<
Categories: मनोरंजन

क्या भारतीय लड़कों में वो बात नहीं… मुनमुन दत्ता को भा गए विदेशी मुंडे, शादी को लेकर किया हैरान करने वाला खुलासा!

मुनमुन दत्ता (बबीता जी) ने अपनी शादी और पसंद पर तोड़ी चुप्पी! जानें क्यों उन्हें पसंद हैं विदेशी लड़के और कैसा होगा उनका हमसफर. पढ़िए उनके इंटरव्यू.

पॉपुलर टीवी शो, तारक मेहता का उल्टा चश्मा आपने कभी ना कभी तो जरूर देखा होगा. इसमें हर किरदार दर्शक को खूब पसंद आते हैं. यह शो हंसी, मज़ाक और प्यारी नोकझोंक से भरा है लेकिन शो की सबसे खूबसूरत बात है जेठालाल का बबीता जी को छेड़ना जो इस शो का सबसे मनोरंजक हिस्सा है. इसलिए रील की दुनिया से बाहर रियल दुनिया में बबीता जी क्या कर रही हैं, फैंस इसकी खबर भी बखूबी रखते हैं. 

दरअसल मुनमुन दत्ता ने हालिया इंटरव्यू में अपनी शादी और निजी जीवन को लेकर कुछ बातें करती नजर आयी हैं जिसके बाद उनके फैंस में जबरदस्त बहस छिड़ गई है. जिसके बाद लोगों के बीच यह सवाल छिड़ गया है कि क्या मुनमुन दत्ता किसीको पसंद करती हैं और क्या वह जल्द ही शादी करने वाली हैं. वैसे तो मुनमुन दत्ता के बारे में समय-समय पर कई अफवाहें सामने आई हैं, लेकिन वह आमतौर पर चुप रहना पसंद करती हैं. हालांकि, इस बार उन्होंने अपनी शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है और उन्होंने साफ़ तौर पर कहा है कि उन्हें विदेशी लड़के पसंद आते हैं अगर शादी की बात की जाए तो. अगर मुनमुन दत्ता विदेशी लड़कों को शादी के लायक समझती हैं तो साफतौर पर वह भारतीय लड़कों में वो खूबी नहीं देखती हैं जिससे की शादी की जाए. आइए आपको साफ़ साफ़ शब्दों में बताते हैं कि आखिर मुनमुन दत्ता ने अपनी शादी को लेकर क्या कहा है?

क्या बबीता जी शादी कर रही हैं?

एक पॉडकास्ट में, मुनमुन दत्ता ने प्यार, ब्रेकअप और शादी जैसे टॉपिक पर बात की. जब उनसे पूछा गया कि वह कब शादी करेंगी, तो एक्ट्रेस ने चुप रहने के बजाय आखिरकार अपने मन की बात कही. उन्होंने कहा, “मैं शादी करूंगी या नहीं, इस पर मेरा रुख साफ नहीं है. अगर शादी मेरी किस्मत में होगी, तो हो जाएगी. लेकिन मैं उस तरह की लड़की नहीं हूं जो शादी के पीछे भागती है.”

एक्ट्रेस ने आगे कहा, “मेरा कभी ऐसा कोई सपना नहीं रहा कि मेरा पति ऐसा होना चाहिए या मुझे किसी खास तरह के इंसान से शादी करनी चाहिए.” जब एक्ट्रेस से पूछा गया कि उन्हें किस तरह के लड़के पसंद हैं, तो उन्होंने इस पर भी अपने विचार शेयर किए. उन्होंने कहा, “मुझे ऐसे लड़के पसंद हैं जो गुड-लुकिंग हों, जिनकी कम्युनिकेशन स्किल्स अच्छी हों, जो इंटेलिजेंट हों, और जिनके पास पैसे भी हों. मैं झूठ बोलने वालों में से नहीं हूं, इसलिए एक लड़के में ये सभी खूबियां होनी चाहिए.”

क्या एक्ट्रेस कोरियन स्टार्स पर फिदा हो गई हैं?

