<
Categories: मनोरंजन

Mirzapur Movie Review: देसी रोमांस और खतरनाक पॉलिटिक्स…इस बार किससे नैन मटक्का कर रही जरीना? मिर्जापुर की खूनी सियासत फिर मचाएगी भौकाल

Mirzapur The Movie Review: 'मिर्जापुर: द मूवी' को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. जिस कहानी, किरदारों और देसी अंदाज ने दर्शकों को अपना दीवाना बनाया, अब वही रंग बड़े पर्दे पर नजर आ रहा है. थिएटर जाने से पहले जरूर पढ़ें मूवी रिव्यू...

Mirzapur The Movie Review: ‘मिर्जापुर: द मूवी’  (Mirzapur: The Movie) का नाम सुनते ही दिमाग में गुड्डू भैया, कालीन भैया, गोलियों की गूंज, देसी गालियां और जबरदस्त भौकाल घूमने लगता है. अब यही मिर्जापुर वाला अंदाज बड़े पर्दे पर फिल्म के रूप में देखने को मिल रहा है. रिलीज के साथ ही फैंस के बीच इसका क्रेज साफ नजर आ रहा है. फिल्म में वही देसीपन, दबंगई, एक्शन और रिश्तों की उलझन देखने को मिलती है. किरदारों में दम है और कई सीन्स ऐसे हैं जो थिएटर में सीट से बांधकर रखते हैं. हालांकि, कुछ जगह कहानी की रफ्तार थोड़ी धीमी महसूस होती है. अगर आप मिर्जापुर के कट्टर फैन हैं, तो ये फिल्म आपके लिए किसी ट्रीट से कम नहीं. तो चलिए जानते हैं, आखिर फिल्म में कितना है भौकाल और कितना निकला फुस्स?

एक्शन से भरपूर ‘मिर्जापुर: द मूवी’

फिल्म का एक्शन पार्ट इसकी सबसे बड़ी ताकत में से एक है. स्क्रीन पर जैसे ही गोलियां चलती हैं, मारधाड़ शुरू होती है और किरदार आमने-सामने आते हैं, माहौल पूरी तरह गरमा जाता है. एक्शन सीक्वेंस में देसी अंदाज के साथ भरपूर रॉनेस देखने को मिलती है. फाइट सीन्स सिर्फ दिखावे के लिए नहीं हैं. बैकग्राउंड म्यूजिक और दमदार डायलॉग्स एक्शन का असर और बढ़ा देते हैं. खास बात यह है कि फिल्म एक्शन को जरूरत से ज्यादा ग्लैमरस बनाने के बजाय इसे जमीन से जुड़ा और आक्रामक रखती है.

पंकज त्रिपाठी और रवि किशन

फिल्म में पंकज त्रिपाठी और रवि किशन के किरदार ने चार चांद लगाने का काम किया है. दोनों की एक्टिंग इस क्राइम ड्रामा को और भी ज्यादा खास बनाती है. बदले से लेकर एक्शन तक हर सीन में केवल दोनों की मौजूदगी ने समा बांध दिया है. दोनों की देहाती भाषा लोगों को फिल्मों से जोड़ना का काम करती है. दोनों ने फिल्म में अपना पूरा योगदान दिया है. फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने कालीन भैया यानी अखंडानंद त्रिपाठी का किरदार निभाया है. वहीं रवि किशन फिल्म में बब्बन बाबुआ के रोल में नजर आ रहे हैं. पंकज त्रिपाठी और रवि किशन जिस फिल्म में हो वह अपनी मौजदगी से उसे और भी ज्यादा खास बना देती है. 

ईशा तलवार-वर्षा शर्मा ने बांधा समा

ईशा तलवार और वर्षा शर्मा भी फिल्म में अहम किरदार निभाते हुए नजर आने वाली हैं. फिल्म में ईशा तलवार एक बार फिर माधुरी यादव के किरदार में नजर आएंगी. कहानी में उनका किरदार केवल ग्लैमर तक सीमित नहीं है. बल्की सत्ता, राजनीति और पारिवारिक समीकरणों को संभालते हुए वह किस तरह से अपने आपकों पेश करती हैं, ये दिखाना है. वहीं वर्षा शर्मा भी कहानी में इमोशनल और ड्रामेटिक एंगल के साथ तड़का लगाएंगी. हालांकि, फिल्म का पूरा फोकस मिर्जापुर की सत्ता की लड़ाई पर है. वहीं अनंग्शा बिस्वास फिल्म में जरीना बेगम का किरदार निभा रही हैं. अब देखना होगा क्या ये राजनीति पलट पाएंगी? 

