Yuzvendra Chahal Rumoured GF: भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा के केंद्र बने हुए हैं. इसकी वजह है कि हाल ही में उन्हें एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसेक बाद से लोग डेटिंग के कयास लगा रहा हैं. जानिए कौन है वो हसीना.
yuzvendra chahal shefali bagga 1
डांसर कोरियोग्राफर धनश्री वर्मा से तलाक के बाद क्रिकेटर युजवेंद्र चहल का नाम आरजे महवश के साथ जुड़ा. हालांकि बीते दिनों दोनों ने एक-दूसरे को अनफॉलो कर दिया. अब क्रिकेटर का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बिग बॉस की कंटेस्टेंट के साथ दिख रहे हैं. इसलिए लोग कह रहे हैं कि अब ये दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं. हर कोई जानना चाह रहा है कि कौन है वो लड़की? चलिए जानते हैं उसके बारे में.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इसमें युजवेंद्र चहल काले रंग की शर्ट और जींस में कैजुअल लुक में नजर आ रहे हैं. वहीं उनके साथ एक लड़की दिख रही है, जिसका नाम शेफाली बग्गा है. वो काले रंग की ड्रेस में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वीडियो में देखा गया कि जब फोटोग्राफरों ने उन्हें साथ में पोज देने के लिए कहा, तो चहल चुपचाप एक तरफ हट गए. उन्होंने कोई तस्वीर नहीं क्लिक कराई और ना ही कोई रिएक्शन दिया. इससे लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं.
शेफाली बग्गा एक टेलीविजन एंकर, अभिनेत्री और सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं. उन्हें सबसे ज्यादा प्रसिद्धि बिग बॉस 13 में से मिली. मनोरंजन जगत में आने से पहले, उन्होंने न्यूज एंकर के रूप में काम किया था. थोड़ी सफलता मिलने के बाद शेफाली बग्गा ने टीवी होस्ट, अभिनेत्री और कंटेंट क्रिएटर के रूप में काम करना शुरू किया. इतना ही नहीं, वह कई संगीत वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं, जिनमें जेएसएल सिंह के साथ ‘बिबी बैम्ब रिटर्न्स’ भी शामिल है. साल 2025 में, उन्होंने बिग बॉस 18 के प्रतियोगी दिग्विजय सिंह राठी के साथ ‘बेपरवाइयां’ गाने में काम किया, जिसे अभी तक यूट्यूब पर 18 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है. शेफाली बग्गा क्रिकेट मैचों की स्पोर्ट्स एंकर के रूप में कवरेज करने के लिए मशहूर हैं.
युजवेंद्र चहल क्रिकेटिंग करियर के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी सुर्खियों में रहते हैं. उन्होंने पहले धनश्री वर्मा से शादी की, फिर बाद में दोनों का तलाक हो गया. इसके बाद कहा गया कि वो आरजे महवश को डेट कर रहे हैं. हालांकि ये भी गलत निकला. अब उनके इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी है.
मुंबई (महाराष्ट्र), 20 अक्टूबर: Aayush Wellness Limited, एक एकीकृत स्वास्थ्य सेवा कंपनी, ने Aayush Calcium…
Kerala DA hike: केरल सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनर्स का DA 2% बढ़ाकर 37% किया.…
Love Gill-Scout Viral Video: बिग बॉस 20 में लव गिल और स्काउट ओपी के भाई-बहन…
पारूल विश्वविद्यालय नव रात्रि 2026 में सांस्कृतिक समारोह का आयोजन वडोदरा (गुजरात) [भारत], 19 अक्टूबर:…
Kim Jong Un Death News Fact Check: किम जोंग उन की मौत की अफवाहों के…
Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…