Hit Bhojpuri Song: खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी जब भी साथ आई है, तो तहलका ही मचा है. ऐसे में 3 साल पहले रिलीज हुआ दोनों का एक सुपरहिट गाना फिर से इंटरनेट पर गर्दा उड़ा रहा है. यूट्यूब पर इस गाने को 100 मिलियन व्यूज मिले हैं.
खेसारी लाल-आम्रपाली दुबे का हिट भोजपुरी सॉन्ग
Khesari Lal Yadav-Amrapali Dubey Song: खेसारी लाल भोजपुरी के बेहतरीन एक्टर के साथ-साथ बेमिसाल सिंगर है. खेसारी की दिल छू जाने वाली आवाज लोगों को बेहद पसंद हैं, यही वजह है उनके फैंस उनके भोजपुर गाने रिलीज होने का इंतेजार करते हैं. वहीं आम्रपाली दुबे भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं और उनकी डिमांड भोजपुरी मेकर्स में काफी ज्यादा हैं.
ऐसे में जब भी खेसारी लाल (Khesari Lal Yadav) और आम्रपाली दुबे (Amrapali Dubey) की जोड़ी तलहका मचा देती है, फैंस दोनों को एक साथ देखना काफी पसंद करते हैं. खेसारी और आम्रपाली कई फिल्मों और गानों में काम किया है. यहां वजह हैं कि दोनों के पुराने गाने भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं, वहीं 3 साल पहले रिलीज हुआ खेसारी और आम्रपाली का गाना ‘हरियरकी ओढ़निया’ फिर से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. इस गाने को यूट्यूब पर 100 मिलियन से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
खेसारी लाल और आम्रपाली दुबे का यह सुपरहिट गाना ‘हरियरकी ओढ़निया’ 2022 में आई भोजपुरी फिल्म ‘डोली सजा के रखना’ का है. इस गाने को शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. गाने के लिरिक्स विजय चौहान ने लिखे और म्यूजिक आर्या शर्मा ने दिया है. वहीं अब रिलीज के 3 साल बाद इस गाने को यूट्यूब पर करीब 100 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं, जो साबित कर रही हैं कि भोजपुरी सिनेमा और संगीत के प्रति लोगों की दीवानगी दिन पर दिन बढ़ती जा रही है. फिल्म की बात करें तो ‘डोली सजा के रखना’ का निर्देशिन रजनीश मिश्रा ने किया है और इसका निर्मिता रोशन सिंह है. फिल्म में आम्रपाली और खेसारी के अलावा रक्षा गुप्ता और विनोद मिश्रा ने भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए हैं. यह फिल्म एक पारिवारिक ड्रामा है.
Abhinav Arora Attack: बाल आध्यात्मिक वक्ता अभिनव अरोड़ा की कार पर गुरुवार हमला किया गया,…
KKR vs LSG: लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर IPL 2026 में…
Ashok Kharat Case Update: महाराष्ट्र के नासिक के कैप्टन बाबा उर्फ अशोक खरात केस में…
Humayun Kabir Controversy: TMC ने आम जनता उन्नयन पार्टी (AJUP) के प्रमुख हुमायूं कबीर पर…
Panchkula Engineer Suspicious Death: मृतक इंजीनियर की पहचान बंदला ऋषिकेश के रूप में हुई है.…
Fatehpur Viral Video: उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक लड़के ने जबरदस्ती एक लड़की को…