ये भी पढ़ें: जन्माष्टमी में गली मोहल्ले में आज भी सुनाई देता है ये 44 साल पुराना गाना, अमिताभ बच्चन के गाने पर झूमते हैं कृष्ण भक्त

‘मिर्जापुर: द मूवी’  की स्टार कास्ट

‘मिर्जापुर: द मूवी’ में एक बार फिर फ्रेंचाइजी के कई पसंदीदा कलाकार अपने चर्चित किरदारों में नजर आ रहे हैं. फिल्म में पंकज त्रिपाठी (कालीन भैया), अली फजल (गुड्डू पंडित), दिव्येंदु (मुन्ना त्रिपाठी), रवि किशन (बब्बन यादव), श्वेता त्रिपाठी शर्मा (गोलू गुप्ता), रसिका दुग्गल (बीना त्रिपाठी), श्रेया पिलगांवकर (स्वीटी गुप्ता) और हर्षिता गौर (डिंपी पंडित) के किरदार में दिखाई दे रहे हैं. इनके अलावा फिल्म में जितेंद्र कुमार, सोनल चौहान, अभिषेक बनर्जी, शीबा चड्ढा और राजेश तैलंग जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं.

ये भी पढ़ें: ‘प्रेग्नेंसी के टाइम पति के बैग में मिले थे condom के पैकेट’, चारु असोपा ने किया खुलासा; सुष्मिता सेन के भाई पर लगाए अफेयर के आरोप

Preeti Rajput

प्रीति राजपूत जुलाई 2025 से India News में Sub Editor के रूप में अपनी जिम्मेदारी निभा रही हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब तीन वर्षों का अनुभव रखने वाली प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत Zee News से की. इसके बाद उन्होंने जनतंत्र टीवी में सब-एडिटर के तौर पर भी काम किया, जहां उन्होंने खबरों की रिसर्च, लेखन और एडिटिंग के साथ डिजिटल कंटेंट तैयार करने का अनुभव हासिल किया. उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की है. खबरों को सरल, सहज और दिलचस्प भाषा में पेश करना उनकी खासियत है. वह ट्रेंडिंग खबरों के साथ-साथ बॉलीवुड, टेलीविजन, हॉलीवुड, भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ रखती हैं. मनोरंजन के अलावा राजनीति, क्राइम और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर भी वह नियमित रूप से लिखती हैं.

Recent Posts

हत्या कर निकाली आंखें, प्राइवेट पार्ट काटा, पाइप में छिपाई लाश; करम सिंह हत्या मामले में दो को उम्रकैद

MP Murder: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में हुई करम सिंह हत्या मामले में कोर्ट…

Last Updated: October 16, 2026 21:53:03 IST

महाष्टमी पर ग्रहों की खास स्थिति, 4 राशियों को मिल सकती है खुशखबरी, जानें नौकरी और कारोबार का हाल

Sharadiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्र की महाष्टमी 19 अक्टूबर 2026 को मनाई जाएगी. ज्योतिषीय मान्यताओं…

Last Updated: October 16, 2026 21:47:00 IST

दिसंबर में शनि देव बदलेंगे चाल, 6 राशियों को मिल सकते हैं तरक्की के मौके, नौकरी से लेकर पैसों तक दिखेगा असर!

Saturn transit in 2026: शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे.…

Last Updated: October 16, 2026 21:20:43 IST

गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत से मचा बवाल, आरोपी के घर के सामने परिजनों ने जलाई चिता

Bihar Crime News: बिहार के गोपालगंज में 12 साल की छात्रा की मौत के बाद…

Last Updated: October 16, 2026 20:48:15 IST

Rajasthan Fake Doctor Case: आठवीं पास शख्स पर 100 बेड का अस्पताल चलाने का आरोप, फर्जी डिग्रियों से बने डॉक्टर!

Rajasthan Fake Doctor Case: संजय दत्त की फिल्म मुन्नाभाई MBBS तो आपको याद ही होगा.…

Last Updated: October 16, 2026 20:20:10 IST

19 और 20 अक्तूबर को नहीं होंगे सरकारी काम, स्कूल भी रहेंगे बंद, सार्वजनिक अवकाश की घोषणा

UP Government Holidays: उत्तर प्रदेश में महानवमी की छुट्टी की तारीख बदल दी गई है.…

Last Updated: October 16, 2026 20:00:32 IST