<
Categories: मनोरंजन

Kareena Kapoor: बच्चों के एनुअल फंक्शन में समोसे खाती नजर आईं करीना कपूर, करण जौहर ने कहा ‘कार्बी डॉल’

हाल ही में करीना कपूर खान अपने बेटों के स्कूल में एनुअल डे फंक्शन में शामिल हुईं. इस दौरान वे समोसा खाती नजर आईं. करण जौहर ने उनकी वीडियो शेयर की है.

Kareena Kapoor: बॉलीवुड स्टार करीना कपूर खान अपने बेटों के एनुअल डे फंक्शन में उनके स्कूल गईं. इस दौरान उन्होंने मशहूर इंडियन स्नैक, समोसा खाया. इसकी वीडियो करीना कपूर खान के करीबी दोस्त फिल्ममेकर करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया. इसमें देखा गया कि करीना समोसे का मजे ले रही हैं. वीडियो में करण को ये कहते हुए सुना जा सकता है कि लोगों को लगता है कि बेबो डाइट पर हैं, लेकिन अब वह समोसा खाते हुए पकड़ी गई हैं. मुझे बेबो पर गर्व है.

करण जौहर ने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर किया वीडियो

उन्होंने कहा, “मुझे तुम पर गर्व है, बेबो. मुझे तुम पर गर्व है. तुम एक कार्बी डॉल हो. मुझे यह पसंद है.” करीना ने इस पर हैरान होने वाला रिएक्शन दिया और कहा कि वह फिलहाल किसी डाइट पर नहीं हैं. अगर करीना और करण के रिश्ते की बात की जाए, तो दोनों दो दशकों से ज़्यादा समय से बेस्ट फ्रेंड्स हैं. उनके बच्चे भी एक ही स्कूल में पढ़ते हैं. करीना कपूर और करण जौहर दोनों ही बॉलीवुड के प्रभावशाली स्टार परिवारों से आते हैं. दोनों को अकसर साथमें चिल करते देखा जाता है. 

करिश्मा और करण का परिवार

बता दें कि करण जौहर के दिवंगत पिता, यश जौहर, बॉलीवुड के सुनहरे दौर में एक जाने-माने प्रोड्यूसर थे. वहीं करीना कपूर खान के परदादा दिग्गज पृथ्वीराज कपूर और दादा राज कपूर थे. उनके माता-पिता, रणधीर कपूर और बबीता कपूर भी 70-80 के दशक में बॉलीवुड के स्टार एक्टर्स में से एक थे. उनकी बहन करिश्मा कपूर एक पॉपुलर बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं. उन्होंने 90 के दशक में बॉलीवुड पर राज किया. करीना और करिश्मा सुपरस्टार रणबीर कपूर की कजिन बहन और आलिया भट्ट की भाभी भी हैं.

कभी खुशी, कभी गम से करीना को मिला नेम और फेम

आपको जानकर हैरानी होगी कि करीना और करण 2001 की फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के लिए प्रोफेशनली एक-दूसरे से जुड़े. इस फिल्म को यश जौहर ने धर्मा बैनर के तहत प्रोड्यूस किया गया था. इस फिल्म से करीना को नेम और फेम दोनों मिलीं. पूजा उर्फ ​​पू को स्टाइलिश और क्लासी लड़की के तौर पर दिखाया गया, जिसे उन दिनों लड़कियों ने काफी सराहा और फॉलो किया. 24 साल बाद भी लोग उस फिल्म में करीना और काजोल का किरदार याद करते हैं और पसंद करते हैं. कभी खुशी कभी गम फिल्म में करीना कपूर, काजोल के साथ ही  शाहरुख खान,  ऋतिक रोशन, अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी थे.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

खुद को हिंदू बताकर की शादी, फिर पत्नी पर नमाज पढ़ने का दबाव! सहारनपुर में जुनैद गिरफ्तार

Accused of marrying by hiding identity: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के गंगोह थाना क्षेत्र…

Last Updated: October 23, 2026 22:12:39 IST

Jordan church attack: जॉर्डन के चर्च में अंतिम संस्कार के दौरान अंधाधुंध गोलीबारी, 7 लोगों की मौत, कई घायल

Jordan church attack: जॉर्डन के कराक शहर के हमौद चर्च में शुक्रवार को एक व्यक्ति…

Last Updated: October 23, 2026 21:23:00 IST

Bihar firecracker accident: सीवान में पटाखा बनाते समय मकान में भीषण विस्फोट, 4 शव बरामद, कई लोग घायल

Bihar firecracker accident: बिहार के सीवान जिले के जामो थाना क्षेत्र के अलमापुर गांव में…

Last Updated: October 23, 2026 20:52:49 IST

करवा चौथ पर भद्रा का साया या नहीं? व्रत रखने से पहले जान लें पूजा का सही मुहूर्त, जानें किस शहर में कब दिखेगा चांद

Karwa Chauth 2026: करवा चौथ 2026 का व्रत 29 अक्टूबर, गुरुवार को रखा जाएगा. पूजा…

Last Updated: October 23, 2026 20:45:19 IST

हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल खत्म, सरकार से बनी सहमति; सप्लाई बहाल करने की तैयारी

Haryana Electricity Strike: हरियाणा में काफी समय से बिजली कर्मचारी हड़ताल पर थे, जो अब…

Last Updated: October 23, 2026 19:51:26 IST

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीनों आरोपियों की भूमिका की जांच, पुलिस को 28 अक्टूबर तक मिली कस्टडी

Tiger shroff firing case: टाइगर श्रॉफ से जुड़े मुंबई फायरिंग मामले में सोनीपत से गिरफ्तार…

Last Updated: October 23, 2026 19:49:27 IST