Mardaani3 Trailer Review: यशराज फिल्म्स ने फिल्म 'मर्दानी 3' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है .रानी मुखर्जी एक बार फिर NIA ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय बनकर वापसी कर रही है, जहां वह चाइल्ड ट्रैफिकिंग के पीछे छिपी क्रूर विलेन 'अम्मा' का खात्मा कर 93 गायब बच्चियों को बचाती नजर आएंगी.
Mardaani3 Trailer Review: यशराज फिल्म्स ने फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसमें रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने निडर अवतार ‘शिवानी शिवाजी रॉय’ के रूप में वापसी कर रही है. यह फिल्म इस बार समाज की सबसे काली हकीकत चाइल्ड ट्रैफिकिंग और बेगर माफिया (Beggar Mafia) पर है.
ट्रेलर बेहद डार्क, इंटेंस और रोंगटे खड़े कर देने वाला है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे 3 महीनों के भीतर 93 बच्चियां गायब हो जाती है. शिवानी अब NIA (नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी) का हिस्सा है और समय के खिलाफ एक ऐसी दौड़ में हैं जहां उन्हें इन मासूमों को बचाना है.
दमदार परफॉरमेंस और स्टारकास्ट रानी मुखर्जी की परफॉरमेंस हमेशा की तरह ‘पावरहाउस’ है. उनकी आंखों में गुस्सा और न्याय के प्रति दृढ़ता साफ झलकती है. इस बार फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट इसकी विलेन ‘अम्मा’ है, जिसका किरदार मल्लिका प्रसाद ने निभाया है. अम्मा का डरावना और क्रूर अंदाज पिछले दोनों खलनायकों से भी ज्यादा खतरनाक नजर आ रहा है. फिल्म में जानकी बोड़ीवाला भी एक महत्वपूर्ण भूमिका में है. यह फिल्म 30 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
Noida Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रहने वाले लोगों के लिए राहत भरी खबर है.…
Watch Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक…
Katni Jail Escape Case: तीनों आरोपियों के भागने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश शुरू…
Chhatarpur News:बीते 9 नवंबर को बड़ामलहरा निवासी भरत यादव सड़क किनारे पैदल जा रहा था.…
US Flight Crisis: FAA ने कहा कि देश भर के एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सेंटर्स के…
Gold Rate Today 14 November 2026:अंतर्राष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना $3,879.71 प्रति औंस पर कारोबार…