<
Categories: मनोरंजन

Mirzapur Box Office Collection Day 2:लोगों पर चढ़ा पंकज त्रिपाठी का जादू, दूसरे दिन ‘मिर्जापुर’ ने मचाया बवाल; कमाई में तोड़े कई रिकॉर्ड

Mirzapur Box Office Collection Day 2: फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर भी देखने को मिल रहा है. पहले दिन दमदार ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है.

Mirzapur Box Office Collection Day 2: पंकज त्रिपाठी, अली फज़ल, दिव्येंदु और रवि किशन स्टारर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने सिनेमाघरों में दस्तक देने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अपना दबदबा कायम कर लिया है. फिल्म को दर्शकों से शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर भी देखने को मिल रहा है. पहले दिन दमदार ओपनिंग करने के बाद फिल्म ने दूसरे दिन भी बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की है.

गुरमीत सिंह के निर्देशन में बनी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने पहले दिन भारत में 25.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. अब दूसरे दिन फिल्म की कमाई में करीब 20.4 फीसदी की बढ़ोतरी देखने को मिली है.सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने दूसरे दिन भारत में 11,256 शोज से करीब 31 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही फिल्म की भारत में कुल नेट कमाई 56.75 करोड़ रुपये हो गई है, जबकि इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 68.20 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.फिल्म ने महज दो दिनों में ही घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.

दो दिन में 78 करोड़ के पार वर्ल्डवाइड कमाई

ओवरसीज मार्केट में भी ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. दूसरे दिन फिल्म ने विदेशों में करीब 6 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 10.25 करोड़ रुपये हो गया है.फिल्म की कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस कमाई अब 78.45 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.

‘मिर्जापुर: द मूवी’ की कमाई:

  • पहला दिन: 25.75 करोड़ रुपये
  • दूसरा दिन: 31 करोड़ रुपये
  • कुल इंडिया नेट: 56.75 करोड़ रुपये
  • कुल वर्ल्डवाइड ग्रॉस: 78.45 करोड़ रुपये

बॉक्स ऑफिस पर इन फिल्मों से टक्कर

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को बॉक्स ऑफिस पर कई फिल्मों से मुकाबला करना पड़ रहा है. फिल्म के सामने यश की ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में हैं. इसके अलावा अरशद वारसी की ‘जीवन बीमा योजना’ भी सिनेमाघरों में मौजूद है.ऐसे में आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ बॉक्स ऑफिस पर कितनी लंबी पारी खेल पाती है.

‘आवारापन 2’ से आगे

फिल्म ने पहले दिन ₹25.75 करोड़ कमाए. फिल्म को 11,135 बार दिखाया गया और 42.7% ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने ₹56.75 करोड़ की कमाई की. इसके साथ ही ‘मिर्जापुर’ ने दो दिन की कमाई के मामले में इमरान हाशमी की हाल ही में रिलीज हुई ‘आवारापन 2’ को पीछे छोड़ दिया है. ‘आवारापन 2’ ने दो दिन में ₹55.75 करोड़ कमाए थे, जबकि ‘मिर्जापुर: द मूवी’ ने दो दिन में ₹56.75 करोड़ कमाए थे. इस फिल्म को रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर की एक्सेल एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया था. एक्सेल एंटरटेनमेंट की फिल्मों को देखें तो, मिर्ज़ापुर: द मूवी अभी 10वें नंबर पर है.

