Live TV
Search
Home > मनोरंजन > ‘4 सितंबर को पूरा देश पागल… ‘Mirzapur: The Movie’ के भौकाल पर क्या बोले बब्बन यादव

‘4 सितंबर को पूरा देश पागल… ‘Mirzapur: The Movie’ के भौकाल पर क्या बोले बब्बन यादव

Mirzapur: The Movie: 'मिर्जापुर' के फैंस लंबे समय से 'मिर्जापुर: द मूवी' का इंतजार कर रहे हैं. इस फिल्म को लेकर तगड़ा बज बना हुआ है. फिल्म को लेकर रवि किशन का स्टेटमेंट सामने आया है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया है.

Written By:
Last Updated: August 18, 2026 18:10:07 IST

Mobile Ads 1x1

Mirzapur: The Movie: ‘मिर्जापुर’ के फैंस लंबे समय से ‘मिर्जापुर: द मूवी’ इसके बड़े पर्दे पर आने का इंतजार कर रहे हैं. अब यह इंतजार जल्द खत्म होने वाला है. एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ 4 सितंबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म की घोषणा के बाद से ही दर्शकों के बीच इसे लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है. ‘मिर्जापुर’ की कहानी और इसके किरदारों ने ओटीटी पर अपनी अलग पहचान बनाई है. 

अब पहली बार इस मशहूर फ्रेंचाइजी की दुनिया बड़े पर्दे पर नजर आएगी. फिल्म का टीजर और ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है. ट्रेलर में एक्शन, ड्रामा और दमदार डायलॉग्स की झलक देखने को मिली है.

बब्बन यादव ने बढ़ाई उत्सुकता

इसी बीच फिल्म में बब्बन यादव का किरदार निभा रहे अभिनेता रवि किशन ने भी फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी है. रवि किशन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फिल्म को लेकर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि ट्रेलर में अभी सिर्फ थोड़ी सी झलक दिखाई गई है. असली कहानी और फिल्म का जबरदस्त मनोरंजन दर्शकों को सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा.

अभी गर्दा उड़ा है, अब दिखेगा भौकाल

रवि किशन के मुताबिक, फिल्म रिलीज होने के बाद ‘मिर्जापुर’ का माहौल और भी ज्यादा गर्म होने वाला है. उन्होंने अपने अंदाज में कहा कि अभी सिर्फ ‘गर्दा’ उड़ा है लेकिन 4 सितंबर को असली ‘भौकाल’ देखने को मिलेगा. उन्होंने अपने किरदार बब्बन यादव का नाम भी खास अंदाज में याद रखने को कहा. रवि किशन ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा. ‘अभी सिर्फ गर्दा उड़ा है, 4 सितंबर को भौकाल होगा! नाम याद रखना-बब्बन यादव!’ उनके इस पोस्ट के बाद फैंस के बीच फिल्म को लेकर चर्चा और तेज हो गई है.

4 सितंबर को होगी रिलीज

‘मिर्जापुर: द मूवी’ को गुरमीत सिंह ने डायरेक्ट किया है. फिल्म की कहानी पुनीत कृष्णा ने लिखी है. रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर इसके प्रोड्यूसर हैं. वहीं कासिम जगमगिया और विशाल रामचंदानी को-प्रोड्यूसर हैं. फिल्म 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है, जिसको लेकर तगड़ा बज बना हुआ है.

MORE NEWS