आमिर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म की रिलीजिंग डेट की घोषणा कर दी है. फिल्म लाहौर 1947 में सनी देओल के साथ एक्ट्रेस प्रीति जिंटा नजर आने वाली हैं. इसके साथ ही कई और चीजों के बारे में खुलासा किया गया है.
लाहौर 1947 रिलीज डेट
Lahore 1947: आमिर खान प्रोडक्शन हाउस की तरफ से फिल्म लाहौर 1947 को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. प्रोडक्शन हाउस की तरफ से घोषणा की गई है कि ये फिल्म 13 अगस्त 1947 को रिलीज होगी. इस फिल्म में सनी देओल और राजकुमार संतोषी एक साथ काम करने वाले हैं. इसमें शबाना आजमी और प्रीति जिंटा भी साथ नजर आने वाली हैं. कहा जा रहा है कि लाहौर 1947 सनी देओल का नेक्स्ट मेजर प्रोजेक्ट होने वाला है. उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित होने वाली है. हालांकि इस फिल्म के कारण सलमान खान की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ये फिल्म सलमान खान की फिल्म बैटल ऑफ गलवान के लिए सिरदर्द बन सकती है.
आमिर खान प्रोडक्शन्स की तरफ से फिल्म की स्टारकास्ट के नाम का भी खुलासा किया गया है. फिल्म में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, करण देओल और अभिमन्यू सिंह और अली फजल नजर आने वाले हैं. फिल्म में एआर रहमान म्यूजिक देंगे. इस फिल्म के गीत जावेद अख्तर ने लिखे हैं. इसके डायलॉग राज कुमार संतोषी और असगर वजाहत ने लिखे हैं. वहीं इसकी एडिटिंग का काम श्याम सलगांवकर ने संभाला है. इसकी सिनेमेटोग्राफी संतोष सिवान ने की है. इसका साउंड रेसुल पोकुटी ने और सुब्रत चुक्रवर्ती और अमित राय ने प्रोडक्शन डिजाइन का काम संभाला है.
कहा जा रहा है कि ये फिल्म सलमान खान की बैटल ऑफ गलवान के लिए सिरदर्द साबित हो सकती है. प्रियदर्शन के डायरेक्शन में बनी बैटल ऑफ गलवान की रिलीज डेट पहले 2 अप्रैल 2026 को रिलीज होने वाली थी. इसके बाद इसे पोस्टपोन किया गया और इसकी डेट बदलकर 15 मई को रिलीज करने की घोषणा की गई. अब इसे एक बार फिर प्री-पोन किया गया और रिलीजिंग डेट बदलकर 10 अप्रैल 2026 की घोषणा हुई. अगर ऐसा होता है, तो इसके तीन दिन बाद ही सनी देओल स्टारर फिल्म लाहौर 1947 रिलीज होने वाली है. ऐसे में दोनों फिल्म एक दूसरे के लिए कांटे की टक्कर साबित हो सकती हैं.
IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्ट…
Dhruv Rathee Defamation Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं. उनके खिलाफ…
Honey Singh: रैपर हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं. साइबर पुलिस ने…
Dushyant Kumar Gautam: दुष्यंत कुमार गौतम को राज्यपाल बनाए जाने पर विवाद के बीच अंकिता…
Kal Ka Rashifal 15 October 2026: जानें मेष से मीन तक 12 राशियों का भविष्यफल.…
Rajasthan Crime: राजस्थान के चुरू से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां एक…