<
Categories: मनोरंजन

कोई सबूत नहीं… ड्रग्स केस से श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही समेत इन सेलेब्स को मिली क्लीन चीट; ऑरी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Bollywood Drugs case: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही को 2022 के ड्रग्स केस में राहत मिली है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट से उनके नाम हटाए जाने वाले हैं. इन दोनों एक्ट्रेस के साथ-साथ श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरहान 'ऑरी' अवात्रामणि और राजनेता ज़ीशान सिद्दीकी का नाम शुरू में 2022 के मुंबई ड्रग सप्लाई केस में आया था, जिसमें मेफेड्रोन शामिल था.

Mumbai Drugs Case 2022: एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर और नोरा फतेही को 2022 के ड्रग्स केस में राहत मिली है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सप्लीमेंट्री चार्जशीट से उनके नाम हटाए जाने वाले हैं. इन दोनों एक्ट्रेस के साथ-साथ श्रद्धा के भाई सिद्धांत कपूर, सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरहान ‘ऑरी’ अवात्रामणि और राजनेता ज़ीशान सिद्दीकी का नाम शुरू में 2022 के मुंबई ड्रग सप्लाई केस में आया था, जिसमें मेफेड्रोन शामिल था.

2022 का मुंबई ड्रग्स केस क्या है?

2022 में, मुंबई पुलिस ने कथित ड्रग तस्कर मोहम्मद सलीम मोहम्मद सुहैल शेख को गिरफ्तार किया था. शेख ने दावा किया था कि वह मुंबई और दुबई में होने वाली रेव पार्टियों में ड्रग्स सप्लाई करता था, जिनमें कई सेलेब्स शामिल होते थे. अगस्त 2022 में, शेख को क्राइम ब्रांच और घाटकोपर ANC ने गिरफ्तार किया था. उसके पास से ₹1.19 लाख की कीमत का मेफेड्रोन (MD) बरामद हुआ था. इसके बाद, नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में कई अन्य लोगों को भी गिरफ़्तार किया गया.
पूछताछ के दौरान, शेख ने कई मशहूर हस्तियों के नाम लिए. उसने बताया कि वह उन पार्टियों में नशीले पदार्थ पहुँचाता था, जिनमें दाऊद की बहन हसीना पारकर के बेटे के साथ-साथ अभिनेता नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर, फ़िल्म निर्माता अब्बास-मस्तान, रैपर लोका, ओरी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता ज़ीशान सिद्दीकी भी शामिल होते थे. वर्ष 2025 में, इस मामले के सिलसिले में ANC ने इन अभिनेताओं से पूछताछ की थी.

श्रद्धा, नोरा, ऑरी और अन्य बरी

हालांकि, इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस को उनके खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है. पुलिस की एंटी नारकोटिक्स सेल (ANC) ने जांच पूरी कर ली है और जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेगी. अखबार ने एक सूत्र के हवाले से बताया कि श्रद्धा, सिद्धांत, नोरा, ऑरी और ज़ीशान के नाम चार्जशीट से हटा दिए जाएंगे. सूत्र ने कहा कि शुरू में तीन लोगों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई थी, और अब गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों और अन्य वांछित आरोपियों के खिलाफ सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल की जाएगी. अब तक हमारे पास इन सेलेब्स को इस केस से जोड़ने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं.

ऑरी ने दिया मुंहतोड़ जवाब

सोशल मीडिया पर्सनैलिटी ओरहान अवात्रामणि, जिन्हें ऑरी के नाम से जाना जाता है और जो कई बॉलीवुड सितारों के दोस्त हैं, ने इस खबर पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. शनिवार को, ऑरी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरीज़ में एक्सप्रेस के आर्टिकल का एक स्क्रीनशॉट शेयर किया. उन्होंने इसके नीचे लिखा, वे सभी क्लिकबेट करने वाले, जलने वाले लोग कहां हैं, जिन्होंने इस बात को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया और हफ़्तों तक मेरे अच्छे नाम को बदनाम किया?
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Monkey Viral Video: दुकान में घुसा लंगूर, दुकानदार की गोद में बैठकर लगाया गले, देखें वीडियो

Monkey Viral Video: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें…

Last Updated: October 24, 2026 21:51:52 IST

सुनीता के तलाक केस से लेकर अफेयर की चर्चा तक, गोविंदा ने इंटरव्यू में खोले कई राज, कही जूते से मारने वाली बात

Govinda Affair Discussion: गोविंदा ने ABP के साथ बातचीत में पत्नी सुनीता आहूजा के तलाक…

Last Updated: October 24, 2026 21:38:36 IST

ममता शर्मसार! मां के साथ मेला देखने गए बच्चे नहीं आए वापस, फिर कुएं में मिली लाश, हैरान कर देगी वजह

Jharkhand Murder: झारखंड के गोड्डा जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है.…

Last Updated: October 24, 2026 20:52:00 IST

निजता मौलिक अधिकार, लेकिन डेटा पर नियंत्रण किसका? हर्बर्ट सिम का डिजिटल आज़ादी का नजरिया

  24 अगस्त 2017 को सुप्रीम कोर्ट की नौ न्यायाधीशों वाली पीठ ने निजता को…

Last Updated: October 24, 2026 20:35:58 IST

Bihar politics: जदयू से अनंत सिंह की छुट्टी, पत्नी नीलम देवी पर भी गिरी गाज, 6 साल का निष्कासन

Bihar politics: बिहार में जदयू ने मोकामा विधायक अनंत सिंह और उनकी पत्नी नीलम देवी…

Last Updated: October 24, 2026 20:22:03 IST

When is Sharad Purnima:  शरद पूर्णिमा पर सूर्य, बुध और शुक्र की युति, 3 राशियों के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते

When is Sharad Purnima: शरद पूर्णिमा का व्रत 25 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा. ज्योतिषीय…

Last Updated: October 24, 2026 19:58:05 IST