Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में अब तक का सबसे धमाकेदार ट्विस्ट देखने को मिलने वाला हैं. आप देखेंगे कि अपने ही परिवार के खिलाफ खड़ा होगा गौतम, अपनी मां तुलसी को बेइज्जत करेगा गौतम.
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2 Today Spoiler
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi 2: टीवी चैनल स्टार प्लस और जिओ होटस्टार पर प्रसारित होने वाल स्मृति ईरानी (Smriti Irani) का सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में इस समयबेहद धमाकेदार ट्विस्ट और टर्न्स देखने को मिल रहे है, जो शो को मेजदार और चटपचटा बना रहे हैं. शो की कहानी में अब एक ऐसा बड़ा धमाका होने वाला है, जो शो को TRP लिस्ट में नंबर 1 बना सकता है. एकता कपूर के फेमस टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT-2) में आपने अब तक देखा विरानी परिवार कोर्ट पहुंच चुका है. परी ने अपने पति रणविजय पर अत्याचार और मारपिट करने का आरोप लगाया है. जब से तुलसी को को पता लगा है कि रणविजय उसकी बेटी परी के साथ गलत कर रहा है, तो वो उसे इंसाफ दिलवाने के लिए पीछे पड़ गई है और उसने ठान लिया है कि वो परि को तलाक दिलवाएगी.
स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के फेमस टीवी शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ का आज सोमवार, 26 जनवरी के एपिसोड में आप देखेंगे कि परी का केस हेमंत लड़ने वाला है, लेकिन रणविजय के वकील को लेकर सभी असमंजस में रहेंगे, कि आखिर रणविजय का वकील कौन है, जैसे ही कोर्ट में जज रणविजय से उसके वकील के बारे में सवाल करेंगे, तभी कोर्ट में गौतम की एंट्री होने वाली है. गौतम को देखते ही पूरा विरानी परिवार चौक जाएगी. ऐसे में सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT-2) में सिर्फ वकील की मौजूदगी नहीं, बल्कि ‘गोम्जी’ की वापसी देखने को मिलेगी. इस दौरान फ्लैशबैक के जरिए गौतम से जुड़े पुराने पल की झलक दर्शको को देखने को मिलेगी.
एकता कपूर (Ekta Kapoor) के सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT-2) में आप आगे देखेंगे कि मिहिर, हेमंत से सवाल करेगा कि क्या उसे पता था कि गौतम वापस लौटने वाला है. इस पर हेमंत जवाब देगा कि नहीं उसे बस इतना ही पता था कि गौतम विदेश में कानून की पढ़ाई कर रहा है, लेकिन वो भारत वापस आ रहा है और रणविजय का केस लेने वाला है, इसकी खबर उसे जरा भी नहीं थी. वही कोर कोर्ट के बाहर मिहिर और हेमंत, गौतम से बात करने पहुंचेंगे लेकिन गौतम साफ मना कर देगा कि कोर्ट में निजी मामलों पर वो किसी तरह की चर्चा नहीं करेगा. मिहिर उससे सवाल करेगा कि क्या वो सच में परी के खिलाफ रणविजय जैसे इंसान का साथ देगा. इस पर गौतम जवाब देगा कि वो इस बारे में बाद में बात करेंगे.
कोर्ट में शुरू हुई बहस के दौरान गौतम का बदला अंदाज पूरे विरानी परिवार को हैरान कर देगा. वह अपनी ही बहन परी से सवाल करेगा. गौतम परी और तुलसी के रिश्ते को लेकर बात करेगा. साथ ही पहली शादी को लेकर सवाल उठाएगा. वो कहेगा कि उसने पहले भी अपने पूराने पति पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था और अब वह फिर से वही दोहरा रही है. इसके अलावा वो तुलसी पर भी आरोप लगाया था की वो बच्चों के खिलाफ भी जाती है. सीरियल ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ (KSBKBT-2) में आप देखेंगे कि विरानी परिवार की यह लड़ाई सिर्फ कानूनी नहीं, बल्कि भावनात्मक के रूप से होने वाली है. यह सब देखकर नॉयना और रणविजय बेहद खुश होने वाले है. वहीं तुलसी को अपने बेटे की हरकत देख रोना आता है. लेकिन,वो चाहते हुए भी कुछ नहीं कर पाती है.
Raipur Nasha Mukti Kendra Case: रायपुर में 'साहस नशा मुक्ति केंद्र' से एक बेहद परेशान…
CSK vs RR Highlights: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2026 में अपने पहले मुकाबले में…
April Pradosh Vrat 2026: अप्रैल 2026 में कुल दो प्रदोष व्रत पड़ रहे हैं, जो…
Hanuman Jayanti 2026: जहांगीरपुरी में हनुमान जयंती पर शांति की अपील. दिल्ली पुलिस की कड़ी…
असम के पूर्व मुख्यमंत्री प्रफुल्ल कुमार महंत पर कई गंभीर आरोप लगे. इनमें से निजी…
Hanuman Jayanti: हर साल, चैत्र महीने की पूर्णिमा के दिन हनुमान जन्मोत्सव मनाया जाता है.इस…