<

‘कभी किसी के लुक्स पर…’, बिग बॉस 16 के बाद अचानक घटा वजन, सर्जरी और बॉडी शेमिंग पर टूटी प्रियंका चाहर चौधरी

Priyanka Chahar Choudhary Weight Loss: बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट प्रियंका चाहर चौधरी ने शो के बाद अपने मुश्किल भरे दौड़ के बारे में अपना दर्द बयान किया. चलिए विस्तार से जानें पूरी बात.

Bigg Boss Contestant 16 Priyanka Choudhary on Weight Loss: बिग बॉस (Big Boss) भारत का एक लोकप्रिय शो है. शो में जितने भी कंटेस्टेट्स जाते है उन्हें हर चीज एक लिमेटेड तौर पर मिलती है और उन्हें इतने ही चीजों के साथ शो में गुजारा करना पड़ता है. कई बार किसी टास्क में अगर कंटेस्टेट्स को कम पॉइट्स मिले तो इसका खामियजा उन्हें अपनी लिमेटेड राशन से चुकना पड़ता है और उन्हें खाने की चीजें इतनी कम मिलती है, जिससे उनका वजन भी कम हो जाता है. इस दिक्कतों का सामना बिग बॉस 16 की कंटेस्टेट्स और उड़ारियां फेम एक्ट्रेस प्रियंका चाहर चौधरी के साथ हुआ. बिग बॉस में उन्हें कम खाना खाने के कारण उनका वजन काफी हद तक कम हुआ. ऐसे में चलिए विस्तार से जानें पूरी बात.

प्रियंका चौधरी का वजन क्यों कम हुआ?

प्रियंका फिलहाल एकता कपूर के शो ‘नागिन’ सीज़न 7 में नजर आ रही हैं. वह लंबे समय बाद स्क्रीन पर लौटी हैं. यह एक्ट्रेस का ‘बिग बॉस’ सीज़न 16 के बाद पहला टीवी शो है. प्रियंका ने बताया कि सलमान खान के शो के बाद उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उनका काफी वजन कम हो गया था.

सर्जरी के बाद प्रियंका को कम लगती थी भूख

सर्जरी के बाद उनकी भूख कम हो गई और वह और भी पतली हो गईं. प्रियंका का कहना है कि इस दौरान उन्हें बॉडी शेमिंग का दर्द झेलना पड़ा. एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे बॉडी शेमिंग का सामना करना पड़ा. मैं बिग बॉस में बहुत पतली हो गई थी और पिछले साल मेरी सर्जरी हुई थी. उसके बाद मैं पूरे साल दवाइयों पर थी. उन दवाइयों की वजह से मेरी भूख कम हो गई, इसलिए मेरा वजन कम होता गया.

उस समय, जब मेरा वज़न कम हो रहा था, लोग मुझसे कहते रहते थे कि कुछ खा लो और मैं मन ही मन सोचती थी कि अरे, तुम्हें पता भी है कि मैं किस दौर से गुजर रही हूं? इसीलिए मैं हमेशा कहती हूं, कभी किसी के लुक्स या वजन पर कमेंट न करें. अगर आप उनकी तारीफ नहीं कर सकते, तो बस चुप रहें, कुछ न कहें.

बिग बॉस के अलावा प्रियंका के शो

यह बताना ज़रूरी है कि ‘नागिन 7’ से पहले और ‘बिग बॉस 16’ के बाद, प्रियंका ने ‘दस जून की रात’ नाम की एक मिनी-सीरीज़ में काम किया था, जिसे एकता कपूर ने ही प्रोड्यूस किया था. इस सीरीज में वह तुषार कपूर के साथ नजर आई थीं. हालांकि, यह सीरीज़ ज़्यादा पॉपुलर नहीं हुई. अब प्रियंका ‘नागिन’ जैसे हिट शो से जुड़ी हैं। देखते हैं कि क्या वह इसमें चमक पाएंगी.
Shristi S

Shristi S has been working in India News as Content Writer since August 2025, She's Working ITV Network Since 1 year first as internship and after completing 3 months intership Shristi Joined Inkhabar Haryana of ITV Group on November 2024. She Worked in Inkhabar Haryana 9 months there she cover full Haryana news. Currently In India News her speciality is hard news, lifestyle, entertainment, Business.

Recent Posts

Riyadh Airport Attack: रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों का कहर! अमेरिकी समेत 12 की मौत, 300 से ज्यादा घायल; दहला उठा सऊदी अरब

Riyadh Airport Attack: हूती विद्रोहियों के हमले की जिम्मेदारी लेने और सऊदी अधिकारियों द्वारा हताहतों…

Last Updated: October 11, 2026 08:21:14 IST

Petrol Diesel Price Today: पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, दिल्ली से मुंबई तक जानें अपने शहर में आज क्या है भाव?

Petrol Diesel Price Today 11 October 2026: रविवार को पेट्रोल-डीजल के दामों पर नजर डालें.…

Last Updated: October 11, 2026 07:40:20 IST

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली के इन रास्तों पर आज भी लग सकता है लंबा जाम! घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें एडवाइजरी

Delhi Traffic Advisory Today: दिल्ली में रविवार को सीजेपी प्रदर्शन के चलते नई और मध्य…

Last Updated: October 11, 2026 07:16:34 IST

Navratri Day 1: आज से शुरू नवरात्रि, मां शैलपुत्री की पूजा में न करें ये गलती; जानें मंत्र और प्रिय भोग

Shardiya Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि 2026 की शुरुआत आज 11 अक्टूबर से हो रही है.…

Last Updated: October 11, 2026 06:39:51 IST

Delhi Weather Today: नवरात्रि के पहले दिन कैसा रहेगा दिल्ली में मौसम का मिजाज? जानें आज बारिश होगी या धूप करेगी परेशान

Delhi Weather Today 11 October 2026: नवरात्रि के बीच दिल्ली में आज बादल, गर्मी और…

Last Updated: October 11, 2026 06:23:31 IST