<
Categories: मनोरंजन

खुशी मुखर्जी की ड्रेस देख शर्म से हो जाएंगे पानी-पानी, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी; भड़के नेटिजंस

Khushi Mukherjee Dress: खुशी मुखर्जी अपने अलबेले अवतार के लिए जानी जाती हैं. वो अक्सर ऐसे आउटफिट्स पहनती हैं, जिससे वो इंटरनेट पर चर्चा में आ जाती हैं. एकबार फिर से मॉडल ने कुछ ऐसा पहना कि आप उन्हें देख शरमा जाएंगे. देखें वायरल वीडियो.

Khushi Mukherjee Viral Video: अपने बोल्ड, विवादित अंदाज और बेबाक स्वभाव के लिए मशहूर खुशी मुखर्जी अक्सर सुर्खियों में छाई रहती हैं. उनके कपड़े कुछ ऐसे होते हैं जो नए विवाद को जन्म देने  का काम करते हैं. अब एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें खुशी मुखर्जी ने ब्लैक कलर की बेहद बोल्ड आउटफिट पहन रखा. उन्हें देखने के बाद नेटिजंस भड़कते नजर आ रहे हैं. 

खुशी मुखर्जी ने क्या पहना?

सोशल मीडिया पर वायरल वो रहे वीडियो में खुशी मुखर्जी ब्लैक कलर का जालीदार ड्रेस पहने दिखती हैं, जिसमें उनका शरीर साफ झलक रहा होता है. उन्होंने ब्लैक कलर का गॉगल, हील वाली सैंडिल भी पहन रखी है. इसके अलावा  मॉडल ने व्हाइट कलर का फरनुमा शॉल ले रखा है. वह अपनी ब्लैक कलर की गाड़ी से उतरने के बाद पैपराजी के सामने पोज देती भी नजर आती हैं. 

मॉडल ने क्या कहा?

इस वीडियो में खुशी मुखर्जी ने कहा कि उन्हें पता है कि लोगों को इस ड्रेस को देखकर थोड़ा अटपटा लग सकता है. लेकिन उन्होंने बताया कि इसके जरिए वो महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना चाहती हैं, जो पुरुष सत्तात्मक समाज में दबकर रह रही हैं. अंत में जाते-जाते वो कहती हैं कि करणी सेना की जय. 

नेटिजंस दे रहे तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं

वीडियो के वायरल होते ही नेटिजंस की प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं. एक यूजर ने कहा, ‘कृपया ऐसी बातों के लिए सशक्तिकरण शब्द का प्रयोग न करें. क्या आपको सशक्तिकरण का अर्थ भी पता है?’ वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, ‘सशक्त महिलाओं को अपनी ताकत कपड़ों के जरिए दिखाने की जरूरत नहीं होती. इसके लिए सिर्फ आत्मविश्वास, विकल्प और मूल्य ही काफी होते हैं. सशक्तिकरण शब्द का अर्थ समझने के लिए आपको अपना शब्दकोश खोलना होगा. वहीं एक अन्य यूजर ने हंसते हुए लिखा, ‘ये तो राखी की भी मां है, काम फिर भी नहीं मिलने वाला.’

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

Bihar Red Area: जिस्मफरोशी के धंधे से बाहर निकालीं 8 लड़कियां, बिहार पुलिस का रेड लाइट एरिया पर छापा

Bihar Red Area: बिहार के बेतिया से एक ऐसी खबर सामने आ रही है जिसे…

Last Updated: April 9, 2026 10:44:29 IST

श्री श्याम क्लासेस में भव्य वार्षिक समारोह का आयोजन

सूरत (गुजरात), अप्रैल 09: श्री श्याम क्लासेस द्वारा दिनांक 5 अप्रैल 2026, सायं 5 बजे…

Last Updated: April 9, 2026 10:37:13 IST

इन खिलाड़ियों पर लगा बैन! IPL में नई गाइडलाइन जारी; क्रिकेट जगत में हड़कंप

IPL 2026 New Rule: आईपीएल में बेंच पर बैठे खिलाड़ी अब मैच के दौरान मैदान…

Last Updated: April 9, 2026 10:24:08 IST

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026:  चांदी की चमक पड़ी फीकी या बढ़ गए दाम, नोट करें अपने शहरों के ताजा रेट्स

Silver Price Today 9 अप्रैल 2026: भारत के शहरों में चांदी की चमक थोड़ी फीकी…

Last Updated: April 9, 2026 10:23:58 IST

NG ब्रांड की दमदार वापसी: 29 अप्रैल को सूरत में खुलेगा NG मॉल, 60% मुनाफा जाएगा चैरिटी में

चार साल के अंतराल के बाद उद्यमी सुधीर गोयल का बड़ा ऐलान, ‘NG सेवा ट्रस्ट…

Last Updated: April 9, 2026 10:22:21 IST