<
Categories: मनोरंजन

कभी किताबें खरीदने के नहीं थे पैसे , KBC से जीते 50 लाख, भावुक कर देगी रुचिता की कहानी

Ruchita Adhalrao KBC 18 contestant: ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में मुंबई की SSC अभ्यर्थी रुचिता अढलराव ने 25 लाख रुपये जीतकर अपनी संघर्ष की कहानी से दर्शकों का ध्यान खींचा. धारावी के 10×10 फीट के कमरे में रहने वाली रुचिता किताब और कोचिंग का खर्च न उठा पाने के बावजूद SSC की तैयारी कर रही हैं. अब वह 1 करोड़ रुपये के सवाल का सामना करेंगी.

Ruchita Adhalrao KBC 18 contestant: अमिताभ बच्चन के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में मुंबई की रुचिता अढलराव ने शानदार खेल दिखाते हुए 50 लाख रुपये की धनराशि जीत ली है. धारावी के 10×10 फीट के छोटे से कमरे में रहने वाली रुचिता ने आर्थिक मुश्किलों के बावजूद अपने ज्ञान और आत्मविश्वास के दम पर 50 लाख रुपये का पड़ाव पार किया. हालांकि, 1 करोड़ रुपये के सवाल का सही जवाब पता नहीं होने पर उन्होंने जोखिम लेने के बजाय खेल को वहीं समाप्त करने का फैसला किया और 50 लाख रुपये की रकम लेकर घर लौटीं.

यह था 25 लाख रुपये का सवाल

रुचिता के सामने 13वां सवाल फोर्ट विलियम से जुड़ा था. उनसे पूछा गया कि कोलकाता में स्थित फोर्ट विलियम का नाम मूल रूप से किस शासक के नाम पर रखा गया था? सवाल के विकल्प थे-विलियम ऑफ ऑरेंज, विलियम रूफस, विलियम द कॉन्करर और विलियम द साइलेंट. रुचिता को शुरुआत से ही विलियम ऑफ ऑरेंज सही जवाब लग रहा था. हालांकि, जवाब लॉक करने से पहले उन्होंने 50:50 लाइफलाइन का इस्तेमाल किया. लाइफलाइन के बाद दो गलत विकल्प हट गए और रुचिता ने अपने शुरुआती जवाब को ही लॉक कर दिया. उनका जवाब सही निकला और वह 25 लाख रुपये के पड़ाव तक पहुंच गईं.

कौन थे विलियम ऑफ ऑरेंज?

विलियम ऑफ ऑरेंज वर्ष 1689 से 1702 तक इंग्लैंड के राजा रहे थे. फोर्ट विलियम का निर्माण ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने 1696 में कोलकाता में कराया था. इसके निर्माण की अनुमति मुगल बादशाह औरंगजेब से मिलने की बात कही जाती है. वर्तमान में फोर्ट विलियम भारतीय सेना के अधीन है. यहां 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध से संबंधित वस्तुओं वाला युद्ध स्मारक भी है. वर्ष 2025 में फोर्ट विलियम का नाम बदलकर विजय दुर्ग किए जाने की जानकारी सामने आई थी.

धारावी के 10×10 फीट के कमरे में रहता है परिवार

रुचिता ने शो में अपनी निजी जिंदगी और परिवार की आर्थिक स्थिति के बारे में भी बताया. उन्होंने बताया कि उनका परिवार मुंबई के धारावी इलाके में सिर्फ 10×10 फीट के कमरे में रहता है. परिवार में उनके माता-पिता, भाई और रुचिता शामिल हैं. उनके पिता मरीजों की देखभाल करने का काम करते हैं और करीब 600 रुपये प्रतिदिन कमाते हैं. सीमित आमदनी के कारण परिवार के लिए घर का किराया समय पर देना भी मुश्किल हो जाता है. रुचिता का मानना है कि सरकारी नौकरी हासिल करना ही उनके परिवार को आर्थिक परेशानियों से बाहर निकालने का सबसे बड़ा रास्ता है.

