होम / Khesari Lal Yadav और Akshara Singh का कॉमेडी वीडियो Youtube पर हुआ वायरल

Khesari Lal Yadav और Akshara Singh का कॉमेडी वीडियो Youtube पर हुआ वायरल

Prachi • LAST UPDATED : September 12, 2021, 12:33 pm IST

इंडिया न्यूज, मुंबई:
Comedy Video viral: भोजपुरी इंडस्ट्री (Bhojpuri Industry) के सुपरस्टार और सिंगर खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) अपने फैंस के बीच बेहद फेमस हैं। अभिनेता की फैन फॉलोइंग भी जबरदस्त है। खेसारी लाल ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग पचान बनाई है। वो एक बेहतरीन एक्टर होने के साथ-साथ एक बेमिसाल सिंगर भी हैं। उन्होंने काफी फिल्मों में काम किया है और साथ ही कई हिट म्यूजिक एल्बम में एक्टिंग के साथ-साथ अपनी गायकी का जलवा भी बिखेरा है। उनके गानों के वीडियो यूट्यूब पर मिलियन व्यूज प्राप्त करते हैं। इसके अलावा खेसारी लाल को भोजपुरी सिनेमा का कॉमेडी किंग भी कहा जाता है। उनकी फिल्मों के कई कॉमेडी वीडियो यूट्यूब पर खूब देखे जाते हैं। इन दिनों उनका एक ऐसा ही बेहद कॉमेडी वीडियो यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में उनके साथ एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) भी नजर आ रही है।

वायरल वीडियो में खेसारी लाल गिल्ली डंडा खेलते नजर आ रहे हैं। वहीं एक्ट्रेस अक्षरा सिंह भी अपनी सहेलियों के साथ खेलती दिख रही हैं। इतने में ही खेसारी लाल अपनी गिल्ली उछाल कर अक्षरा सिंह को मार देते हैं। इसके बाद दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो जाता है। इस वीडियो को देखने के बाद आपकी भी हंसी छूट जाएगी। वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। इस वायरल वीडियो पर अब तक 1.5 मिलियन व्यूज यूट्यूब पर मिल चुके हैं। लोग भी इस वीडियो को देखने के बाद मजेदार कमेंट कर रहे हैं। वीडियो में अक्षरा और खेसारी लाल का अंदाज लोगों को खूब पसंद आ रहा है। ये कोई पहला मौका नहीं है जब खेसारी लाल का कोई कॉमेडी वीडियो वायरल हो रहा है। इसके अलावा भी उनके कई कॉमेडी वीडियो वायरल होते रहते हैं।

ADVERTISEMENT

लेटेस्ट खबरें

ADVERTISEMENT