एक्सेल एंटरटेनमेंट की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्में

एक्सेल एंटरटेनमेंट की टॉप 10 सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में, ‘गली बॉय’ लिस्ट में सबसे ऊपर है, जिसने ₹139.38 करोड़ कमाए. ‘रईस’ दूसरे नंबर पर है, जिसने ₹137.51 करोड़ कमाए. ‘गोल्ड’ तीसरे नंबर पर है, जिसने ₹107.37 करोड़ कमाए. ‘डॉन 2’ चौथे नंबर पर है, जिसने ₹106.7 करोड़ कमाए. ‘फुकरे’ पांचवें नंबर पर है, जिसने ₹95.5 करोड़ कमाए. ‘तलाश’ छठे नंबर पर है, जिसने ₹91.2 करोड़ कमाए. “ज़िंदगी ना मिलेगी दोबारा” सातवें नंबर पर है. फिल्म ने ₹89 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था. “फुकरे रिटर्न्स” आठवें नंबर पर है, जिसने ₹80.13 करोड़ कमाए. “दिल धड़कने दो” ₹76.88 करोड़ कमाकर नौवें नंबर पर है. “मिर्ज़ापुर: द मूवी” ₹56.75 करोड़ कमाकर दसवें नंबर पर है.

4 सितंबर को रिलीज़ हुई थी फिल्म

फिल्म को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. 4 सितंबर को रिलीज़ हुई इस फिल्म के सिनेमैटोग्राफर संजय कपूर हैं. फिल्म का जॉनर एक्शन, क्राइम और थ्रिलर है. कास्ट में अली फज़ल, दिव्येंदु, पंकज त्रिपाठी, रसिका दुग्गल, श्वेता त्रिपाठी, हर्षिता गौर, श्रिया पिलगांवकर और शीबा चड्ढा शामिल हैं. फिल्म में रवि किशन और जितेंद्र कुमार भी हैं. फिल्म को पॉजिटिव रिव्यू मिले हैं. गौरतलब है कि फिल्म से पहले एक वेब सीरीज़ भी रिलीज़ हुई थी.

Divyanshi Singh

दिव्यांशी सिंह उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले की रहने वाली हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और पिछले 4 सालों से ज्यादा वक्त से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं। जियो-पॉलिटिक्स और स्पोर्टस में काम करने का लंबा अनुभव है।

Recent Posts

पढ़ाई के लिए डांटते थे पिता, 15 साल के बेटे ने कुल्हाड़ी से कर दी हत्या, रात 2 बजे कर दिया खौफनाक कांड

Ghaziabad Crime News: गाजियाबाद के लोनी में 15 वर्षीय किशोर पर अपने 58 वर्षीय पिता…

Last Updated: November 7, 2026 18:09:50 IST

UP Crime: पति गया जेल तो महिला ने अपने देवर से ही बना लिया अवैध संबंध, फिर भाभी के लिए युवक ने बड़े भाई…

Gautam Buddha Nagar Crime: पुलिस के अनुसार, कुछ समय पहले अनिल जेल में बंद था.…

Last Updated: November 7, 2026 17:30:28 IST

सीएम मोहन माझी ने ओडिशा के लोगों को दी 1292 करोड़ रुपये की सौगात, 630 मॉडल स्कूल और IT पार्क की रखी नींव

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने केन्दुझर में स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और…

Last Updated: November 7, 2026 16:54:24 IST

मुंबई लोकल में यात्रियों के बीच जमकर मारपीट, चलती ट्रेन से नीचे गिरा शख्स! वीडियो वायरल

Mumbai local train fight: मुंबई की चर्चगेट-विरार लोकल ट्रेन में यात्रियों के बीच मारपीट का…

Last Updated: November 7, 2026 16:41:00 IST

UP DA Hike: यूपी के 14 लाख कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, 58 से सीधे 63 फीसदी हुआ महंगाई

UP DA Hike: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को…

Last Updated: November 7, 2026 16:21:53 IST

NSE लाएगा 10 मिनट का नया क्लोजिंग ऑक्शन सेशन, 7 दिसंबर से होगा लागू, क्लोजिंग कीमत तय करने का बदलेगा तरीका

NSE 7 दिसंबर से क्लोजिंग प्राइस और डेरिवेटिव्स ट्रेडिंग के नियम बदलेगा. नया 10 मिनट…

Last Updated: November 7, 2026 16:32:54 IST