Katrina Kaif And Vicky Kaushal Son: बॉलीवुड के खूबसूरत कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेबी बॉय की इंस्टाग्राम पर पहली झलक साझा करते हुए बेटे का नाम रिवील किया है. जानें क्या है नाम का मतलब.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल
Katrina Kaif And Vicky Kaushal Son: बॉलीवुड के खूबसूरत कपल कैटरीना कैफ और विक्की कौशल ने अपने बेबी बॉय की इंस्टाग्राम पर पहली झलक साझा करते हुए बेटे का नाम रिवील किया है. जानें क्या है नाम का मतलब.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने 7 नवंबर 2025 को अपने पहले बेबी बॉय का स्वागत किया था. अब उन्होंने अपने बच्चे की पहली झलक इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें विक्की-कैटरीना अपने बेटे का हाथ अपने हाथ में लिए हुए दिख रहे हैं. कैट-विक्की ने बच्चे का नाम विहान कौशल रखा है. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, ‘हमारी रोशनी की किरण, विहान कौशल, हमारी प्रार्थनाओं का जवाब, जिंदगी खूबसूरत है. हमारी दुनिया बदल गई है, बहुत आभार.
कैट-विक्की के बेटे का नाम विहान कौशल रखा गया है। इसका अर्थ है सुबह यानी कि नई शुरुआत. विहान शब्द संस्कृत का है, जिसका मतलब नई आशा का प्रतीक है.
इस पोस्ट के सामने आते ही कई सेलेब्स की प्रतिक्रियाएं सामने लगी हैं. भूमि पेडनेकर ने कमेंट में लाल दिल वाली इमोजी बनाई है। परिणीति चोपड़ा ने लिखा, लिटिल बडी. इसके अलावा दिया मिर्जा. श्रेया घोषाल ने भी कमेंट किया है. इतना ही नहीं नेटिजंस की भी जमकर रिएक्शंस आ रहे हैं.
कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की शादी साल 2021 में हुई थी. शादी के तीन साल बाद दोनों ने अपने पहले बच्चे का स्वागत किया. विक्की कौशल की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार फिल्म ‘छावा’ में देखा गया था. इसके अलावा कैटरीना कैफ की फिल्मों की बात करें, तो उन्हें आखिरी बार 2024 में मेरी क्रिसमस फिल्म में देखा गया था. अब दोनों कलाकारों की अगली फिल्म का दर्शकों को इंतजार है.
रसोई में खाना बनाते समय बर्तन जल जाना आम बात है. लेकिन इस समस्या का…
Mamata Banerjee 1993 Protest: बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने सही मायनों में एक साहसी…
नासा ने आर्टेमिस II मिशन के दौरान ओरियन कैप्सूल से ली गई पृथ्वी की लुभावनी…
पूर्व स्टार ऑलराउंडर युवराज सिंह (Yuvraj Singh) ने एक युवा खिलाड़ी को लेकर बयान दिया…
CBSE 3 Langauge Formula: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2026 से नया पाठ्यक्रम लागू करेगा, जिसमें…
Irritable Bowel Syndrome: IBS के दौरे के दौरान क्या होता है? इसके कारणों, लक्षणों और…