<
Categories: मनोरंजन

कपिल शर्मा का छलका दर्द: 10 लाख का चेक मिलने पर क्यों रो पड़े थे कॉमेडियन? पिता की याद में हुए भावु

Success Story : कॉमेडियन कपिल शर्मा ने अपने संघर्ष के दिनों और पिता की मौत के बाद आए खालीपन पर खुलकर बात की. उन्होंने बताया कि कैसे वह डिप्रेशन से लड़े और आज भी हर बड़ी कामयाबी के मौके पर अपने पिता को मिस करते है.

Success Story : दुनिया को हंसाने वाले मशहूर कॉमेडियन कपिल शर्मा हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान काफी भावुक नजर आए.  कपिल ने बताया कि साल 2004 में उनके पिता के निधन ने उनकी जिंदगी को पूरी तरह बदल दिया था.  उन्होंने एक किस्सा साझा करते हुए बताया कि जब उन्होंने ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ (सीजन 3) जीता और उन्हें 10 लाख रुपये का चेक मिला, तो वह खुशी मनाने के बजाय रो पड़े थे.  कपिल ने कहा,  उस वक्त मेरे मन में सिर्फ एक ही ख्याल आया कि काश आज मेरे पिता ये सब देखने के लिए मेरे साथ होते.

डिप्रेशन और करियर के उतार-चढ़ाव पर की बात

कपिल ने अपने मुश्किल दौर को याद करते हुए बताया कि 36 साल की उम्र में वह गहरे डिप्रेशन (तनाव) का शिकार हो गए थे.  उस समय उनका करियर ढलान पर था और लोग कहने लगे थे कि ‘कपिल अब खत्म हो गया है’.  लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.  अपनी शादी के बाद उन्होंने शानदार वापसी की और फिर से 300 से ज्यादा सुपरहिट एपिसोड्स दिए.  उन्होंने स्वीकार किया कि सफलता और असफलता जिंदगी का हिस्सा है, बस आपकी नीयत साफ होनी चाहिए.

सोसाइटी के घरों से आती हंसी की आवाजें

कपिल ने एक और दिल छू लेने वाली बात बताई.  उन्होंने याद किया कि जब उनका शो टीवी पर शुरू हुआ था, तो वह रात 9 बजे अक्सर अपने घर के बाहर चुपचाप खड़े हो जाते थे.  उन्हें सोसाइटी के हर घर से लोगों के हंसने की आवाजें सुनाई देती थी.  कपिल बोले, मैं मन ही मन सोचता था कि अगर पापा जिंदा होते, तो दुनिया को मेरे चुटकुलों पर हंसता देख वह कितने खुश होते.  मैं उन्हें हर दिन याद करता हूं.
Mansi Sharma

Recent Posts

Old gold jewellery: क्या ज्वेलर जांच के दौरान निकाल लेता है सोना? जानें गहने का वजन और शुद्धता जांचने का तरीका

: पुराने सोने के गहने बेचते या बदलते समय केवल कुल वजन के आधार पर…

Last Updated: October 18, 2026 15:57:23 IST

Gwalior Accident: CM मोहन यादव का बड़ा एक्शन, हटाए गए SP; 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड;परिवारों को मिलेगी 4-4 लाख रुपये की मदद

Gwalior Sheetla Mata Mandir Truck Accident: मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को ग्वालियर जिले में…

Last Updated: October 18, 2026 15:39:13 IST

Beed Accident: महाराष्ट्र में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; इलाके में मचा हड़कंप

Maharashtra Beed Accident: घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. हादसे से इलाके…

Last Updated: October 18, 2026 15:30:43 IST

Noida Viral Video: कार के बोनट पर लटके रहे 2 लड़के, तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाता रहा कैब ड्राइवर; वीडियो वायरल

Noida Viral Video: नोएडा के सेक्टर 18 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो…

Last Updated: October 18, 2026 14:54:28 IST

‘दो बहनें और एक जीजा…’, ग्रेटर नोएडा में एक परिवार के 5 लोगों की मौत की क्या है वजह? वॉइस नोट से खुले कई राज

Greater Noida Family Murder Case: रविवार को इस मामले ने एक और मोड़ ले लिया…

Last Updated: October 18, 2026 13:55:59 IST