<
Categories: मनोरंजन

Priyanka Chopra: प्रियंका की वीडियो देख मुरीद हुए यूजर्स, ‘कुटूर गाउन’ से मॉडल गीना संधू के आंसू पोंछती नजर आईं एक्ट्रेस

हाल ही में एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसमें वे मॉडल गीना संधू के आंसू पोंछती नजर आईं. खास बात ये थी कि उन्होंने अपने कुटूर गाउन से आंसू पोंछे.

Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को उनकी हाजिरजवाबी के साथ ही उनके व्यवहार के कारण भी जाना जाता है. वे दूसरी महिलाओं को सपोर्ट करने और उनके प्रति दयालु होने के लिए जानी जाती हैं. इसके अलावा वे अपने जानने वालों और फैंस के साथ अक्सर बेहद प्यार से मिलती नजर आती हैं. हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुई, जिसके बाद सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके मुरीद हो रहे हैं. बता दें कि मॉडल गीना संधू ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें दिखाया गया कि गीना संधू प्रियंका से मिलने के बाद इमोशनल हो गईं. इसके बाद प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें संभाला. 

द ग्लफ में प्रियंका के शामिल हुईं गीना संधू

इंस्टाग्राम पर गीना ने प्रियंका की आने वाली फिल्म ‘द ब्लफ’ के प्रीमियर में शामिल होने के दौरान एक क्लिप पोस्ट की. इवेंट के लिए प्रियंका ने गौरव गुप्ता का पीला साड़ी गाउन पहना था, जिसके साथ एक लंबा घूंघट था. वीडियो में गीना प्रियंका के साथ बातें करती दिखीं, जो मुस्कुरा रही थीं. इस दौरान गीना इमोशनल हो गईं और उनकी आंखों में आंसू आ गए. प्रियंका अपने कपड़ों के एक हिस्से से उनकी आंखें पोंछती दिखीं. इसके बाद उन्होंने कैमरे के लिए पोज देने से पहले गीना के बालों को धीरे से उनके चेहरे से हटाया.

गीना ने शेयर की वीडियो

इसकी वीडियो गीना ने शेयर की. उन्होंने इस पोस्ट के नीचे कैप्शन में लिखा, ‘एक ट्रू गर्ल्स गर्ल. एक ऐसी लड़की जो सचमुच आपके आंसू पोंछने के लिए अपने खुद के कॉउचर गाउन का इस्तेमाल करेगी!!! कभी अपना चेहरा नहीं धोना और न ही शॉवर लेना, एक क्वीन की सच्ची परिभाषा @priyankachopra.’ गीना ने इस वीडियो के साथ बैकग्राउंड म्यूज़िक के तौर पर प्रियंका की 2005 की फिल्म बरसात का गाना तेरी दुल्हन सजाऊंगी लगाया. इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं.

जमकर तारीफ कर रहे फैंस

पोस्ट पर एक फैन ने लिखा कि हम प्रियंका चोपड़ा से बहुत प्यार करते हैं और ये अरबों कारणों में से एक है. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, ‘ये बहुत प्यारा है’, एक यूजर ने कमेंट में उन्हें विनम्रता की रानी बताया, तो दूसरे ने उन्हें प्रियंका हमेशा कंफर्म करती हैं कि उनके आसपास के लोग सहज महसूस करें.

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST

Guwahati Night Club Case: बिना कपड़े फर्श पर पड़ी महिला, फिर हैवानों ने की ऐसी हरकत; नाइट क्लब दरिंदगी की हदें पार

Guwahati Night Club Case: गुवाहाटी के खानापारा नाइटक्लब में महिला से कथित मारपीट का मामला…

Last Updated: October 4, 2026 14:41:38 IST

चाय की दुकान पर कुर्सी को लेकर रैपिडो राइडर और ऑटो चालक के बीच हुई झड़प, गाली-गलौज और मारपीट तक बढ़ गया विवाद, Video Viral

एक चाय की दुकान पर कुर्सी पर बैठने को लेकर हुए विवाद ने कथित तौर…

Last Updated: October 4, 2026 14:19:52 IST

शहीद सूबेदार मेजर का पार्थिव शरीर लेकर जा रही थी एम्बुलेंस, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हो गया एक्सीडेंट, शहीद के बेटे समेत 4 लोगों की मौत

चंडीगढ़ से देवरिया जा रही एम्बुलेंस पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक…

Last Updated: October 4, 2026 14:00:30 IST