<
Categories: मनोरंजन

16-16 घंटे काम के बाद सिर्फ पारले जी बिस्किट और पानी पर किया गुजारा, नेशनल अवार्ड विनर एक्टर ने शेयर किया अपना संघर्ष!

विक्रांत मैसी ने बताया कि

12th फेल में आईपीएस मनोज का किरदार निभाने वाले कलाकार विक्रांत मैसी का खुद का जीवन भी संघर्षों से भरा हुआ है. हाल ही में एक्टर ने अपनी  ने टीवी से फिल्मों तक का कठिन सफर साझा किया. 
विक्रांत मैसी ने बताया कि उनका शुरूआती सफर आसान नहीं था. 16 साल की उम्र से विक्रांत ने काम करना शुरू कर दिया था. विक्रांत ने बताया कि 16-16 घंटे काम कर उन्होंने पढ़ाई का खर्च उठाया. उन्होंने अपना संघर्ष बताते हुए कहा कि कभी-कभी तो उन्होंने सिर्फ पारले-जी बिस्किट और पानी से भी गुजारा किया है. 

शुरुआती संघर्ष की कहानी

मात्र 16 साल की उम्र में विक्रांत मैसी ने कैमरे का सामना पहली बार किया. परिवार की आर्थिक तंगी के कारण उन्होंने पढ़ाई के लिए उन्होंने कई नौकरियां कीं. एक्टर ने बताया कि कैसे उनका पहला शो ब्रॉडकास्टर-प्रोड्यूसर विवाद की वजह से कभी नहीं दिखा. विक्रांत ने कहा कि उनके आठ महीने बेकार गए और आधा पैसा भी नहीं मिला.
रिपब्लिक वर्ल्ड से बात करते हुए अभिनेता ने बताया, “जब मैं 16 साल का था, तब मैंने पहली बार कैमरे का सामना किया. उससे पहले मैं एक बरिस्ता के रूप में काम करता था. मैंने वह काम इसलिए किया क्योंकि मुझे अपनी पढ़ाई का खर्च खुद उठाना था. मैं अपनी उस दुख भरी कहानी या संघर्ष के बारे में नहीं बताऊंगा. मैं श्यामक डावर के मंडली में और मुंबई के रेस्तरां में सहायक प्रशिक्षक के रूप में भी काम करता था. मैं सिर्फ 16 साल का था जब मैं हर दिन चार लोकल ट्रेनें बदलता था, 16 घंटे काम करता था और अक्सर सिर्फ पार्ले-जी और पानी पीकर ही गुजारा करता था. कोई भी अपनी मर्जी से ऐसा नहीं करता—खासकर कोई छोटा लड़का तो बिल्कुल नहीं. मैंने यह इसलिए किया क्योंकि मुझे करना पड़ा.”

टीवी से बॉलीवुड का सफर

2007 में विक्रांत ने ‘धूम मचाओ धूम’ से टीवी डेब्यू किया था, फिर ‘धरम वीर’ और ‘बालिका वधू’ में श्याम सिंह का किरदार निभाया. उन्होंने बताया कि एक समय उनके परिवार की हालत इतनी खराब थी कि 15 दिन तक घर में खाने की दिक्कत थी. विक्रांत ने बताया कि एक बार पब्लिक टॉयलेट के बाहर एक महिला से टकराव ने उन्हें पहला रोल दिलाया था, जिसमें उन्हें 800 रुपये मिले थे. 
‘लव शव ते चिकन खुराना’ से उन्होंने फिल्मों में एंट्री की. इसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर कभी नहीं देखा. विक्रांत अब तक कई फिल्मों और वेब सीरीज में काम कर चुके हैं. विक्रांत को उनकी फिल्म ’12th फेल’ (2023) के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिला है. 

Shivangi Shukla

वर्तमान में शिवांगी शुक्ला इंडिया न्यूज़ के साथ कार्यरत हैं. हेल्थ, बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल विषयों पर लेखन में उन्हें विशेष रुचि और अनुभव है. इसके अलावा रिसर्च बेस्ड आर्टिकल और पॉलिटिकल कवरेज से जुड़े मुद्दों पर भी वे नियमित रूप से लेखन करती हैं. तथ्यपरक, सरल और पाठकों को जागरूक करने वाला कंटेंट तैयार करना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है. डिजिटल मीडिया में विश्वसनीय और प्रभावी पत्रकारिता को लेकर वे निरंतर अभ्यासरत हैं.

Recent Posts

Virender Sehwag Birthday: खराब शुरुआत से टेस्ट क्रिकेट के दिग्गज ओपनर बनने तक का सफर

Virender Sehwag Birthday: वीरेंद्र सहवाग ने खराब वनडे डेब्यू के बाद शानदार वापसी की. जानिए…

Last Updated: October 20, 2026 12:40:34 IST

जेकेसी फाउंडेशन ने लॉन्च किया ‘ब्रिलियंटली डिस्लेक्सिक’ अभियान

पहल का उद्देश्य स्कूलों, उच्च शिक्षा संस्थानों और कार्यस्थलों में डिस्लेक्सिया के प्रति जागरूकता बढ़ाना…

Last Updated: October 20, 2026 12:07:18 IST

एलजी इंडिया ने दिवाली पर ‘सेलिब्रेशन ऑफ ट्रस्ट’ ऑफर्स की घोषणा की

चुनिंदा मॉडल्स पर 26% तक का कैशबैक, ₹888 से शुरू होने वाली EMI, जीरो डाउन…

Last Updated: October 20, 2026 11:52:26 IST

पारूल विश्वविद्यालय, गोवा में परंपरा और एकजुटता के साथ मनाया गया सांस्कृतिक नवरात्रि उत्सव

पणजी (गोवा), 19 अक्टूबर: एक कैंपस में होनेवाली संस्कृति की समृद्धि को दर्शाते हुए पारूल…

Last Updated: October 20, 2026 11:37:27 IST

Tiger Shroff Firing Case: कैलिफोर्निया से कौन चला रहा था पूरा खूनी खेल? 34 हजार की दी सुपारी, फरार होने का प्लान भी था तैयार

Tiger Shroff Firing Case: कोटा पुलिस ने टाइगर श्रॉफ से जुड़ी कथित शूटआउट साजिश में…

Last Updated: October 20, 2026 11:13:28 IST