तेमाल करके उनके कॉपीराइट वाले कामों का उल्लंघन कर रहे हैं. इस मामले को लेकर पीपीएल ने कोर्ट से इसमें दखल देने का अनुरोध किया है. याचिका में कॉपीराइट धारकों के अधिकारों की रक्षा करने और एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बौद्धिक संपदा कानूनों का पालन सुनिश्चित करने के लिए न्यायिक कार्रवाई का आग्रह किया गया है.
वहीं इस मामले में बॉम्बे हाई कोर्ट ने निर्देश दिए कि कपिल शर्मा और शो के प्रोड्यूसर और नेटफ्लिक्स को तय समय सीमा के भीतर अपना जवाब दाखिल करना होगा. इसके बाद कोर्ट कॉपीराइट विवाद पर आगे सुनवाई करेगा. सुनवाई के दौरान जस्टिस शर्मिला देशमुख की बेंच ने मामले में आरोपियों को याचिका का जवाब देने के लिए दो हफ्ते का समय दिया है.
MP Viral News: शिवपुरी के विजरावन में करवा चौथ पर व्रत न रखने से विवाद.…
IND VS NZ ODI: नीतीश कुमार रेड्डी न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ पहले तीन वनडे मैचों के…
Gold Price Today 30 October 2026: बुलियन्स के अनुसार, 24 कैरेट सोने का भाव 1,42,200…
Silver Price Today 30 Oct 2026: 30 अक्टूबर को चांदी की कीमतों में गिरावट दर्ज…
Lucknow Triple Murder: लखनऊ के सआदतगंज में हुए ट्रिपल मर्डर का खौफनाक वीडियो सामने आया…
Car Fire CCTV Video: गुजरात के मोरबी में कार का सेंसर बार-बार बजने से परेशान…