सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के सामने भारत की छवि खराब की है. इस वीडियो में एक ऑटो रिक्शा चालक द्वारा विदेशी पर्यटक को 18-20 साल की लड़कियों से भुगतान आधारित यौन सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया जा रहा है.
ऑटो रिक्शा ड्राइवर ने विदेशी को लड़की के कमरे में जाने के लिए दबाव बनाया
सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने अंतर्राष्ट्रीय पर्यटकों के सामने भारत की छवि खराब की है. यह वीडियो देश की राजधानी दिल्ली का है, जिसमें एक ऑटो रिक्शा चालक द्वारा विदेशी पर्यटक को 18-20 साल की लड़कियों से भुगतान आधारित यौन सेवाएं उपलब्ध कराने का प्रस्ताव दिया जा रहा है.
न्यूजीलैंड के पर्यटक डेविड शियाओ ने इस घटना को रिकॉर्ड कर लिया और अपने इंस्टाग्राम पर इस घटना का वीडियो साझा किया, जिसमें चालक द्वारा बार-बार की गई अस्वीकार्य पेशकश साफ नजर आ रही है.
वीडियो में साफ़ दिख रहा है कि ऑटो चालक पर्यटक पर कैसे दबाव बना रहा है. वह बार-बार पर्यटक को 18-20 साल की लड़कियां उपलब्ध कराने की बात कर रहा था. चालक ने पहले किराया 1300 रुपये मांगा, जो 1000 रुपये पर तय हुआ. सफर के दौरान उसने टूटी-फूटी इंग्लिश में कहा, “रूम उपलब्ध हैं, अच्छी लड़कियां 18-20 साल की मिल जाएंगी.” पर्यटक के बार-बार मना करने पर भी चालक जिद पर अड़ा रहा, कहते हुए “बस 20 मिनट” और “रूम, पिज्जा और लड़की के साथ 10,000 रुपये का पैकेज.” डेविड ने इसे असहज, दबावपूर्ण और असुरक्षित बताया.
वीडियो वायरल होते ही नेटिजन्स ने दिल्ली पुलिस को टैग कर सख्त कार्रवाई की मांग की. एक यूजर ने लिखा, “ऐसी हरकत भारत की छवि खराब करती है, यह अतिथि देवो भव का अपमान है.” वहीं दूसरे ने कहा, “महिलाओं को फंसाने वाले नेटवर्क को तोड़ें, तुरंत जांच हो.” कईयों ने पर्यटकों को उबर या ओला जैसी ऐप कैब्स इस्तेमाल करने की सलाह दी. जबकि कुछ यूजर्स ने इसे स्क्रिप्टेड बताया, लेकिन ज्यादातर ने पुलिस से जांच की अपील की. बता दें कि अभी तक इस वीडियो पर दिल्ली पुलिस का कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है.
Funny Jokes of the Day: सेहतमंद रहने के लिए अच्छा खानपान ही नहीं, बल्कि अच्छी…
Most Sixes In IPL: राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में इतिहास…
Neeraj Singh Murder: सालों बाद, पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या का मामला, एक…
Amit Shah Press Conference: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अभी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे…
Mahindra XEV 9e Cineluxe Edition vs Hyundai Ioniq 5: को लेकर भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में…
चलिए जानते हैं दोनों स्कूटरों के बीच अंतर और आपके लिए कौन सा ज्यादा किफायती…