<
Categories: मनोरंजन

Box Office Collection: मंडे टेस्ट में फेल हुई अस्सी, ‘दो दीवाने सहर में’ भी नहीं दिखा पाई दम, ट्रेंडिंग में ‘ओ रोमियो’

Box Office Collection: सोमवार को अस्सी और दो दीवाने सहर में बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कारोबार नहीं कर पाए. वहीं ओ रोमियो ने रिलीज के 11वें दिन भी 1.6 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है.

Box Office Collection: तापसी पन्नू स्टारर ‘अस्सी’ और मृणाल ठाकुर व सिद्धांत चतुर्वेदी स्टारर ‘दो दीवाने सहर में’ को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर खास कारोबार नहीं कर पा रही हैं. वहीं शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी स्टारर ‘ओ रोमियो’ बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई कर रही है. रिलीज के 11वें दिन भी फिल्म ने 1.65 करोड़ रुपए की कमाई की. वहीं ‘दो दीवाने सहर में’ ने चौथे दिन 65 लाख रुपए और ‘अस्सी’ ने चौथे दिन 75 लाख रुपए कमाए हैं. आइए जानते हैं अब तक तीनों फिल्मों ने कितनी कमाई की है.

अस्सी ने बॉक्स ऑफिस पर कितना किया कारोबार

तापसी पन्नू स्टारर कोर्टरूम ड्रामा ‘अस्सी’ एक रेप विक्टिम का कहानी पर बनाई गई है. इसमें दिखाया गया है कि एक रेप विक्टिम को क्या-क्या झेलना पड़ता है. इस फिल्म को रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. फिल्म ने चौथे दिन 75 लाख रुपए की कमाई की. इसके साथ फिल्म ने अब तक कुल 4.95 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन किया है.

अस्सी से पीछे हुई ‘दो दीवाने सहर में’

वहीं मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की स्टारर फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ कमाई के मामले में सोमवार को अस्सी से पिछड़ गई. इस फिल्म ने रिलीज के चौथे दिन 65 लाख रुपए कमाए. वहीं अस्सी ने 75 लाख रुपए का कारोबार किया. इस तरह फिल्म ने  भारत में कुल 4.85 करोड़ रुपए का कारोबार कर लिया है.

ओ रोमियो ने कमाए डेढ़ करोड़ से ज्यादा

शाहिद कपूर की एक्शन और थ्रिलर लव स्टोरी ‘ओ रोमियो’ ने सोमवार को 1.65 करोड़ रुपए का कारोबार किया. फिल्म रिलीज के ग्यारहवें दिन बाद भी करोड़ों की कमाई कर रही है. इसके साथ भारत में फिल्म की कमाई अब 57.69 करोड़ रुपए पहुंच चुकी है. वहीं बीते दिन साजिद नाडियाडवाला ने जानकारी दी थी कि फिल्म ने कुल 100 करोड़ की कमाई कर ली है. 

Deepika Pandey

दीपिका पाण्डेय साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने 2020 में BJMC की डिग्री हासिल की. करियर की शुरुआत खबर टुडे न्यूज, DNP News और दैनिक खबर जैसे प्लेटफॉर्म्स से बतौर एंकर और कंटेंट राइटर की. उन्होंने क्राइम, एंटरटेनमेंट, पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, ऑटो-टेक और करेंट अफेयर्स पर काम किया है. इसके बाद हरिभूमि वेबसाइट में दिल्ली-NCR और नेशनल बीट कवर की. वर्तमान में वह इंडिया न्यूज में सीनियर कॉपी राइटर हैं. उनकी विशेषज्ञता क्राइम और एंटरटेनमेंट, बॉलीवुड, हॉलीवुड और भोजपुरी के साथ पॉलिटिक्स, लाइफस्टाइल, वायरल न्यूज, ह्यूमन इंटरेस्ट और ट्रेंडिंग स्टोरीज में है.

Recent Posts

Jaipur Coaching Viral Video: टीचर ने क्लास में सबके सामने छात्र को लगाए कई थप्पड़, छात्रों में आक्रोश, सोशल मीडिया पर भी भड़के लोग

जयपुर के एक कोचिंग सेंटर में एक शिक्षक ने अपने सहपाठियों के सामने एक छात्र…

Last Updated: October 4, 2026 16:08:26 IST

UP News: दर्द के बाद अस्पताल पहुंची गर्भवती महिला, सरकारी अस्पताल में मांगे गए 10000, नहीं दिए तो… गेट के बाहर हुई डिलीवरी

UP News: उत्तर प्रदेश के रायबरेली से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां…

Last Updated: October 4, 2026 16:00:22 IST

Snake On A Train: AC बोगी में अचानक दिखा सांप, यात्रियों में मचा हड़कंप; रातभर नींद कैसे आए?

Swatantrata Senani Express Train Snake Video: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस के एसी कोच में ऊपरी बर्थ…

Last Updated: October 4, 2026 15:59:58 IST

संजू बाबा ने बताया भारत में कैसा लगता है, भोलेनाथ से की ये प्रार्थना…ट्रंप को ‘गांधीगिरी’ का पाठ पढ़ाया

Sanjay Dutt political satire: संजय दत्त ने शेखर सुमन के ‘शेखर टुनाइट’ के गांधी जयंती…

Last Updated: October 4, 2026 15:50:54 IST

Tina Ahuja On Govinda Affair: पापा गोविंदा की हरकतों पर शर्मिंदा हुई बेटी टीना? अफेयर का सवाल सुनते ही बदला मिजाज; फिर…

Tina Ahuja On Govinda Affair: गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते पर विवाद के बीच…

Last Updated: October 4, 2026 15:12:08 IST