Farman Khan Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें फरमान खान के जैसा दिखने वाला शख्स कह रहा है कि मोनालिसा भाग गई है. जिसको ढूंढने के लिए वो अजमेर आया है.
मोनालिसा के पति फरमान खान के जैसा दिखने वाले एक शख्स दावा कर रहा है कि मोनालिसा भाग गई है.
Farman Khan Video: महाकुंभ के दौरान वायरल हुई मोनालिसा की फरमान खान से शादी हो गई है. इस दौरान सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर फरमान खान के हमशक्ल का एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें वो कहता हुआ नजर आ रहा है कि मोनालिसा भाग गई है. जिसको ढूंढने के लिए अजमेर पुष्कर आया हूं. इसके बाद वो अपने मोबाइल के कैमरे से आस-पास के नजारे को दिखाता है.
ताकि उसपर भरोसा किया जा सके कि सचमुच में मोनालिसा भाग गई है और वो उसकी तलाश में अजमेर पुष्कर आया है.
हालांकि, ये शख्स जो दावा कर रहा है वो पूरी तरह से फर्जी है. इस शख्स द्वारा सोशल मीडिया पर जो दावा किया जा रहा है वो पूरी तरह से बेबुनियाद है. क्योंकि ये शख्स मोनालिसा का पति नहीं है. बल्कि फरमान खान के जैसा दिखने वाला शख्स है. सोशल मीडिया पर सचिन गुप्ता नामक यूजर द्वारा दावा किया जा रहा है कि वायरल वीडियो में दिखने वाला शख्स मोनालिसा का पति फरमान खान नहीं है. बल्कि फरमान का हमशक्ल है. व्यूज और लाइक पाने के लिए ऐसा कह रहा है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोनालिसा और फरमान खान ने पिछले महीने ही केरल के एक मंदिर में शादी कर ली थी. हालांकि शादी के बाद लव जिहाद और मोनालिसा की उम्र 18 साल से कम होने का आरोप लगाया जा रहा था. जिसको लेकर शादी के बाद मोनालिसा और उनके पति फरमान खान ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सभी आरोपों का जवाब दिया था. फिलहाल मोनालिसा और फरमान केरल में ही रह रहे हैं. पिछले दिनों केरल की बीच से मोनालिसा और फरमान की एक तस्वीर भी सामने आई थी. जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे.
इसके अलावा, कुछ दिन पहले मोनालिसा और फरमान का एक रोमांटिक रील भी वायरल हुआ था. जिसमें दोनों काफी खुश नजर आ रहे थे. इसके अलावा, मोनालिसा के उम्र को लेकर विवाद भी अभी खत्म नहीं हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से जानकारी सामने आ रही है कि NCST की टीम जांच के लिए खरगोन पहुंची थी. आयोग के अध्यक्ष की अगुवाई में टीम ने अस्पताल के रिकॉर्ड की जांच की, जिसमें मोनालिसा की जन्म की तारीख 30 दिसंबर 2009 दर्ज बताई जा रही है. वहीं, मोनालिसा ने मार्च 2026 में फरमान खान से शादी की थी. इस हिसाब से देखा जा जाए तो शादी के समय मोनालिसा नाबालिग थी.
जांच रिपोर्ट में यह भी यह दावा किया गया है कि शादी के समय मोनालिसा की उम्र करीब 16 साल 2 महीने थी. बताया जा रहा है कि नगर पालिका से जारी एक गलत बर्थ सर्टिफिकेट का इस्तेमाल कर केरल के एक गांव में शादी का रजिस्ट्रेशन कराया गया था. अब इस रजिस्ट्रेशन को रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.
Period Problem In PCOS: पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (PCOS) महिलाओं में होने वाला एक हार्मोनल डिसऑर्डर…
Asha Bhosle के निधन की खबर के बीच अथिया शेट्टी से हुई बड़ी चूक! लता…
Agra Crime News: यूपी के आगरा नें शादी से जुड़ा एक हैरान करने वाला मामला…
Uma Bharti Post: मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता उमा भारती…
Mahakumbh viral girl Monalisa: प्रयागराज महाकुंभ के दौरान वायरल होने वाली मोनालिसा भोसले इन दिनों…
Maharashtra Crime News: जलगांव में मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिण योजना के लिए ई-केवाईसी करने के…