<
Categories: मनोरंजन

सिर्फ मजाक नहीं है ‘किक डे’, पुरानी कड़वाहट और बुरी यादों को लात मार कर आगे बढ़ने का है मौका

16 फरवरी को मनाया जाने वाला 'किक डे' शारीरिक हिंसा नहीं, बल्कि जीवन से नकारात्मकता को 'किक' करने का दिन है. भारत समेत अमेरिका और कनाडा जैसे देशों में लोकप्रिय यह दिन टॉक्सिक रिश्तों, बुरी आदतों और पुरानी यादों को पीछे छोड़कर आत्म-सम्मान के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है.

वैलेंटाइन वीक के प्यार भरे दिनों के बाद अब ‘एंटी-वैलेंटाइन वीक’ की शुरुआत हो चुकी है. 15 फरवरी को ‘स्लैप डे’ मनाने के बाद, आज यानी 16 फरवरी को ‘किक डे’ मनाया जा रहा है. यह दिन उन लोगों के लिए बेहद खास है जो अपने जीवन से नकारात्मकता को बाहर निकालकर एक नई शुरुआत करना चाहते है. 

किक डे क्यों मनाया जाता है?

किक डे मुख्य रूप से अपनी जिंदगी से नकारात्मकता (Negativity) को बाहर निकालने के लिए मनाया जाता है.  वैलेंटाइन वीक के प्यार भरे दिनों के बाद, ‘एंटी-वैलेंटाइन वीक’ का यह दूसरा दिन हमें पुराने और कड़वे रिश्तों से आगे बढ़ने की हिम्मत देता है.  इसका असली मकसद किसी को चोट पहुंचाना नहीं, बल्कि उन बुरी यादों, टॉक्सिक रिश्तों और पुरानी आदतों को अपनी लाइफ से ‘किक’ करना है जो हमें दुखी करती है.  यह दिन हमें खुद की खुशी और आत्म-सम्मान (Self-respect) को सबसे ऊपर रखने की सीख देता है, ताकि हम एक नई शुरुआत कर सकें. 

किन देशों में मनाया जाता है ‘किक डे’?

‘किक डे’ मुख्य रूप से भारत और इसके आसपास के देशों में युवाओं के बीच काफी मशहूर है.  हालांकि यह कोई सरकारी या आधिकारिक त्योहार नहीं है, लेकिन सोशल मीडिया की वजह से अब यह अमेरिका, ब्रिटेन और कनाडा जैसे देशों में भी काफी पसंद किया जाता है.  दुनिया भर में जो लोग वैलेंटाइन डे को पसंद नहीं करते या अपने पुराने रिश्तों का दुख भुलाना चाहते है, वे इस दिन को एक मजेदार तरीके से मनाते है और सोशल मीडिया पर अपनी भावनाएं शेयर करते है. 

पुरानी यादों और मैसेज से पाएं आजादी

अगर आप अब भी अपने पुराने पार्टनर या ‘एक्स’ (Ex) के मैसेज और फोटो देखकर दुखी होते है, तो आज का दिन उन्हें हमेशा के लिए डिलीट करने का सबसे अच्छा मौका है. अपने फोन से पुरानी चैट्स और तस्वीरों को हटाना एक तरह की ‘डिजिटल सफाई’ है. ऐसा करने से आपके मन को शांति मिलेगी और आप जीवन में नई चीजों के लिए जगह बना पाएंगे.

खुद से प्यार करें और नई शुरुआत करें

किक डे का मतलब सिर्फ दुखी होना नहीं, बल्कि खुद को खुश रखना भी है.  आज के दिन दूसरों के बारे में सोचने के बजाय खुद के लिए समय निकालें.  अपनी पसंद का खाना खाएं, कहीं बाहर घूमने जाएं या अपना कोई पुराना शौक (Hobby) पूरा करें.  खुद को प्राथमिकता देना और खुद से प्यार करना (Self-Love) ही इस दिन को मनाने का सबसे सही तरीका है.

सोशल मीडिया पर बनाएं सुरक्षित दूरी

आज के दौर में मानसिक शांति के लिए सोशल मीडिया पर सीमाएं तय करना बहुत जरूरी है. अगर कोई व्यक्ति आपको बार-बार परेशान कर रहा है या नेगेटिविटी फैला रहा है, तो उसे ब्लॉक करने में संकोच न करें.  किसी जहरीले इंसान को अपनी डिजिटल लाइफ से बाहर करना आपके मानसिक स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा तोहफा हो सकता है.
Mansi Sharma

Recent Posts

पटना में 3 नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़, रास्ता रोककर मोबाइल नंबर मांगा, विरोध पर मारपीट का आरोप

Patna Crime News: पटना सिटी के खाजेकला थाना क्षेत्र में कोचिंग से घर लौट रहीं…

Last Updated: September 29, 2026 23:32:02 IST

CISF Camp Firing: कठुआ में CISF कैंप में जवान पर चलाई गोलियां, असिस्टेंट कमांडेंट समेत 4 की मौत

CISF Camp Firing: जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले के बसोहली इलाके में CISF कैंप में मंगलवार…

Last Updated: September 29, 2026 22:59:25 IST

गया-काशी से अलग क्यों खास है बद्रीनाथ का ब्रह्मकपाल? श्राद्धपक्ष में उमड़ती है भीड़, भगवान शिव से जुड़ी है कथा

Brahmakapal Tirtha Pind Daan: श्राद्धपक्ष की शुरुआत के साथ ही बद्रीनाथ स्थित ब्रह्मकपाल तीर्थ में…

Last Updated: September 29, 2026 22:38:23 IST

Pune Murder Case: जिसका नाम सीने पर गुदवाकर देना चाहता था सरप्राइज, उसी ने उतार दिया मौत के घाट

Pune Murder Case: 18 जून को पुणे के लोहागढ़ किले से नीचे धकेलकर केतन अग्रवाल…

Last Updated: September 29, 2026 20:49:15 IST

UP Hookah Bar Rule: यूपी में हुक्का बार पर हाईकोर्ट सख्त, स्मोकिंग एरिया में भी नहीं परोस सकेंगे हुक्का, जानें क्या आया आदेश

UP Hookah Bar Rule: इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने उत्तर प्रदेश में रेस्टोरेंट के…

Last Updated: September 29, 2026 20:24:29 IST