<

हिंदू नहीं मुस्लिम है ये खूबसूरत भोजपुरी एक्ट्रेस, एक सीन ने मजबूरन बदलवाया धर्म; नाम सुन चौंक जाएंगे आप

सिनेमाई दुनिया में ऐसे कई कलाकार हैं, जो अपने दूसरे नाम से जाने जाते हैं. भोजपुरी इंडस्ट्री में भी एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जो हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम धर्म की हैं, लेकिन बहुत से लोग उनके असली नाम को नहीं जानते हैं. तो चलिए जानते हैं उनके बारे में.

Rani Chaterjee Real Name: मनोरंजन जगत में एक ट्रेंड देखा गया है कि पहचान बदलने से कलाकारों की किस्मत बदल जाती है. ऐसा बॉलीवुड इंडस्ट्री में देखा गया है. हिंदी सिनेमा ही नहीं, बल्कि भोजपुरी जगत की भी एक चर्चित एक्ट्रेस हैं, जो सिर्फ नाम नहीं, अपना धर्म बदलकर लोगों के बीच में छाई हुई हैं. लेकिन इनके नाम के पीछे की वजह जान आप हैरान हो जाएंगे. एक सीन की वजह से एक्ट्रेस को करना पड़ा ये काम. जानिए पूरा सच. 

कौन है वो एक्ट्रेस ?

हम बात कर रहे हैं भोजपुरी इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री रानी चटर्जी की. ये एक्ट्रेस हिंदू नहीं, मुस्लिम है. इनका असली नाम सबिया शेख है. अब सवाल उठता है कि आखिर एक्ट्रेस ने क्यों बदली अपनी पहचान. रानी चटर्जी 15 वर्षों से अपने अभिनय का जादू बिखेर रही हैं.

Rani Chaterjee 1

आखिर किस वजह से रानी चटर्जी ने बदला धर्म?

रानी चटर्जी ने भोजपुरी इंडस्ट्री में साल 2003 में कदम रखा था. उनकी डेब्यू फिल्म का नाम ‘ससुरा बड़ा पईसा वाला’ था. इस फिल्म की शूटिंग के दौरान एक दृश्य था, जिसमें रानी को मंदिर में भगवान के सामने माथा पटकना था. इसके लिए मेकर्स को डर था कि कहीं मंदिर में कोई विरोध ना हो जाए, क्योंकि एक्ट्रेस मुस्लिम थीं. फिर शूटिंग के दौरान जब वहां मौजूद लोगों ने एक्ट्रेस का नाम पूछा तो उन्हें रानी बताया गया और सरनेम चटर्जी बता दिया. इसी के बाद से एक्ट्रेस को सबिया शेख नहीं, रानी चटर्जी के नाम से जाना जाने लगा. 

इन फिल्मों के लिए जानी जाती हैं रानी चटर्जी

रानी चटर्जी ने अपने अभिनय करियर में कई भोजपुरी फिल्में की हैं. इस लिस्ट में कई नाम शामिल हैं, जिनमें सीता, देवरा बड़ा सतावेला, गंगा यमुना सरस्वती, नागिन, रानी नंबर 786, दरिया दिल, रानी बनल ज्वाला, घरवाली बाहरवाली, रियल इंडियन मदर, रानी वेड्स राजा आदि. अभिनेत्री को भोजपुरी की सबसे लोकप्रिय और सबसे अधिक कमाई करने वाली अभिनेत्रियों में से एक माना जाता है।

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

Anuppur murder case: मां का पसीजा दिल, रस्सी से बंधे बेटे को खोला, बाहर आते ही बना हैवान, परिवार के 4 लोगों को उतारा मौत के घाट

Anuppur murder case: मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमोदा गांव में एक व्यक्ति पर…

Last Updated: October 4, 2026 20:46:32 IST

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, बने दिल्ली U19 के कप्तान, अब कप्तानी में दिखेगा दम

Aaryavir sehwag delhi u19 captain: वीरेंद्र सहवाग के 18 वर्षीय बेटे आर्यवीर सहवाग को वीनू…

Last Updated: October 4, 2026 20:10:12 IST

‘मैं पहली महिला नहीं हूं…’: काजल राघवानी ने शादीशुदा खेसारी लाल यादव के साथ रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी; कहा, ‘वो भी मुझसे…’

काजल राघवानी ने 'Rise and Fall 2' में शादीशुदा भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के…

Last Updated: October 4, 2026 19:55:38 IST

मेरा रिश्ता है, सबको क्यों बताऊं? 8 साल तक रश्मिका संग रिश्ता रखा सीक्रेट, विजय ने सुनाई लव स्टोरी

Vijay Rashmika Love Story: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने शादी के बाद अपने करीब…

Last Updated: October 4, 2026 19:34:36 IST

Samsung ने रिपेयर बिल के GST कोड में कर दिया झोल? 9 महीने से भटकता रहा परेशान ग्राहक, कंपनी के जवाब ने उड़ा दिए होश!

Samsung की आफ्टर-सेल्स सर्विस पर फिर सवाल उठे हैं. ग्राहक ने रिपेयर इनवॉइस में GST…

Last Updated: October 4, 2026 18:50:11 IST

Hardik Pandya हुए बाहर, अब इस खिलाड़ी की चमकी किस्मत! ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रुतुराज गायकवाड़ संभालेंगे कमान

Hardik Pandya Ruled Out: ऑस्ट्रेलिया A के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले इंडिया A को…

Last Updated: October 4, 2026 18:15:03 IST