Kanika Mann- Priyanka Choudhary Naagin 7: एकता कपूरा का सीरियल ‘नागिन 7’ टीवी पर इस समय जमकर तहलका मचा रहा है, शो के मजेदार ट्विस्ट और टर्न्स दर्शकों को खूब पसंद आ रहे हैं. वहीं शो में प्रियंका चहर चौधरी की अदाकारी और जलवों के पीछें फैंस दीवाने हो गए हैं. लेकिन हाल ही में सीरियल ‘नागिन 7’ कनिका मान ने भी एंट्री की है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर हर कोई कनिका की तुलना प्रियंका से कर रहा है. वहीं अब कनिका मान ने भी इस पर रिएक्ट किया है
प्रियंका चहर चौधरी से हो रही है कनिका मान की तुलना
शो ‘नागिन 7’ (Naagin 7) में प्रियंका चहर चौधरी (Priyanka Chahar Choudhary) से हो रही तुलना पर कनिका मान (Kanika Mann) ने जवाब देते हुए कहा है कि ऐसा होने से उन्हें कोई दिक्कत नहीं है, एक्ट्रेस का कहना है कि दर्शकों का किसी एक एक्ट्रेस से दूसरी एक्ट्रेस की तुलना करना बहुत सामान्य बात है और इसका मतलब होता है कि लोग शो को देखना पसंद कर रहे हैं और इसकी चर्चा भी कर रहे हैं. कनिका मान का कहना है कि वो प्रियंका चहर चौधरी से अपनी तुलना को पॉजिटिव तरीके से लेती हैं और इसे शो की पॉपुलैरिटी का संकेत समझती है. कनिका ने इंटरव्यू में बताया कि वह प्रियंका उनकी करीब 10 साल पुरानी दोस्ती है और दोनों का ऑफ-स्क्रीन बॉन्ड हमेशा से काफी अच्छा रहा है, यही वजह है कि प्रियंका के साथ उनका सेट पर साथ काम करना काफी आसान और मजेदार है.
कनिका मान ने किया था अपने किरदार को लेकर बड़ा खुलासा
बता दें कि हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कनिका मान (Kanika Mann) ‘नागिन 7’ में अपने किरदार को लेकर भी बात की थी. सीरियल ‘नागिन 7’ (Naagin 7) में कनिका मान इच्छाधारी ड्रैगन का रोल निभा रही हैं, जो कहानी के लिए धमाकेदार ट्विस्ट होने वाला है. एक्ट्रेस ने इंटरव्यू में बताया था कि उनका किरदारमल्टी-डायमेंशनल और ग्रे किरदार है, जिसे किसी एक कैटेगरी में नहीं रखा जा सकता. फिर भलसे ही लोग इसे नेगेटिव क्यों ना समझें. इसके अलावा एक्ट्रेस ने कहा था कि वह इस बड़े फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनकर बेहद खुश हैं, यह उनके लिए खास अनुभव होने वाला है. यहाँ वजह है अपने किरदार की कहानी सुनते ही उन्होंने शो को हाँ कह दिया.