अपने इंटरव्यू में, मुनमुन ने बताया कि उन्हें आजकल कोरियन एक्टर्स बहुत पसंद हैं. किसी विदेशी से शादी करने के सवाल पर, एक्ट्रेस ने कहा, “मेरे विदेशियों के साथ अच्छे संबंध हैं. वे एक जगह पैदा होते हैं और दूसरी जगह रहते हैं. इसलिए, उनकी सोच बहुत विकसित होती है. ऐसे लोग महिलाओं का बहुत सम्मान करते हैं. लगभग सभी महिलाएं इस बात पर मुझसे सहमत होंगी.” मुनमुन दत्ता अभी 38 साल की हैं. वह 2004 से एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। वह पहली बार टीवी शो हम सब बाराती में नज़र आई थीं. चार साल बाद, 2008 में, वह तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो से जुड़ीं और तब से इसमें काम कर रही हैं. वह 2006 में रिलीज़ हुई फ़िल्म हॉलिडे में भी नज़र आई थीं.

Shivani Singh

शिवानी सिंह पिछले 5 वर्षों से डिजिटल मीडिया में सब-एडिटर, एंकर और कंटेंट स्ट्रैटेजिस्ट के रूप में सक्रिय हैं. उन्होंने पत्रकारिता में हिंदी विश्वविद्यालय वर्धा, महाराष्ट्र से एमए की पढ़ाई पूरी की है. 'Chakde Cricket', 'InKhabar' और 'Bihari News' जैसे प्रमुख मीडिया प्लेटफॉर्म्स के साथ काम करने के बाद वर्तमान में 'इंडिया न्यूज़' में अपनी सेवाएं दे रही हैं. क्रिकेट से जुड़ी खबरों के साथ-साथ राजनीति, बिजनेस, सरकारी योजनाओं, पर्सनल फाइनेंस और मनोरंजन से जुड़े विषयों पर लेखन और कंटेंट तैयार करने का अनुभव है. ट्रेंडिंग खबरों पर भी उनकी खास नजर रहती है. जटिल विषयों को आसान और स्पष्ट भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है.

Recent Posts

Navratri Garba Songs 2026: गरबा नाइट में मचाना है धमाल? ‘ढोली तारो’ से ‘चोगाड़ा’ तक, प्लेलिस्ट में शामिल करें ये 8 सुपरहिट गाने

Navratri Garba Songs 2026: नवरात्रि 2026 में गरबा और डांडिया नाइट को खास बनाने के…

Last Updated: October 11, 2026 11:40:26 IST

Bhatinda News: नाबालिग बेटी को पिता ने किया गर्भवती, 15 वर्षीय नाबालिग ने बेटी को दिया जन्म, आरोपी गिरफ्तार

पंजाब के भटिंडा में एक 15 वर्षीय लड़की ने अपने पिता द्वारा कथित तौर पर…

Last Updated: October 11, 2026 11:16:02 IST

रिहा हुए अभिजीत दीपके-आशुतोष रांका और सौरव दास, कोर्ट ने सामने रखी ऐसी शर्त; सुन प्रदर्शनकारियों  के उड़ जाएंगे होश

CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को…

Last Updated: October 11, 2026 11:01:46 IST

Ind vs WI Live Streaming: हार का बदला लेने उतरेगी अय्यर की टीम, जानें कब और कहां देखें मुकबाला

India vs West Indies 3rd T20I Live Streaming:इंडिया बनाम वेस्ट इंडीज़ के बीच तीसरा T20I…

Last Updated: October 11, 2026 10:50:14 IST

Dhruv Rathee: पुलिस हिरासत से रिहा हुए ध्रुव राठी, पुलिस ने दी खतरनाक वार्निंग; भारत में नहीं कर सकते ये काम

Dhruv Rathee:ध्रुव राठी कुछ दिन पहले जर्मनी के बर्लिन से प्रोटेस्ट में शामिल होने के…

Last Updated: October 11, 2026 10:41:35 IST

Lucknow Crime: नाक से खून, टूटी हड्डियां…लिव-इन पार्टनर की लाश छोड़ भागी प्रेमिका, कमरे का मंजर देख कांप गई पुलिस

Lucknow Crime News: लखनऊ में 28 साल के चिकन कारोबारी शिवा शर्मा की चौथी मंजिल…

Last Updated: October 11, 2026 10:24:03 IST