<
Categories: मनोरंजन

‘बॉर्डर 2’ से बॉलीवुड में कदम रखेंगी मेधा राणा: तीन पीढ़ियों का सैन्य गौरव और वरुण धवन संग सिल्वर स्क्रीन पर रोमांस

मेधा राणा फिल्म 'बॉर्डर 2' से अपना Bollywood debut करने जा रही है. वह एक सैन्य परिवार की third-generation से आती है, जिससे उनका किरदार और भी खास हो जाता है. फिल्म में वह वरुण धवन के साथ Dhanno Devi की भूमिका निभाएंगी यह फिल्म उनके लिए एक emotional श्रद्धांजलि है.

Border 2 update : सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ इन दिनों जबरदस्त चर्चा में है. इस फिल्म के जरिए इंडस्ट्री को एक नया और प्रतिभाशाली चेहरा मिलने जा रहा है जो मेधा राणा है. मेधा इस फिल्म के साथ अपना बड़ा बॉलीवुड डेब्यू करने जा रही है.  दिलचस्प बात यह है कि रील लाइफ में देश की सेवा और शौर्य की कहानी दिखाने वाली इस फिल्म का मेधा के वास्तविक जीवन से भी बेहद गहरा और भावनात्मक नाता है. 

मेधा राणा का पालन-पोषण अनुशासन और देशभक्ति के माहौल में हुआ है. वह एक ऐसे आर्म्ड फोर्सेज परिवार से आती है जिनकी तीन पीढ़ियों ने भारतीय सेना में रहकर देश की सेवा की है उनके दादा, पिता और चाचा सभी सेना में अधिकारी रहे है.  इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाओं को साझा करते हुए मेधा ने बताया कि उनके लिए यह फिल्म महज एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि उन जवानों और उनके परिवारों के प्रति एक श्रद्धांजलि है, जिन्होंने वर्दी के सम्मान के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया. उन्होंने अपनी माँ, दादी और चाची को भी नमन किया, जो पर्दे के पीछे रहकर सैनिकों की असली ताकत बनती है. 

फिल्म में मेधा राणा, वरुण धवन के अपोजिट मुख्य अभिनेत्री के रूप में नजर आएंगी.  फिल्म में उनके किरदार का नाम ‘धनो देवी’ है, जो मेजर होशियार सिंह दहिया (वरुण धवन द्वारा अभिनीत) की पत्नी की भूमिका निभा रही है.  फिल्म के निर्माता भूषण कुमार ने बताया कि मेधा का चयन उनके क्षेत्रीय लहजे और स्वाभाविक अभिनय क्षमता को देखते हुए किया गया है. हाल ही, में फिल्म का गाना ‘घर कब आओगे’ रिलीज हुआ है, जिसे लेकर मेधा काफी भावुक दिखीं क्योंकि उन्होंने बचपन से ही अपनों के लौटने का इंतजार करने वाली पीड़ा को बहुत करीब से महसूस किया है. 

मेधा का ग्लैमर की दुनिया में सफर महज 13 साल की उम्र में शुरू हो गया था, जब उन्हें चंडीगढ़ में एक मॉल के दौरान स्पॉट किया गया था. 16 साल की उम्र में उन्होंने मॉडलिंग शुरू की और कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों में दिखी.  उन्होंने साल 2022 में अर्जुन रामपाल की वेब सीरीज ‘लंदन फाइल्स’ से अपना अभिनय सफर शुरू किया था.  इसके अलावा वह नेटफ्लिक्स की फिल्म ‘फ्राइडे नाइट प्लान’ और अमेजन की सीरीज ‘इश्क इन द एयर’ में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है. 

अभिनय के अलावा, मेधा एक बहुमुखी व्यक्तित्व की धनी है. उन्होंने बेंगलुरु के आर्मी पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की और बाद में BBA की डिग्री हासिल की. वह बास्केटबॉल और स्विमिंग में भी माहिर है और ‘शख्सियत’ नाम के एक ट्रेनिंग सेंटर की को-फाउंडर भी है. मेधा राणा को दर्शक 23 जनवरी, 2026 को बड़े पर्दे पर देश की इस महान गाथा का हिस्सा बनते देख पाएंगे. 

Mansi Sharma

Recent Posts

Who is Nidhi Razdan: कौन हैं निधि राजदान? CM उमर अब्दुल्ला की बनीं दूसरी बेगम; जानें करियर, शिक्षा और निजी जिंदगी से लेकर सबकुछ

Who is Nidhi Razdan: उमर अब्दुल्ला और पत्रकार निधि राजदान की शादी की खबर चर्चा…

Last Updated: October 31, 2026 18:23:44 IST

करवा चौथ पर साथ की पूजा, फिर पति पत्नी ने अलग अलग जगह लगाई फांसी,  भोपाल में दिल दहला देने वाली घटना

Bhopal husband wife suicide: भोपाल के बरखेड़ा बोंदर गांव में करवा चौथ की रात पति…

Last Updated: October 31, 2026 18:10:57 IST

UP IAS Transfer: यूपी में बड़ा प्रशासनिक उलटफेर! 15 IAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, किसे मिला कौन सा विभाग?

UP IAS Transfer: योगी सरकार ने 15 आईएएस अधिकारियों के विभागों में फेरबदल किया है.…

Last Updated: October 31, 2026 17:32:51 IST

Kannauj Perfumes: लखनऊ से 130km दूर बसे शहर की ‘खूशबू’ से महकती है दुनिया, 5000 साल पुराना है इतिहास; मुगलों से है खास कनेक्शन

Kannauj Perfumes: नूरजहां के पानी में गुलाब के फूल व अन्य फूलों को मिलाया जाता…

Last Updated: October 31, 2026 17:27:03 IST

Bigg Boss 20: लव गिल के साथ ये कैसा रिश्ता? Salman Khan ने पूछा तीखा सवाल; क्या बीच में शो छोड़कर जाएंगे Scout OP

Bigg Boss 20: बिग बॉस 20 में सलमान खान ने स्काउट ओपी की जमकर क्लास…

Last Updated: October 31, 2026 17:10:14 IST