इंडिया न्यूज, मुंबई:
Khatron Ke Khiladi 12 Latest News : टीवी का पॉपुलर रिएलिटी शो ‘बिग बॉस’ के खत्म होने के बाद दर्शकों को केवल रोहित शेट्टी के शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ का इंतजार बड़ी बेताबी से रहता है। वहीं शो से जुड़ी ताजा जानकारी के अनुसार मेकर्स ने शो शुरू करने की तैयारियां पूरी तरह से शुरू कर दी हैं। इस शो में हिस्सा ले रहे है कई कंटेस्टेंट्स के नाम भी सामने आए हैं। इन सभी कंटेस्टेंट्स में से एक नाम टीवी इंडस्ट्री इंडस्ट्री की लोकप्रिय अदाकारा शिवांगी जोशी भी हैं। बताया जा रहा है कि ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ (Khatron Ke Khiladi 12) के लिए शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) से भी संपर्क किया गया है।
Also Read: Khatron Ke Khiladi 12 इस बार शो में नजर आएंगे ये कंटेस्टेंट्स
Shivangi Joshi in Khatron Ke Khiladi 12
रिपोर्ट्स के मुताबिक शिवांगी जोशी ‘खतरों के खिलाड़ी 12’ में हिस्सा ले रही (Shivangi Joshi in Khatron Ke Khiladi 12) सबसे महंगी कंटेस्टेंट्स हैं। मेकर्स ने इस शो में हिस्सा लेने के लिए अदाकारा को मुंहमांगी रकम आॅफर की है। फिलहाल शो की क्रिएटिव बाकी कंटेस्टेंट्स की कास्टिंग में लगी हुई है। शो में हिस्सा ले रहे कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल होने के बाद इसे साउथ अफ्रीका में शूट किया जाएगा। बताया जा रहा है कि शो की शुरूआत अप्रैल के अंत या फिर मई की स्टार्टिंग में कर दी जाएगी। वहीं रोहित शेट्टी के शो में हिस्सा रहे काफी सेलेब्स के नाम सामने आए हैं। बता दें ‘खतरों के खिलाडी 12’ में आरती सिंह, प्रतीक सहजपाल, निशांत भट्ट, राजीव अदातिया, तुषार कालिया, पवित्र पुनिया, उर्वशी ढोलकिया, एरिका फर्नांडिस और परस छाबड़ा जैसे कई टीवी सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं।
Read More: Film Saaf एक्ट्रेस श्वेता त्रिपाठी स्टारर सीरीज ‘साफ’ की शूटिंग हुई शुरु