<
Categories: मनोरंजन

Mardaani 3 Box Office Day 1: तहलका मचाने वाली है रानी की मर्दानी 3 फिल्म, जानें एक्ट्रेस की फिल्म और पर्सनल लाइफ की दिलचस्प बातें

Mardaani 3 Box Office Day 1: रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 को लेकर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. जानिए रानी मुखर्जी का फिल्म में रोल और उनकी जिंदगी के कुछ खास बातें, जो इंडस्ट्री में मशहूर हैं.

Mardaani 3 Box Office Day 1: रानी मुखर्जी की क्राइम-थ्रिलर मर्दानी 3 आज 30 जनवरी को थियेटर्स में रिलीज हो गई. प्रोडक्शन हाउस यश राज फिल्म्स (YRF) पहले इसे 27 फरवरी को रिलीज़ करने वाले थे, बाद में इसे आगे बढ़ाया गया. मेकर्स ने फिल्म के एक नए पोस्टर के साथ सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए लोगों में मूवी को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी. पोस्टर में रानी बीच में खड़ी हैं और उनके पीछे बच्चे खड़े हैं और उनके ऊपर “लापता” टैग लिखे हुए हैं. पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, वह तब तक नहीं रुकेगी, जब तक वह उन सभी को बचा नहीं लेती! रानीमुखर्जी निडर पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में मर्दानी3 में वापस आ रही हैं. बचाव अभियान 30 जनवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में शुरू होगा.

फिल्म के बारे में

इस फिल्म को अभिराज मिनावाला ने डायरेक्ट किया है, जो YRF की फिल्मों जैसे बैंड बाजा बारात, गुंडे, सुल्तान और टाइगर 3 में असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं. आदित्य चोपड़ा द्वारा प्रोड्यूस की गई मर्दानी 3 में रानी एक पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का रोल निभा रही हैं. इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2014 में रिलीज़ हुई थी, जिसके बाद 2019 में इसका सीक्वल आया था. 

फिल्म में निडर पुलिस ऑफिसर का किरदार

एक बार फिर से रानी मुखर्जी अपनी हिट एक्शन-थ्रिलर फ्रेंचाइजी मर्दानी को लेकर ट्रेंडिंग में हैं. उनको डीसीपी शिवानी शिवाजी रॉय IPS के रूप में काफी सराहा गया. बॉलीवुड में रानी के 30 साल पूरे होने पर जश्न के तौर पर इसे मना रही हैं. मर्दानी 3 में जानकी बोडीवाला, जिस्सू सेनगुप्ता, मिखाइल यावलकर, इंद्रनील भट्टाचार्य और अन्य कलाकार भी उनके साथ हैं. मर्दानी 3 में बाल तस्करी की क्रूर सच्चाई को समाज के सामने पेश किया गया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, मर्दानी फ्रेंचाइजी का चेहरा रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय के अपने किरदार के लिए लगभग 7 करोड़ रुपये लिए. कथित तौर पर, वह मर्दानी 3 के सेट पर सबसे ज़्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस थीं.

ट्रेड ट्रैकर Sacnilk के आंकड़ों के अनुसार, ‘मर्दानी 3’ की स्टार्टिंग अच्छी रही. मूवी ने तकरीबन 26.92 लाख रुपए एडवांस बुकिंग में ही कमा लिए. वहीं, पूरे भारत में फिल्म ने 3,176 शोज हासिल किए, जो कि इसके लिए शानदार स्टार्टिंग के तौर पर देखा जा रहा है. शुरुआती रिपोर्ट्स पर नजर डालें तो यह बॉक्स ऑफिस पर मजबूत ओपनिंग ले सकती है. जानकारी के लिए बता दें कि मर्दानी (2014) ने ओपनिंग डे पर 3.40 करोड़ रुपये कमाए थे, जबकि मर्दानी 2 (2019) ने 3.80 करोड़ रुपये कमाए थे. पिंकविला की एक रिपोर्ट के अनुसार, रानी की फिल्म ने पहले दिन टॉप नेशनल थिएटर चेन में 15,000 टिकट बेचे हैं. यह एक अच्छी शुरुआत के लिए पूरी तरह तैयार है.

इन पर लट्टू थी रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी ने इस बात को खुद कबूला कि करियर की स्टार्टिंग फेज में उन्हें आमिर खान पर क्रश था. इसके बाद उन्हें गोविंद के प्यार में पागल होते देखा गया. हालांकि, गोविंदा की फैमिली में इससे टेंशन पैदा कर दी और फिर रानी ने इसे अफवाह बताकर दूरियां बना लीं. इसके बाद अभिषेक बच्चन के साथ भी उनका नाम जुड़ा लेकिन दोनों ने कभी इस पर बात नहीं की. इसके बाद रानी मुखर्जी और आदित्य चोपड़ा के बीच लव केमिस्ट्री ने दोनों को अलग ही दिशा दी. आदित्य चोपड़ा ने पहले पायल खन्ना से शादी की थी. बाद में दोनों का तलाक हो गया. रानी को पहली बार देखते ही आदित्य दिल दे बैठे थे. 

रानी मुखर्जी ने बताया था कि आदित्य उनकी पहली डेट के लिए उनके घर आए और फैमिली से परमिशन मांगी थी. रानी की फैमिली को इससे कोई परेशानी नहीं थी और उन्हें बाहर जाने दिया. उन्होंने अपने रिश्ते को कमजोर नहीं होने दिया और चुपचाप इटली में शादी की. दोनों की एक बेटी आदिरा भी हुई. रानी ने एक इंटरव्यू में पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि उनकी शादी में सिर्फ 18 लोग थे, असल में सिर्फ 12. क्योंकि आदित्य चोपड़ा को प्राइवेसी पसंद है. हम चाहते थे कि हम अपनी शादी खुद एन्जॉय करें और ऐसा ही किया. 

Recent Posts

देवी विसर्जन जुलूस में मस्जिद के पास हवाई फायरिंग, वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

MP News: मध्य प्रदेश के दमोह जिले से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:22 IST

Tilak Varma World Record: तिलक वर्मा ने रचा इतिहास, एक साल में सबसे ज्यादा T20I कैच लेने वाले फील्डर बने

Tilak Varma World Record: भारत-न्यूजीलैंड दूसरे T20I में तिलक वर्मा ने 2026 में 26 कैच…

Last Updated: October 24, 2026 14:47:45 IST

पारूल विश्वविद्यालय और गोवा स्वास्थ्य सेवा संचालनालय ने फिजिओथेरपी केंद्र शुरू किए

केपेम (गोवा), 24 अक्टूबर: पारूल विश्वविद्यालय गोवा की स्वास्थ्य सेवा संचालनालय (डीएचएस), गोवा के साझेदारी…

Last Updated: October 24, 2026 14:37:23 IST

इंडिया केम 2026 में ओडिशा को 53893 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव, 20 हजार से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार!

Odisha News: ओडिशा सरकार ने अलग-अलग कंपनियों के साथ नौ समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए,…

Last Updated: October 24, 2026 15:00:26 IST

23 साल के लड़के ने 20 महिला पुलिस कांस्टेबल से कैसे ठगे लाखों रूपये? शादी का झासा देकर करता था ये काम; पूरा मामला जान पकड़ लेंगे माथा

Delhi Police Fraud Case:आरोपी की लिव-इन पार्टनर भी दिल्ली पुलिस में एक महिला कांस्टेबल है.…

Last Updated: October 24, 2026 14:30:57 IST