घर में बेड नहीं, मां का सपना है फ्रिज

रुचिता ने बताया कि उनके घर में जगह इतनी कम है कि वहां बेड तक नहीं रखा जा सकता. उन्होंने कभी बेड पर सोया भी नहीं है. उनका सपना है कि भविष्य में वह अपने घर में बेड पर सो सकें. वहीं, उनकी मां की इच्छा है कि उनके घर में एक फ्रिज हो. आर्थिक तंगी के कारण परिवार ने कभी जन्मदिन भी धूमधाम से नहीं मनाया. केक खरीदना भी उनके लिए आसान नहीं था. त्योहारों को लेकर भी परिवार को सीमित साधनों में ही गुजारा करना पड़ता है.

किताब और कोचिंग के पैसे नहीं

रुचिता SSC परीक्षा की तैयारी कर रही हैं, लेकिन आर्थिक परेशानियों के चलते वह महंगी कोचिंग और किताबों का खर्च नहीं उठा सकतीं. उन्होंने बताया कि वह सार्वजनिक वाई-फाई की मदद से यूट्यूब के पढ़ाई से जुड़े वीडियो डाउनलोड करती हैं और फिर उन्हें घर लाकर पढ़ती हैं. रुचिता के पिता ने भी शो में बेटी की मेहनत की तारीफ की. उन्होंने बताया कि रुचिता कॉलेज जाने के लिए बस का किराया बचाने के लिए कई बार पैदल ही जाया करती थीं.

अब 1 करोड़ रुपये के सवाल पर टिकी नजर

25 लाख रुपये जीतने के बाद रुचिता अब 1 करोड़ रुपये के सवाल का सामना करने जा रही हैं. शुक्रवार के एपिसोड के प्रोमो में उन्हें इस बड़े पड़ाव के लिए खेलते हुए दिखाया गया है. फिलहाल उनके पास महाफ्लिप और संकेत सूचक दो लाइफलाइन बची हुई हैं. अब यह देखना दिलचस्प होगा कि रुचिता करोड़ रुपये के सवाल पर कितना जोखिम उठाती हैं और क्या वह अपने ज्ञान के दम पर इस बड़ी रकम तक पहुंच पाती हैं.

sharma ranjana

Recent Posts

Rohit Sharma Record: सचिन, क्रिस और जयसूर्या सब छूटे पीछे, रोहित निकले सबसे आगे; 22 साल पुराना रिकॉर्ड हुआ स्वाहा!

Rohit Sharma Fastest ODI Run as Opener: रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैदान पर…

Last Updated: October 3, 2026 17:25:30 IST

जय शाह ने टीम इंडिया को पहनाया GOLD मेडल, पाकिस्तान को SILVER देने कौन पहुंचा? जानें पूरी डिटेल

India Pakistan Final: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को…

Last Updated: October 3, 2026 17:15:31 IST

Padma Purana: किस कर्म से बदलती है आत्मा की अगली यात्रा…जानिये 84 लाख योनियों का रहस्य

Padma Purana: हिंदू धर्म में 84 लाख योनियों की अवधारणा का अक्सर यह अर्थ बताया…

Last Updated: October 3, 2026 16:47:38 IST

Rajasthan News: चोरी बन गई काल! तार चुराने की कोशिश में दो युवकों की बिजली का झटका लगने से मौत, जलकर कोयला बन गए शव

राजस्थान के बीकानेर में कथित तौर पर हाई-टेंशन बिजली की लाइन के संपर्क में आने…

Last Updated: October 3, 2026 16:39:19 IST

Ghaziabad News: वैशाली स्थित एक ऊंची इमारत की बालकनी गिरी, कई कारें हुईं क्षतिग्रस्त; बड़े हादसे से बाल-बाल बचे लोग

गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर 4 स्थित देविका टावर में शुक्रवार को एक बालकनी का किनारा…

Last Updated: October 3, 2026 16:24:59 IST