<
Categories: मनोरंजन

आखिर ‘शोले’ फिल्म में आपने कहीं शोले देखा ? एमपी सीएम मोहन यादव ने किया ये सवाल, वजह आपको सोचने पर कर देगा मजबूर

Sholay Movie: क्या आपने कभी सोचा है कि बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्म 'शोले' का नाम यही क्यों पड़ा? आपने फिल्म में कहीं शोले को देखा ? नहीं ना, लेकिन मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसे लेकर एक हैरान करने वाली बात बताई है. जानिए उन्होंने क्या कहा.

Mohan Yadav On Sholay: बॉलीवुड फिल्म ‘शोले’, एक ऐसी फिल्म है जिसको रिलीज हुए 50 साल हो चुके हैं. लेकिन यह फिल्म आज भी लोगों की जहन में है.अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र और हेमा मालिनी की भूमिका ने दर्शकों का दिल जीत लिया था. इस फिल्म को लेकर मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक ऐसी बात छेड़ दी है, जिसने लोगों के मन में कई सवाल पैदा कर दिए हैं. उन्होंने कहा क्या आपको शोले फिल्म कहीं शोले दिखा? इस सवाल ने लोगों के मन में संदेह पैदा कर दिया. लेकिन क्या आपको इसका जवाब पता है? नहीं ना तो जानिए सीएम मोहन यादव ने इसका क्या जवाब दिया. 

क्या बोले मोहन यादव?

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया से बात करते हुए एक सवाल पूछा. उन्होंने कहा, ‘आपने ‘शोले’ फिल्म देखी है? ‘शोले’ में शोले कहां है?’ इसके जवाब में सीएम ने खुद कहा, ‘इस फिल्म को देखनी की दृष्टि होनी चाहिए कि उसके टाइटल में वो कहां है, जिसकी बात की गई है. शोले के शोले तब है, जब ठाकुर उस डाकू को पकड़ता है, फिर डाकू ठाकुर के पूरे परिवार को खत्म कर देता है. इसके बाद ठाकुर अमिताभ-धर्मेंद्र को पकड़ते हैं और उस डाकू से बदला लेते हैं और कहते हैं वह आदमी उन्हें जिंदा चाहिए.’ अंत में सीएम मोहन यादव ने कहा कि ठाकुर के अंदर शोले था, जिसने उसे बदला लेने के लिए मजबूर किया. इसके बाद वो हंस पड़ते हैं. 

फिल्म ‘शोले’ के बारे में

1975 में रिलीज हुई फिल्म ‘शोले’ ने भारतीय लोकप्रिय संस्कृति पर एक अमिट छाप छोड़ी है. शुरुआत में बॉक्स ऑफिस कमाई में बाद में रिलीज हुई फिल्मों से पीछे रह जाने के बावजूद, यह फिल्म सबसे अधिक देखी जाने वाली भारतीय फिल्मों में से एक है. इस फिल्म में अमिताभ बच्चन, धर्मेंद्र, हेमा मालिनी, संजीव कुमार और अमजद खान ने शानदार भूमिका अदा की थी. फिल्म का निर्देशन रमेश शिप्पी ने किया था. 

Kamesh Dwivedi

पिछले पांच वर्षों से डिजिटल मीडिया में बतौर लेखक अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इससे पहले Zee News और Amar Ujala में कार्यरत रहे हैं. इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में BA और वर्धा हिंदी विश्वविद्यालय से MA की पढ़ाई की पूरी की. वायरल-ट्रेंडिंग कंटेंट के साथ बॉलीवुड, हॉलीवुड, भोजपुरी, साउथ सिनेमा के अलावा मनोरंजन की अन्य खबरों के लेखन और विश्लेषण में माहिर हैं. साथ ही कई सेलेब्स के इंटरव्यू भी कर चुके हैं. इसके अलावा क्रिकेट, राजनीति के साथ साहित्य का भी गहन अध्ययन करने का शौक है.

Recent Posts

राजा रघुवंशी के जिगरी दोस्त ने मौत को गले लगाया, साले के घर में संदिग्ध हालात में मिला शव, उठ रहे कई सवाल

Raja Raghuvanshi friend death: इंदौर में राजा रघुवंशी के करीबी दोस्त अर्पित चौहान की अचानक…

Last Updated: October 3, 2026 23:28:58 IST

यूपी चुनाव से पहले BJP की नई मीडिया टीम का ऐलान, 60 पदों पर नियुक्तियां, किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी?

UP BJP New Media Team: उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने…

Last Updated: October 3, 2026 23:09:37 IST

8th-pay-commission: 8वां वेतन आयोग में देरी हुई तो Level-7 कर्मचारियों को कितना नुकसान? समझें पूरा गणित

8th-pay-commission: 8वें वेतन आयोग की रिपोर्ट के लिए आयोग को 18 महीने का समय दिया…

Last Updated: October 3, 2026 22:45:42 IST

अमृतसर में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मैड संधू की हत्या, बाइक सवार हमलावरों ने बरसाईं गोलियां, पुलिस को मिले सुराग

Amritsar Mad Sandhu murder: अमृतसर के लोहारका रोड पर सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और मेकअप आर्टिस्ट…

Last Updated: October 3, 2026 21:30:08 IST

Hockey Gold Medal: मलेशिया की टीम हुई चारों खाने चित, भारत ने 5-1 से जीता GOLD, 2028 ओलंपिक का टिकट भी पक्का

Hockey Gold Medal: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में मलेशिया…

Last Updated: October 3, 2026 20:52:37 IST