<
Categories: मनोरंजन

जब अपनी ही प्रेमिका की लाश जलाने की आ जाती है नौबत, सीन देख सिहर उठेगा दिल; जानिए कौन सी है फिल्म

Masaan Movie: सिनेमाई दुनिया में कुछ ऐसी फिल्में बनी हैं, जिनके कुछ सीन्स दर्शकों के जहन में हमेशा के लिए कैद हो जाते हैं. आज हम आपको ऐसी ही एक फिल्म की सीन बताने जा रहे हैं, जिसमें जब एक्टर को अपनी ही प्रेमिका की लाश जलानी पड़ती है.

Masaan Movie Best Scene: हम अपने जीवन में बहुत सी फिल्में देखते हैं, जिनमें कुछ ही ऐसी फिल्में होती हैं, जो हमें हमेशा के लिए याद हो जाती हैं. आज इस लेख में हम आपको एक फिल्म के बार में बताने जा रहे हैं. जिसमें कुछ ऐसा होता है कि आपका दिल दहल उठेगा. सोचिए आप जिससे प्रेम करते हों और वही  शख्स आपके सामने मृत पड़ा हो, तो इससे ज्यादा हैरान करने वाली बात नहीं हो सकती. कुछ साल पहले एक फिल्म रिलीज हुई थी, जिसमें एक सीन आती है, जब प्रेमी को अपनी प्रेमिका की लाश जलाने की नौबत आ जाती है. जानिए कौन सी है वो फिल्म. 

क्या है फिल्म का नाम?

उस फिल्म का नाम है ‘मसान’, जो साल 2015 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म का निर्देशन नीरज घेवन ने किया था. इस रोमांटिक-ड्रामा फिल्म में विक्की कौशल, ऋचा चड्ढा, श्वेता त्रिपाठी आदि कलाकार मौजूद थे. आपको बता दें कि यह फिल्म विक्की कौशल की डेब्यू फिल्म थी. वाराणसी के घाटों पर जीवन, मृत्यु और तड़प के चित्रण के लिए इस फिल्म को व्यापक प्रशंसा मिली थी. 

कौन सा सीन है?

इस फिल्म में विक्की कौशल (दीपक कुमार) डोंग की भूमिका निभाते नजर आते हैं, जो शमशान पर लाश जलाते हैं, क्योंकि उनके परिवार का यही पेशा रहता है. हालांकि विक्की कौशल का किरदार पढ़-लिखकर इस पारंपरिक व्यवसाय से बाहर निकलना चाहता है. इसी दौरान दीपक को श्वेता त्रिपाठी (शालू गुप्ता) से प्रेम हो जाता है. फिर एक दिन दीपक जब शमशान पर काम कर रहा होता है, तो अचानक देर रात कई लाश जलने के लिए आने लगती हैं, क्योंकि एक बस एक्सीडेंट में कई लोग मारे जाते हैं. फिर इसी दौरान उसे अपनी प्रेमिका शालू की लाश भी दिख जाती है. यह घटना आपको झकझोर कर रख देती है. 

क्या है फिल्म की कहानी?

यह कहानी गंगा किनारे बसे एक छोटे शहर की है, जहां चार लोगों की जिंदगी आपस में जुड़ जाती है. एक लड़का है जो निचली जाति से है और प्यार में पूरी तरह डूबा हुआ है. एक लड़की है, जो अपने एक रिश्ते के दर्दनाक अंत के बाद गहरे अपराधबोध में जी रही है. एक पिता है, जो हालात के कारण अपने सिद्धांतों से समझौता करता जा रहा है. वहीं एक छोटी बच्ची है, जो एक सच्चे परिवार के प्यार के लिए तरस रही है. ये चारों अपने-अपने दुख और उलझनों के साथ उस छोटे शहर की कठोर सामाजिक सोच और बंदिशों से निकलने की कोशिश कर रहे हैं.

Kamesh Dwivedi

पिछले चार वर्षों से डिजिटल मीडिया में कार्यरत. जी न्यूज और अमर उजाला डिजिटल में सेवाएं दे चुके हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से परास्नातक की पढ़ाई. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ मनोरंजन की खबरों में रुचि. क्रिकेट, राजनीति के अलावा कविताएं लिखने और पढ़ने का भी शौक है.

Recent Posts

भारतीय क्रिकेट को बड़ा झटका, इस पूर्व खिलाड़ी का निधन, देश के लिए पहली टेस्ट जीतने वाली टीम के थे हिस्सा

CD Gopinath Death: पूर्व भारतीय क्रिकेटर चिंगलपुत दोराइकन्नु गोपीनाथ का निधन हो गया है. गोपीनाथ…

Last Updated: April 9, 2026 20:42:35 IST

फीमेल ऑर्गेज्‍म क्या होता है? क्या यह केवल पेनिट्रेशन से ही आता है, इन 3 तरह से भी मिलेगा सेटिस्फेक्शन

What is Female Orgasm: महिलाओं के ऑर्गेज्म (Female Orgasm) को लेकर दुनियाभर में तमाम तरह…

Last Updated: April 9, 2026 20:39:41 IST

अनंत अंबानी के जन्मदिन पर रणवीर सिंह का म्यूजिकल सरप्राइज, मोहित चौहान संग गाया गाना, डूबा-डूबा से लूटी महफिल

जामनगर में अनंत अंबानी के जन्मदिन की धूम में रणवीर सिंह ने म्यूजिकल सरप्राइज दिया.…

Last Updated: April 9, 2026 20:35:21 IST

ना धर्म देखा, ना कद… जब मुस्लिम दुल्हनिया ने रचाई नन्हे हिंदू दूल्हे से शादी, ऐसी लव स्टोरी पहले नहीं देखी होगी

Unique Marriage: आंध्र प्रदेश के राजुपेटा में एक अनोखी लव स्टोरी सामने आई है. जिसमें…

Last Updated: April 9, 2026 20:23:41 IST

‘मेरे दिल में काबा-आंखों में मदीना’, टीएमसी सांसद सायोनी घोष ने अपनी सुरीली आवाज में गाया नात; सबको बनाया अपना दीवाना

Saayoni Ghosh Viral Video: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर टीएमसी सांसद सायोनी घोष अपनी…

Last Updated: April 9, 2026 20:06:19 IST

सेहत को गंभीर कर रहे अंकुरित आलू! किस मोड़ पर दिखाएं डस्टबिन का रास्ता? क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स

गर्मियों के मौसम में कुछ ही दिनों में आलू अंकुरित होने लगते हैं. बहुत से…

Last Updated: April 9, 2026 19:55:59 IST